Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…
    छत्तीसगढ

    आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…

    By Tv36 HindustanApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. जिससे तापमान में भी गिरावट हो सकती है. ऐसे में लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना बन रही है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह स्थिति बनी है. जहां आने वाले 24 घंटे के दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट होगी.

    छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल बदलाव से गुजर रहा है. सुबह से तेज धूप और गर्मी हो रही है. लेकिन मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है.

    मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 1 से 4 बजे के बीच कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर समेत आसपास के कुछ इलाकों में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है. यहां हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है.

    छत्तीसगढ़ में बदले मौसम में अगर बारिश होती है तो तापमान में भी 1 से 2 प्रतिशत की गिरावट दिख सकती है. ऐसे में लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है. क्योंकि मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बन रहा है.

    छत्तीसगढ़ में गर्मी का दौर भी जारी है. रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच होने का पूर्वानुमान लगाया गया है. हालांकि एक दम से तेज हीटवेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. क्योंकि मौसम में हल्की नमी देखी जा रही है.

    मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि उत्तर से पूर्व की तरफ एक द्रोणिका बन रही है. जबकि एक और पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम एक्टिव दिख रहा है. जिससे उत्तर से दक्षिण छत्तीसगढ़ के बीच हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन ही है. जबकि पूर्वी हिस्सों में नमी भी आ सकती है.

    राजनांदगांव जिला छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गर्म बना हुआ है. यहां पर तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच चुका है. जबकि बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. जिससे यहां भीषण गर्मी का दौर जारी है.

    अप्रैल के महीने में छत्तीसगढ़ में मौसम में लगातार बदलाव दिखा है. शुरुआती दौर में बारिश आंधी का दौर जारी रहा. लेकिन अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया था. लेकिन महीने के आखिरी में मौसम फिर बदलता दिख रहा है.

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…
    Next Article Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…

    April 30, 2026

    Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…

    April 30, 2026

    इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…

    April 30, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण; ‘सेवा सेतु’ का किया है शुभारंभ…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…
    • Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…
    • आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…
    • इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण; ‘सेवा सेतु’ का किया है शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?