Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मेकअप के साथ कर रही हैं यह गलतियां, तो स्किन हो जाएगी खराब……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    मेकअप के साथ कर रही हैं यह गलतियां, तो स्किन हो जाएगी खराब……

    By Tv 36 HindustanMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *मध्यप्रदेश:-* सुंदरता की तलाश में, हम अक्सर नई-नई ब्यूटी प्रोडक्ट और ब्यूटी ट्रीटमेंट ट्राई करते रहते हैं. हालांकि, कई बार इन्हीं मेकअप प्रोडक्ट्स के चलते खूबसूरती बढ़ने के बजाय स्किन खराब हो जाती है. ऐसे में मेकअप की सही आदतों को पहचानना जरूरी है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहें. आइये जानते हैं उन गलतियों के बारे में जानते हैं.*इन गलतियों से खराब हो सकती है स्किन*मेकअप लगाकर सोनासबसे आम और गलत आदतों में से एक है मेकअप लगाकर सोना. यह गलती ज्यादातर लोग करते हैं. दिनभर मेकअप लगाने के बाद रात को चेहरे से मेकअप हटाकर सोना चाहिए. ऐसा न करने से स्किन स्थायी रूप से खराब हो सकती है. मेकअप के पार्टिकल्स पोर्स को बंद कर देते हैं, जिससे मुंहासे, जलन की समस्या होती है और संभावित रूप से लंबे समय तक त्वचा को नुकसान पहुंचता है. *प्रोडक्ट्स शेयर न करें*दोस्तों के बीच मेकअप प्रोडक्ट्स शेयर करना आम आदत है, लेकिन इसके कई जोखिम भी होते हैं. मेकअप एक्सचेंज करने से आप अनजाने में बैक्टीरिया, वायरस और यहां तक कि आंखों में इंफेक्शन को भी शेयर कर सकते हैं. इसलिए कोशिश करें कि अपने प्रोडक्ट्स को किसी के साथ शेयर न करें और न ही किसी और के इस्तेमाल करें.*एक्सपायर्ड मेकअप*हम कई बार अपनी पसंदीदा लिपस्टिक शेड या फाउंडेशन को इस्तेमाल करते रहना पसंद करते हैं. हालांकि, इसकी एक शेल्फ लाइफ होती है और एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना काफी रिस्की हो सकता है. एक्सपायर्ड मेकअप में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जिससे स्किन में जलन, आंखों में इंफेक्शन या इससे भी अधिक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है.*किसी प्रोडक्ट का ओवर यूज*बेदाग त्वचा की तलाश में कुछ मेकअप प्रोडक्ट्स का अत्यधिक इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है. भारी फाउंडेशन या कंसीलर, जब अधिक मात्रा में लगाया जाता है, तो पोर्स को बंद कर सकते हैं. इससे मुंहासो को बढ़ावा मिल सकता है और त्वचा की सांस लेने की क्षमता कम हो सकती है. *मेकअप ब्रश और टूल्स की सफाई*फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सही मेकअप इक्विपमेंट का इस्तेमाल जितना जरूरी है, उसकी सफाई भी उतनी ही जरूरी है. अगर इन्हें समय पर साफ करने में लापरवाही बरतते हैं, तो इससे इंफेक्शन का जोखिम और बढ़ सकता है. गंदे ब्रश और स्पंजेस में बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जिससे ये त्वचा पर ट्रांसफर हो सकते हैं और संभावित रूप से संक्रमण हो सकता है. इसीलिए मेकअप ब्रश, ब्यूटी ब्लेंडर्स और अन्य मेकअप एप्लीकेशन टूल्स को साफ रखना जरूरी है।

    Post Views: 0

    *If you are making these mistakes with makeup Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनदी के नीचे बनी मेट्रो में आपको भी करना है यात्रा, जानिए कब से शुरू होगी ये ट्रेन……*
    Next Article सफलता की कहानी मोबाइल मैसेज की बजी घंटी पूरी हुई मोदी की गारंटी महतारी वंदन योजना की राशि पाकर महिलाओं में जागा आत्मसम्मान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    PM मोदी के रिकॉर्ड पर नेता का बड़ा बयान, नेहरू और मोदी की तुलना पर कह दी ये बात…

    June 10, 2026

    कॉन्क्लेव में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- “जनता ही मेरे लिए ईश्वर”, 12 साल के कार्यकाल को बताया इस सेवा का महायज्ञ…

    June 10, 2026

    माह जून में किसानवाणी कार्यक्रम के प्रसारण की तिथि तय…

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक इस तारीख को नई दिल्ली में…

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • PM मोदी के रिकॉर्ड पर नेता का बड़ा बयान, नेहरू और मोदी की तुलना पर कह दी ये बात…
    • कॉन्क्लेव में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- “जनता ही मेरे लिए ईश्वर”, 12 साल के कार्यकाल को बताया इस सेवा का महायज्ञ…
    • माह जून में किसानवाणी कार्यक्रम के प्रसारण की तिथि तय…
    • प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक इस तारीख को नई दिल्ली में…
    • सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?