Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कौन था भारत का पहला लव गुरु, सैकड़ों साल पहले लिखा प्यार पर ग्रंथ, पर खुद रहे ताजिंदगी कुंवारे…
    News

    कौन था भारत का पहला लव गुरु, सैकड़ों साल पहले लिखा प्यार पर ग्रंथ, पर खुद रहे ताजिंदगी कुंवारे…

    By Tv 36 HindustanFebruary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- इन दिनों पूरी दुनिया में वैलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है. इसे प्यार का हफ्ता भी कहा जा सकता है. वैसे प्राचीन भारत की बात करें तो प्रेम को जाहिर करने के लिए मदनोत्सव जैसा उत्सव मनाया जाता था. उस जमाने में हमारे पास वास्तव में एक असली लव गुरु भी थे, जिन्हें ये महसूस हुआ कि प्यार, मधुर रिश्तों और प्यार के बाद संबंधों को लेकर एक ग्रंथ की रचना करनी चाहिए. ये लव गुरु कोई और नहीं बल्कि महर्षि वात्साययन थे, जिन्होंने प्यार को जाहिर करने वाला एक महान ग्रंथ लिखा, जिसका नाम था कामसूत्र, जो अपने कंटेंट को लेकर दुनियाभर में सदाबहार हिट बन गया.

    तो हम सभी जानते हैं कि दुनिया के सबसे अधिक बिकने वाली किताब कामसूत्र के लेखक महर्षि वात्स्यायन हैं. उन्होंने कामसूत्र जैसी ऐसी पुस्तक की रचना की जो प्यार, मधुर संबंधों के बारे में विस्तार से बताती है. कहा जाता है कि ये किताब प्यार के बारे में बहुत सी ऐसी जानकारियां देती है, जो आज भी सदियों बाद प्रासंगिक है. आज हम आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं. बनारस में काफी वक्त गुज़ारने वाले वात्स्यायन ऋषि को बहुत ज्ञानी माना जाता है जिन्हें वेदों की भी बहुत अच्छी समझ थी.

    महर्षि वात्स्यायन ने पहली बार वैज्ञानिक तौर पर बताया कि आकर्षण का विज्ञान आखिर क्या है. उनका मानना था कि जिस तरह हम जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं की बात करते हैं, उसी तरह हमें सेक्स की भी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए. वात्स्यायन धार्मिक शिक्षाओं से जुड़े हुए थे. महर्षि जी प्यार और सेक्स को लेकर तब किताब लिखी, जब इस पर ना तो कुछ लिखा गया और ना ही खुलकर इस पर ज्यादा चर्चा होती थी. तो महर्षि वात्सायन हमारे ऐसे लव गुरु हैं, जो जमाने से बहुत आगे थे.

    कहा जाता है कि वात्स्यायन ने कामसूत्र को नगरवधुओं से बात करके लिखा. मशहूर लेखिका वेंडी डोनिगर ने अपनी किताब “रिडिमिंग द कामसूत्रा” में विस्तार से महर्षि वात्सयायन के बारे में भी बताया है. कामसूत्र की असल किताब जीवन जीने की कला यानि आर्ट ऑफ लिविंग की तरह देखना चाहिए. और इसे रूप में भी प्यार का जीवन में क्या महत्व है, हमें इसके संकेतों को कैसे जानना चाहिए, कैसे किसी के दिल में जगह बनानी चाहिए.

    इतिहासकारों के मुताबिक वात्स्यायन को लगा कि प्यार और सेक्स जैसे जरूरी विषय पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए. इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती.  उन्होंने अपने किताब के माध्यम से इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश की कि लोग इस संबंध में बेहतर जानकारी हासिल कर सकें. आज भी दुनियाभर के लोग इस किताब को रेफर करते हैं. हज़ारों साल बाद भी ये प्रासंगिक है.

    वात्स्यायन महान दार्शनिक भी थे. उन्होंने न्याय सूत्र नामक किताब भी लिखी. ये किताब आमतौर पर आध्यात्मिक उदारवाद पर थी जो जन्म और जीवन पर आधारित है. ये मोक्ष की भी बात करती है. ये शानदार किताब है, जो ये बताती है कि वात्स्यायन कितनी विलक्षण बुद्धि के थे. हालांकि इस किताब पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news Who was India's first love guru wrote a treatise on love hundreds of years ago
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनिर्धन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए के लिए सरकार की गारंटी पर शिक्षा ऋण…
    Next Article क्या गले लगाने से कम होती है मन की परेशानियां,जादू की झप्‍पी क्‍यों है फायदेमंद, सच जानकर होंगे हैरान….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…

    May 20, 2026

    अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…

    May 20, 2026

    गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…

    May 20, 2026

    किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…
    • अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…
    • गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…
    • किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…
    • प्रदेश के मालवा में केसर आम की जोरदार डिमांड, मंडी नहीं खेत से हो रही ये एडवांस बुकिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?