Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » होली पर ग्रहों के अनुसार चुने अपने लिए रंग, नवग्रह होंगे प्रसन्न..
    News

    होली पर ग्रहों के अनुसार चुने अपने लिए रंग, नवग्रह होंगे प्रसन्न..

    By Tv 36 HindustanMarch 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- होली की मस्ती में रंग तो चेहरों को बदरंग करेंगें ही। ऐसे में यदि राहु, केतु और शनि जैसे क्रूर ग्रह अपना रंग जमाए बैठे हों तो कुछ सोच समझकर ही रंगों का इस्तेमाल करें। हर ग्रह का अपना प्रिय और अप्रिय कलर है। ऐसे में जन्म कुण्डली में बैठे इन ग्रहों का उपाय होली पर करा जाए तो होली खेलने के साथ ही ग्रहों के दुष्प्रभाव से भी बचा सकता है।

    यदि जन्मकुण्डली में सूर्य कष्ट दे रहा हो तो लाल रंग, अबीर गुलाल का ज्यादा प्रयोग करें।

    चन्द्रमा ठीक न हो तो सफेदा रंग का इस्तेमाल अधिक करें।

    मंगल से तारतम्य न हो तो लाल रंग से खेलें।

    बुध खराब हो तो हरा रंग प्रयोग करें।

    बृहस्पति बिगड़ा होने पर पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।

    यदि शुक्र ठीक नहीं तो चमकदार सफेद रंग का इस्तेमाल करें।

    शनि से प्रभावित लोगों के लिए काला रंग प्रयोग की छूट जरूर है।

    राहु के शिकार लोग गुब्बारे में रंग भरकर होली का लुत्फ उठा सकते हैं।

    जिनके ग्रह में केतु महाराज गड़बड़ी कर रहे हों, वे दो रंगों का इस्तेमाल कर अपने ग्रह को शांत बनाए रख सकते हैं।

    यदि ग्रहों को ध्यान में रखकर रंग खेला जाए, तो होली की मस्ती दोगुनी हो सकती है। राशि व ग्रहों के अनुसार रंगों का महत्व होता है। रंगों का प्रभाव मानव जीवन पर अपनी अमिट छाप छोड़ता है। हर रंग का अपना महत्व है।

    किस राशि वाले किस रंग से खेलें होली ताकि जीवन में खुशियों का रंग भरे – मेष-लाल, वृष-सफेद, मिथुन-हरा गुलाल, कर्क-सफेदा, सिंह-लाल और नारंगी रंग, कन्या-हरा, तुला-सफेद, वृश्चिक-लाल, धनु-पीला और सुनहरा, मकर व कुम्भ-काला, मीन-पीला रंग फायदेमद होगा।

    होलिका की परिक्रमा से दूर होंगें कष्ट – शत्रुबाधा निवारण तथा स्वास्थ्य लाभ हेतु 11 फेरे, धनहानि से बचने के लिए 21 फेरे, राज्यकार्य में सफलता के लिए उल्टे सात फेरे, दुर्घटना से बचने के लिए होलिका की 5 परिक्रमा करनी चाहिए।

    होलिका दहन पूजन विधि – प्रत्येक शहर का स्थानीय होलिका दहन मुहूर्त जानकर होलिका दहन के समय फल- फूल, जल, मोली, गुलाल तथा गुड़ आदि से होलिका का पूजन करना चाहिए। होलिका की अग्नि में पूजन सामग्री डालते समय अथवा बाली भूनते समय मुंह पूर्व या उतर दिशा की ओर ही होना चाहिए। लोक परम्परा अनुसार गोबर से बनाई गई ढाल व खिलौनों की चार मालाएं अलग से घर लाकर सुरक्षित रख ली जाती है। इसमें से एक माला पितरों के नाम की, दूसरी हनुमान जी के नाम की, तीसरी शीतला माता के नाम की तथा चौथी अपने घर-परिवार के नाम की होती है। कच्चे सूत को होलिका के चारों और तीन या सात परिक्रमा करते हुए लपेटना चाहिए, फिर लोटे का शुद्ध जल व अन्य पूजन की सभी वस्तुओं को एक-एक करके होलिका को समर्पित करना चाहिए। अनिष्ट ग्रहों की शांति के लिए नवग्रहों की लकड़ी मंत्रोच्चारण कर होलिका में अर्पण करनी चाहिए। होलिका दहन के दौरान गेहूं की बाल को इसमें सेंकना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन के समय बाली सेंककर घर में फैलाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। पूजन के बाद जल से अर्घ्य देना चाहिए। होलिका पूजन के समय निम्न मंत्र का उच्चारण करना चाहिए, अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्।। इस मंत्र का उच्चारण एक माला, तीन माला या फिर पांच माला विषम संख्या के रुप में करना चाहिए।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Choose your colors according to the planets on Holi Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहोली पर चंद्र ग्रहण का साया, इन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां..
    Next Article अल्लाह लिखा हुआ मोजे बेच रहा था इस मुस्लिम देश का स्टोर, फिर जो हुआ पढ़कर उड़ जाएगे आपके होश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…

    April 30, 2026

    Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…

    April 30, 2026

    आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…

    April 30, 2026

    इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…
    • Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…
    • आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…
    • इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण; ‘सेवा सेतु’ का किया है शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?