चेन्नई: आईपीएल 2024 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना कप्तान बदल दिया है। महेंद्र सिंह धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान मिली है। धोनी 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। 2016 सीजन में वह राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के कप्तान थे। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 आईपीएल ट्रॉफी के साथ दो चैंपियंस लीग का खिताब भी जीता चुके हैं। इसके अलावा वह भारत के भी टी20 कप्तान रहे हैं।आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे CSK की कप्तानी
धोनी टी20 के सबसे सफल कप्तानमहेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा टी20 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 322 मैच में अपनी टीम की कमान संभाली है। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा 189 जीत भी हासिल की है। रोहित शर्मा ने 217 और वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी ने 208 टी20 मैच में कप्तानी की है। धोनी सबसे ज्यादा 9 फाइनल जीतने वाले कप्तान भी हैं। भारत के टी20 कप्तान के रूप में वह टी20 वर्ल्ड कप 2007 और एशिया कप 2016 पर कब्जा जमा चुके हैं।
सीएसके के लिए धोनी का रिकॉर्डआईपीएल के 16 सीजन हो चुके हैं लेकिन बैन की वजह से दो सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने हिस्सा नहीं लिया था। महेंद्र सिंह धोनी ने 14 साल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल के 212 मैचों में कप्तानी की है। इसके अलावा चैंपियंस लीग के 23 मैच में भी वह टीम के कप्तान रहे हैं। इन 235 मैच में चेन्नई को 142 जीत मिली है।
टीम सिर्फ 90 मैच हारी और दो बेनतीजा रहा। एक मैच टाई पर भी खत्म हुआ है। कप्तान के रूप में धोनी का जीत प्रतिशत चेन्नई के लिए 60.42 रहा है। चेन्नई ने इस दौरान 7 खिताब अपने नाम किए।प्लेऑफ और फाइनल खेलने का भी रिकॉर्डमहेंद्र सिंह धोनी ने 14 आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है। इसमें टीम 12 बार प्लेऑफ में पहुंची।
सिर्फ 2020 और 2022 में टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। 2022 के पहले हाफ में रविंद्र जडेजा चेन्नई की कप्तानी कर रहे थे। 10 बार टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया।
