नई दिल्ली:- अगर आपके फोन की बैटरी तेजी से डाउन हो रही है। अगर ऐसा है तो इसकी वजह आपके फोन में मौजूद मोबाइल ऐप्स हो सकते हैं।क्या आप जानते हैं, मोबाइल ऐप्स कई बार इस्तेमाल न होने के बावजूद बैकग्राउंड में रन होते हैं।
फोन में कौन-से ऐप्स की वजह से बैटरी सबसे ज्यादा खत्म होती है, यह आप खुद चेक कर सकते हैं। फोन की सेटिंग्स में बैटरी यूसेज के साथ इस ऐप की पहचान की जा सकती है।
बैटरी ड्रेन करने वाले ऐप की पहचान कर लेते हैं तो फोन में बैटरी बचाने को लेकर आगे के प्रॉसेस पर आ सकते हैं। दरअसल, फोन में सबसे ज्यादा बैटरी खाने वाले ऐप को रिमूव करना ही एकमात्र ऑप्शन नहीं है।
आप इस ऐप को बिना अनइंस्टॉल किए फोन की बैटरी बचा सकते हैं। इसके लिए डेवलपर ऑप्शन से बैकग्राउंड ऐप को बंद कर सकते हैं।
एक बार आप जानकारी पा लेते हैं कि कौन-सा ऐप बैकग्राउंड में रन होकर सबसे ज्यादा बैटरी खाता है तो उसे अनइंस्टॉल करने से बच सकते हैं। इसके लिए इस ऐप को स्टॉप किया जा सकता है-
सबसे पहले सेटिंग पर आना होगा।
अब सिस्टम पर टैप करना होगा।
अब अबाउट फ़ोन पर क्लिक करने के बाद बिल्ड नंबर पर आना होगा।
अब इस नंबर पर 7 बार टैप कर डेवलपर ऑप्शन को इनेबल करना होगा।
पिन एंटर कर आगे के प्रॉसेस पर आना होगा।
अब मेन सेटिंग मेन्यू पर वापस आना होगा।
अब System पर क्लिक करने के बाद Developer ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
रनिंग सर्विस पर टैप करना होगा।
अब जिस ऐप को स्टॉप करना चाहते हैं उस पर टैप करना होगा।
अब Stop पर क्लिक कर OK पर क्लिक करना होगा।
