नई दिल्ली:- 24 मार्च दिन रविवार होलिका दहन किया जाएगा और इस दिन तंत्र मंत्र की क्रिया काफी की जाती हैं। इसी वजह से ज्यादातर लोग दुर्भाग्य दूर करने के लिए होलिका दहन के दिन खास उपाय करते हैं। वहीं तंत्र शास्त्र में होलिका दहन की राख से किए जाने वाले कुछ टोटके व उपाय के बारे में बताया गया है। होलिका दहन की राख से किए जाने वाले इन उपायों से धन धान्य में वृद्धि होती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। आइए जानते हैं होलिका दहन की राख से किए जाने वाले इन टोटकों व उपाय के बारे में…
इस उपाय से वास्तु दोष होगा दूर
तंत्र शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के अगले दिन होलिका की राख को पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और घर के सदस्यों के बीच चल रहे लड़ाई झगड़े खत्म हो जाते हैं और आपसी प्रेम बना रहता है। साथ ही ऐसा करने से वास्तु दोष भी दूर रहता है। वहीं होली की भस्म को शरीर पर लगाकर स्नान करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव में कमी आती है।
इस उपाय से आमदनी में होगी वृद्धि
होलिका दहन की राख को सात छेद वाले सिक्के के साथ लाल रंग के कपड़े में बांधकर साल भर के लिए धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन संबंधित समस्याएं दूर रहती है और परिवार के सदस्यों की उन्नति भी होती है। वहीं छोटी सी पोटली को पर्स में भी रख लें, ऐसा करने से धन का आगमन लगा रहेगा और आपकी आमदनी में वृद्धि भी होगी।
इस उपाय से टोने टोटके का असर होगा खत्म
होलिका दहन की राख को एक ताबीज में बांधकर गले या हाथ में धारण कर लें। ऐसा करने से बुरी शक्तियां दूर रहती है और किसी भी तरह के टोने टोटके का कोई असर नहीं रहता है। वहीं एक मुट्ठी होलिका की राख को शिवलिंग पर चढ़ाने से राहु केतु की महादशा से मुक्ति मिलती है और कामकाज में आ रही बाधाएं भी दूर रहती हैं।
इस उपाय से सभी बाधाएं होंगी दूर
होलिका दहन की राख में नमक और राई मिलाकर घर के किसी गुप्त स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर में होने वाली सभी बाधाएं दूर रहेंगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहेगा। वहीं घर में अगर कोई बीमार रहता है तो होलिका दहन की राख को पूर्णिमा से लेकर पूर्णिमा तक हर रोज एक माह तक माथे पर लगाएं। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर रहती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है। लेकिन डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
