Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रुक गई है घर की बरकत, दिनों दिन धंस रहे हैं कंगाली के दलदल में, करें फेंगशुई के ये उपाय, दिखेगा असर…
    News

    रुक गई है घर की बरकत, दिनों दिन धंस रहे हैं कंगाली के दलदल में, करें फेंगशुई के ये उपाय, दिखेगा असर…

    By Tv 36 HindustanFebruary 17, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रुक गई है घर की बरकत, दिनों दिन धंस रहे हैं कंगाली के दलदल में, करें फेंगशुई के ये उपाय, दिखेगा असर…

    नई दिल्ली:- कई बार हम बहुत मेहनत करते हैं लेकिन उसके बाद भी धन में वृद्धि नहीं होती है. लाख कोशिश के बाद भी घर की बरकत नहीं होती है. कई बार अपनी वित्तीय हालत को सुधारने के लिए कर्ज लेते हैं, लेकिन उससे स्थिति और भी बदतर हो जाती है क्यों​कि धन का स्रोत बढ़ता नहीं है, आमदनी घटने लगती है या फिजूलखर्ची में ज्यादा पैसा बर्बाद होता है. धीरे-धीरे व्यक्ति कंगाली के दलदल में धंसने लगता है. ऐसी स्थिति बने, उससे पहले आपको अपने घर के अंदर से ही कुछ बदलाव करने होंगे. फेंगशुई में धन को आकर्षित करने के लिए कई छोटे और आसान उपाय बताए गए हैं. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं धन को आ​कर्षित करने के फेंगशुई उपायों के बारे में.

    धन आकर्षित करने के फेंगशुई उपाय

    1. घर के बाहर लगाएं फाउंटेन

    वास्तु और फेंगशुई में धन का संबंध जल से माना जाता है. यदि आप अपने घर में बरकत चाहते हैं तो मुख्य द्वार के बाहर पूर्व या दक्षिण पश्चिम दिशा में एक छोटा सा फाउंटेन लगाएं. ध्यान रखें कि उस फाउंटेन में पानी कभी खत्म न हो और पानी का ठहराव न हो. उसमें पानी का बहाव निरंतर हो. साथ ही उस फाउंटेन में 27 सिक्के डाल दें.

    2. इस दिशा में रखें फिश एक्वेरियम

    यदि आपको करियर में नए अवसर प्राप्त करने हैं और घर में खुशहाली तथा समृद्धि चाहिए तो आप अपने घर में उत्तर दिशा में एक फिश एक्वेरियम रखें. मछलियों को सकारात्मक ऊर्जा और जीवंतता का प्रतीक माना जाता है. इतना ही नहीं, इस फिश एक्वेरियम को आप दक्षिण पूर्व दिशा में रखते हैं तो आपको धन लाभ होगा और ​कंगाली से मुक्ति मिल सकती है.

    3. जेड प्लांट और फिनिक्स चिड़िया

    यदि आप धनवान होना चाहते हैं तो आपको अपने घर में फिनिक्स चिड़िया की तस्वीर या जेड प्लांट को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए. यह छोटा सा उपाय आपके जीवन में सुख और समृद्धि ला सकता है.

    4. क्रिस्टल लोटस करेगा मालामाल

    आपको धन-दौलत के साथ सच्चे प्यार की चाह है तो आपको अपने घर में क्रिस्टल लोटस रखना चाहिए. क्रिस्टल लोटस को अपने घर में दक्षिण पश्चिम कोण पर रखना चाहिए. ध्यान रहे कि क्रिस्टल लोटस खिड़की के पास हो. यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे धन में बढ़ोत्तरी होती है. इससे गुडलक भी बढ़ता है.

    5. घर में लगे पौधों को रखें हरा भरा

    यदि आपने घर पर पेड़-पौधे लगा रखें और वे मुरझाए हुए हैं तो यह आपकी खुशहाली के लिए शुभ संकेत नहीं है. पेड़-पौधे हरियाली और संपन्नता के प्रतीक माने जाते हैं. उन पेड़-पौधों में नियमित पानी डालें और उनकी देखभाल करें. घर से मुख्य द्वार तक के मार्ग को साफ-सुथरा रखें. मुख्य द्वार लाल रंग का हो तो अच्छा होगा क्योंकि फेंगशुई में लाल रंग सौभाग्य का प्रतीक होता है और यह नकारात्मकता से बचाता है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel day by day we are sinking into the quagmire of poverty do these Feng Shui measures Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur The blessings of the house have stopped Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकमलनाथ को कमल से हुआ प्रेम,वीडी शर्मा ने सांसद नकुलनाथ को लेकर दे दिया ये संकेत..
    Next Article SBI ने सीनियर सिटीजन की कर दी मौज, 5 लाख के निवेश पर मिलेंगे 10 लाख, इनता लगेगा समय…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…

    May 20, 2026

    अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…

    May 20, 2026

    गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…

    May 20, 2026

    किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…
    • अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…
    • गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…
    • किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…
    • प्रदेश के मालवा में केसर आम की जोरदार डिमांड, मंडी नहीं खेत से हो रही ये एडवांस बुकिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?