Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » SBI ने सीनियर सिटीजन की कर दी मौज, 5 लाख के निवेश पर मिलेंगे 10 लाख, इनता लगेगा समय…
    News

    SBI ने सीनियर सिटीजन की कर दी मौज, 5 लाख के निवेश पर मिलेंगे 10 लाख, इनता लगेगा समय…

    By Tv 36 HindustanFebruary 17, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- पैसे निवेश करने के लिए निवेशक कम रिस्क और ज्यादा रिटर्न वाला विकल्प ढूंढ़ते हैं। ऐसे में आपको एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट से अच्छा ऑप्शन और कहीं नहीं मिल सकता। हालांकि, देश में युवा से लेकर सीनियर सिटीजन तक फिकस्ड डिपॉजिट करना पसंद करते हैं। क्योंकि एफडी में पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और ज्यादा रिटर्न मिलता है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो अब आपके लिए एक गुड न्यूज है।

    दरअसल,  देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऐसी ही खास स्कीम ऑफर कर रहा है जिसमें आप अपना पैसा डबल कर सकते हैं। 

    अगर आप 5 लाख रुपये निवेश करते हैं मैच्योरिटी पर सीधे 10 लाख रुपये मिलेंगे। SBI ने हाल में वीकेयर एफडी स्कीम में निवेश की डेडलाइन बढ़ाकर 31 मार्च 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। SBI ग्राहकों को अपनी वीकेयर एफडी पर बेस्ट ब्याज ऑफर कर रहा है। जानते हैं SBI की एफडी स्कीम के बारे में..

    एसबीआई वीकेयर एफडी पर ब्याज दरें

    बैंक सीनियर सिटीजन को किसी भी एफडी पर सामान्य ग्राहक की तुलना में 0.50 अधिक ब्याज देता है। एसबीआई वीकेयर 7.50% ब्याज मिल रहा है। योजना के तहत न्यूनततम 5 साल और अधिकतम 10 साल के लिए निवेश किया जाता है। ये दरें नई और रिन्यू होने वाली एफडी पर मिलेगी।

    5 लाख निवेश करने पर मिलेगा 10 लाख-

    अभी एसबीआई बैंक ग्राहकों को वीकेयर एफडी पर 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज दे रहा है। अगर देखा जाए तो इसमें पैसा इस ब्याज दर पर 10 साल में दोगुना हो जाएगा। यानी, अगर आप 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी के समय आपको 10 लाख रुपये मिल सकते हैं। 5 लाख रुपये के लिए ब्याज के तौर पर 10 सालों में 5.5 लाख रुपये मिल जाएंगे। बैंक नियमित एफडी पर 10 साल की एफडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई अपनी एफडी पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी का ब्याज देता है।

    एफडी पर सीनियर सिटीजन को ये बैंक दे रहे तगड़ा ब्याज- 

    मौजूदा वक्त में कई बैंक सीनियर सिटीजन को 8 फीसदी से भी अधिक ब्याज दे रहे हैं. आइए जानते हैं 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर कौन से 4 बैंक हैं, जो सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा ब्याज की पेशकश कर रहे हैं.

    1- DCB Bank

    वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर DCB Bank की तरफ से 8.50 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. यह ब्याज 25 महीने और 37 महीने की एफडी पर दिया जा रहा है. अगर आप सिर्फ 12 महीने 10 दिन तक की एफडी भी करते हैं तो आपको 7.75 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा. 18 महीने 6 दिन की एफडी पर आपको 8 फीसदी ब्याज मिलेगा. वहीं 61 महीनों की एफडी पर 8.15 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.

    2- IndusInd Bank

    अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इंडसइंड बैंक में एफडी कराता है तो उसे 8.25 फीसदी तक का ब्याज मिल सकता है. यह ब्याज 1 साल से 2 साल तक की एफडी पर दिया जा रहा है. बैंक की तरफ से 7 दिन से 30 दिन तक की एफडी पर 4.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है, जबकि 31 दिन से 45 दिन की एफडी पर 4.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है. वहीं 46 दिन से 60 दिन की एफडी पर 5 फीसदी और 61-90 दिन की एफडी पर 5.35 फीसदी ब्याज का ऑफर है. 91-120 दिन की एफडी पर आपको 5.50 फीसदी, 121-180 दिन की एफडी पर 5.75 फीसदी, 181-210 दिन की एफडी पर 6.60 फीसदी, 211-269 दिन की एफडी पर 6.85 फीसदी और 270-364 दिन की एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. 2 साल से ऊपर की एफडी पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसदी का ब्याज दे रहा है.

    3- Bandhan Bank

    बंधन बैंक की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 8.35 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है. 7 दिन से 30 दिन तक की एफडी पर 3.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है. वहीं 31 दिन से 2 महीने से कम तक की अवधि की एफडी पर 4.25 फीसदी ब्याज की पेशकश की जा रही है. इसके अलावा अगर आप 2 महीने से लेकर 1 साल तक की एफडी कराते हैं तो आपको 5.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा. वहीं 1 साल से 499 दिन तक की एफडी पर बंधन बैंक 7.75 फीसदी ब्याज दे रहा है. अगर आप 501 दिन से 5 साल तक की एफडी कराते हैं तो भी बैंक आपको 7.75 फीसदी ब्याज ही देगा. इसके अलावा 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर 6.60 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है.

    4- IDFC First Bank

    अगर आप आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में एफडी कराते हैं तो आपको 8 फीसदी तक का ब्याज मिल सकता है. यह ब्याज 1 साल 1 दिन से लेकर 550 दिन तक की एफडी पर मिल रहा है. यहां 7 दिन से 29 दिन तक की एफडी पर 4 फीसदी और 30 दिन से 45 दिन तक की एफडी पर 4.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. इसके अलावा 46 दिन से 90 दिन की एफडी पर 5 फीसदी, 91-180 दिन की एफडी पर 5.5 फीसदी और 181 दिन से 1 साल तक की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. अगर आप 551 दिन से लेकर 3 साल तक की एफडी कराते हैं तो आपको 7.75 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा. वहीं 3 साल से 10 साल तक की एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज की पेशकश की जा रही है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur SBI made senior citizens happy they will get Rs 10 lakh on investment of Rs 5 lakh Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरुक गई है घर की बरकत, दिनों दिन धंस रहे हैं कंगाली के दलदल में, करें फेंगशुई के ये उपाय, दिखेगा असर…
    Next Article 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 22 फरवरी से कॉपियों का मूल्यांकन, इस दिन जारी होंगे नतीजे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…

    May 20, 2026

    अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…

    May 20, 2026

    गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…

    May 20, 2026

    किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…
    • अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…
    • गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…
    • किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…
    • प्रदेश के मालवा में केसर आम की जोरदार डिमांड, मंडी नहीं खेत से हो रही ये एडवांस बुकिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?