Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » होली पर चंद्र ग्रहण का साया, इन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां..
    News

    होली पर चंद्र ग्रहण का साया, इन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां..

    By Tv 36 HindustanMarch 20, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- होली के मौके पर इस साल चंद्र ग्रहण का अशुभ योग बन रहा है। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर खत्‍म होगा। ग्रहण के साथ अबकी बार होली पर कई अशुभ योग बन रहे है। मीन राशि में सूर्य और राहु की अशुभ युति से ग्रहण योग बन रहा है। दूसरी ओर होली से ठीक पहले शनि उदित होते ही अपनी उग्र अवस्‍था में आ चुके हैं। वहीं कुंभ राशि में भी शनि और मंगल की खतरनाक युति बनी हुई है। इन सभी अशुभ योग के बीच होली से किन 5 राशियों के बुरे दिन शुरू होने वाले हैं, आइए देखते हैं।

    मेष राशि: आपको पैसों की हानि होगी

    मेष राशि के लोगों के लिए होली का यह त्‍योहार आपके जीवन में संकटों को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। आपको करियर में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है। होली के बाद आपके जीवन में समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। आपको पैसों की हानि होगी और सेहत के मामले में नुकसान हो सकता है। करियर में काफी मेहनत करने के बाद आपको सफलता हासिल होगी। आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उखड़ सकती है। उपाय के रूप में होलिका दहन के बाद 7 लौंग के जोड़े चढ़ाएं।

    वृषभ राशि: नौकरी में दबाव झेलना पड़ सकता है

    साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण कन्‍या राशि में लगने वाला है। आपको नौकरी में दबाव झेलना पड़ सकता है और काम अधिक करना पड़ेगा। उसके बाद भी आपको आपके काम के लिए सम्‍मान नहीं मिलेगा। उल्‍टा सीनियर लोग आपसे खुश नहीं होंगे। आपके इंकीमेंट और प्रमोशन में रुकावट आ सकती है। आपको परिवार के मामले में कोई भी फैसला काफी सूझबूझ से करने की जरूरत है। उपाय के रूप में होली की अग्नि में गेहूं की बालियां चढ़ाएं।

    कन्‍या राशि: सेहत से जुड़ी कोई गंभीर समस्‍या झेलनी पड़ेगी

    कन्‍या राशि के लोगों के लिए होली पर बनने वाला ग्रहण योग बेहद अशुभ संकेत दे रहा है। कन्‍या राशि के लोगों को करियर और कारोबार में काफी तनाव झेलना पड़ सकता है। आपके मन में नकारात्‍मक विचार आने से आपका लोगों पर से भरोसा उठ जाएगा। परिवार के लोगों के साथ आपका विवाद बढ़ सकता है और सेहत से जुड़ी कोई गंभीर समस्‍या आपको परेशान कर सकती है। करीबी रिश्‍तों में तनाव बढ़ सकता है। वाणी पर काबू रखें। उपाय के रूप में होली की अग्नि में चुपके से जाकर सवा सौ ग्राम हल्‍दी डाल दें।

    कुंभ राशि: धन का भारी नुकसान

    कुंभ राशि के लोगों को होली के त्‍योहार के बाद से जीवन में कई तरह की समस्‍याओं का सामना एक साथ करना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ समस्‍याएं पैदा हो सकती हैं। आपके जीवन में विवाद बढ़ेंगे और आपकी कड़वी जुबान की वजह से आपके जीवन में कड़वाहट बढ़ सकती है। वाणी में दोष की वजह से लोगों के साथ आपके संबंध खराब हो सकता है। कारोबार में आपको धन का भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। उपाय के रूप में होलिका दहन के बाद 5 बार परिक्रमा करें।

    मीन राशि: पढ़ाई और करियर में समस्‍याएं

    मीन राशि के लोगों को होली पर लगने वाले ग्रहण की वजह से करियर में काफी मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी संतान को भी पढ़ाई और करियर में समस्‍याएं आ सकती हैं। वहीं पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। आपके व्‍यापार में बुरा दौर चल रहा है। काफी मेहनत और निवेश के बाद भी आपको उम्‍मीद के अनुसार रिटर्न नहीं मिलेगा। आपके परिवार में आपसी रिश्‍ते प्रभावित हो सकते हैं और तनाव बढ़ सकता है। उपाय के रूप में होली पर लाल गुलाल मां लक्ष्‍मी को चढ़ाएं।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police earthquake will come in the lives of these zodiac signs Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Shadow of lunar eclipse on Holi Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजनीतिक विवाद खड़ा करना है याचिका का मकसद, केंद्र ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले पर SC में दिया जवाब..
    Next Article होली पर ग्रहों के अनुसार चुने अपने लिए रंग, नवग्रह होंगे प्रसन्न..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…

    April 30, 2026

    Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…

    April 30, 2026

    आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…

    April 30, 2026

    इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…
    • Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…
    • आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…
    • इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण; ‘सेवा सेतु’ का किया है शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?