Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कमलनाथ को कमल से हुआ प्रेम,वीडी शर्मा ने सांसद नकुलनाथ को लेकर दे दिया ये संकेत..
    मध्य प्रदेश

    कमलनाथ को कमल से हुआ प्रेम,वीडी शर्मा ने सांसद नकुलनाथ को लेकर दे दिया ये संकेत..

    By Tv 36 HindustanFebruary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:- मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। वीडी शर्मा ने साफ कहा है कि कमलनाथ और नकुलनाथ अगर बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। बड़ी बात ये है कि कमलनाथ और नकुलनाथ के खिलाफ बीजेपी का कोई बड़ा नेता बयानबाजी नहीं कर रहा है।

    शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए वीडी शर्मा से कमलनाथ और नकुलनाथ को लेकर सवाल पूछा गया था। इस सवाल के जवाब में वीडी शर्मा ने कहा-“जिन लोगों को लगता है कि वह राजनीति में रहकर काम करना चाहते हैं और कांग्रेस द्वारा भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बहिष्कार से जिन्हें पीड़ा हुई है उनका बीजेपी में स्वागत है।” वीडी शर्मा ने कहा कि आप जिन लोगों का नाम ले रहे हैं उनका स्वागत है।

    कमलनाथ को मिल चुका है ऑफर
    पूर्व सीएम कमलनाथ को इन दिनों बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया जा रहा है। बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन कह चुकी है कि कमलनाथ भगवान राम का नाम लें और बीजेपी में आ जाएं। हालांकि कमलनाथ ने भी सुमित्रा ताई के बयान पर पलटवार किया है, लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया था कि वह बीजेपी में शामिल होंगे या नहीं।

    कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था दरवाजे बंद हैं

    वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ को लेकर कहा था कि उनके लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हैं। कुछ समय पहले अटकलें लगाई गई थी कि कमलनाथ ने पीएम मोदी से मुलाकात के लिए समय मांगा है। जिसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। जिसके बाद से उनके नाराज होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

    कमलनाथ को कमल से प्रेम क्यों

    एमपी में कुछ बड़ा होने वाला है
    छिंदवाड़ा में एक्टिव हैं कमलनाथ
    बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के साथ कमलनाथ इन दिनों अपने बेटे के संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा में एक्टिव हैं। बीजेपी फिलहाल कमलनाथ पर खुला हमला नहीं बोल रही है वहीं, कमलनाथ और नकुलनाथ के तेवर भी बीजेपी को लेकर नरम पड़े हैं।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Kamalnath fell in love with Kamal Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होगा शनि का उदय, तुला समेत 3 राशिवालों का करेंगे कल्याण, पलट देंगे किस्मत…
    Next Article रुक गई है घर की बरकत, दिनों दिन धंस रहे हैं कंगाली के दलदल में, करें फेंगशुई के ये उपाय, दिखेगा असर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…

    May 20, 2026

    अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…

    May 20, 2026

    गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…

    May 20, 2026

    किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…
    • अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…
    • गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…
    • किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…
    • प्रदेश के मालवा में केसर आम की जोरदार डिमांड, मंडी नहीं खेत से हो रही ये एडवांस बुकिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?