Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विधानसभा में चर्चा जारी, विपक्ष ने गिनाईं सरकार की ये विफलताएं, सत्ता पक्ष ने रखी उपलब्धियां…
    छत्तीसगढ

    साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विधानसभा में चर्चा जारी, विपक्ष ने गिनाईं सरकार की ये विफलताएं, सत्ता पक्ष ने रखी उपलब्धियां…

    By Tv36 HindustanJuly 17, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– विधानसभा में मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने 136 बिंदुओं में आरोप पत्र सदन में पेश किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के ढाई साल की नाकामियां गिनाते हुए सरकार के खिलाफ अविश्वास व्यक्त किया। इसके जवाब में सत्ता पक्ष ने साय सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों का कच्चा चिट्ठा सदन में पेश किया।

    शून्यकाल के बाद स्पीकर डॉ रमन सिंह ने विपक्ष द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले सभी सदस्यों को अपनी बातें शालीनता से रखते हुए भाषा की मर्यादा पर विशेष ध्यान रखने की नसीहत दी। चर्चा की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने करते हुए कहा कि सरकार के 136 सप्ताह पूरे हो गए हैं इसलिए हमने 136 बिंदुओं पर यह प्रस्ताव लाया है।
    इस सरकार का हर सप्ताह माता, बहन, युवा और किसानों के खिलाफ रचे गये षडयंत्र जैसा रहा है। उद्योगों में हादसे हो रहे हैं, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं किसानों को खाद, बीज नहीं मिल रहा और लगातार प्रदेश में हत्या, बलात्कार, अपहरण, लुट, डकैती की वारदाते हो रही है जिसे रोकने में सरकार विफल रही है, ऐसे में आम जनता को इस सरकार पर विश्वास नहीं रहा है।

    सत्ता पक्ष की ओर से अजय चंद्राकर ने पहले वक्ता के रूप में पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में हुए शराब, कोयला, लेवी, महादेव सट्टा, डी एम एफ घोटाले का जिक्र करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके अलावा उन्होंने सायं सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए इसे सुशासन की सरकार बताते हुए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का विरोध किया।

    Post Views: 100

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleIRCTC की नई BETA वेबसाइट लॉन्च, टिकट बुकिंग होगी पहले से तेज और आसान जानें क्या कुछ बदला…
    Next Article इस पर सीएम यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘एक शादी करने वाले को ही प्रदेश में रहने का अधिकार’…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सेवा-सेतु से आसान हुई ये सरकारी सेवाएं…

    July 17, 2026

    बुलेट ट्रेन परियोजना पर भारत-जापान में बयानबाजी, पूर्व जापानी मंत्री के आरोपों को भारत ने किया…

    July 17, 2026

    भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्च को तैयार, अंतरिक्ष में जाएगी APJ अब्दुल कलाम और इनकी प्रतिमाएं…

    July 17, 2026

    इस पर सीएम यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘एक शादी करने वाले को ही प्रदेश में रहने का अधिकार’…

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सेवा-सेतु से आसान हुई ये सरकारी सेवाएं…
    • बुलेट ट्रेन परियोजना पर भारत-जापान में बयानबाजी, पूर्व जापानी मंत्री के आरोपों को भारत ने किया…
    • भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्च को तैयार, अंतरिक्ष में जाएगी APJ अब्दुल कलाम और इनकी प्रतिमाएं…
    • इस पर सीएम यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘एक शादी करने वाले को ही प्रदेश में रहने का अधिकार’…
    • साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विधानसभा में चर्चा जारी, विपक्ष ने गिनाईं सरकार की ये विफलताएं, सत्ता पक्ष ने रखी उपलब्धियां…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?