Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » खुद को दिवालिया बताने वाले अनिल अंबानी की विदेश में 18 कंपनियां
    राष्ट्रीय

    खुद को दिवालिया बताने वाले अनिल अंबानी की विदेश में 18 कंपनियां

    By Tv 36 HindustanOctober 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली: चीनी सरकार के नियंत्रण वाले तीन बैंकों के साथ विवाद के बाद अनिल अंबानी (Anil Ambani) ने फरवरी 2020 में लंदन की एक अदालत को बताया था कि उनकी कुल संपत्ति शून्य है. हालांकि अब ऑफशोर कंपनियों में करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है. अनिल अंबानी और उनके सहयोगियों की जर्सी, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स (बीवीआई) और साइप्रस में 18 ऑफशोर कंपनियां हैं.

    पंडोरा पेपर्स से हुआ संपत्ति का खुलासा
    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल अंबानी की संपत्ति (Anil Ambani Property) का खुलासा पंडोरा पेपर्स (Pandora Papers) से हुआ है. 2007 से 2010 के बीच स्थापित इन 18 कंपनियों में से सात कंपनियों ने उधार लिया है और कम से कम 1.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 9647.3 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

    अनिल अंबानी से जुड़ीं 18 ऑफशोर कंपनियां
    जर्सी (Jersey)

    1. बैटिस्ट अनलिमिटेड
    2. रेडियम अनलिमिटेड
    3. ह्यूई इनवेस्टमेंट अनलिमिटेड
    4. समरहिल लिमिटेड
    5. डलविच लिमिटेड
    6. लॉरेंस म्यूचुअल (पूर्व नाम डायवर्टिमेंटो लिमिटेड)
    7. रिचर्ड इक्विटी लिमिटेड
    8. जर्मन इक्विटी लिमिटेड

    ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स (BVI)

    1. रेनडियर होल्डिंग्स लिमिटेड
    2. नॉर्दर्न अटलांटिक कंसल्टेंसी सर्विसेज ग्रुप अनलिमिटेड
    3. नॉर्दर्न अटलांटिक ट्रेडिंग अनलिमिटेड
    4. ट्रान्स पैसिफिक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
    5. ट्रान्स अटलांटिक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
    6. ट्रान्स अमेरिकास होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
    7. ट्रान्स अमेरिकास होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड

    साइप्रस (Cyprus)

    1. एएए एंटरप्राइजेज एंड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड
    2. एएए टेलिकॉम होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
    3. एएए इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड

    जर्सी में अनिल अंबानी की तीन कंपनियां
    जर्सी में अनिल अंबानी के नाम पर तीन कंपनियां है, जिनके नाम बैटिस्ट अनलिमिटेड, रेडियम अनलिमिटेड और ह्यूई इनवेस्टमेंट अनलिमिटेड हैं. ये कंपनियां दिसंबर 2007 और जनवरी 2008 के बीच अस्तित्व में आईं. बैटिस्ट अनलिमिटेड और रेडियम अनलिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इनोवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है, जो एडीए ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है. ह्यूई इन्वेस्टमेंट अनलिमिटेड का स्वामित्व एएए एंटरप्राइजेज लिमिटेड (2014 से रिलायंस इनसेप्टम प्राइवेट लिमिटेड) के पास है, जो रिलायंस कैपिटल की प्रमोटर कंपनी है.

    अलग-अलग लोगों को नाम पर हैं कंपनिया
    रिकॉर्ड यह भी दिखाते हैं कि जनवरी 2008 में जर्सी में शामिल दो अन्य कंपनियां- समरहिल लिमिटेड और डुलविच लिमिटेड का स्वामित्व अनिल अंबानी के प्रतिनिधि अनूप दलाल (Anup Dalal, Representative of Anil Ambani) के पास है. अनूप दलाल के पास एक बीवीआई कंपनी रेनडियर होल्डिंग्स लिमिटेड भी थी, जिसका उपयोग निवेश प्रबंधन के लिए किया गया था. अनिल अंबानी से जुड़ी तीन अन्य जर्सी कंपनियां लॉरेंस म्यूचुअल, रिचर्ड इक्विटी लिमिटेड और जर्मन इक्विटी लिमिटेड भी है, जिनका मालिकाना हक जिनेवा का एक वकील है.

    क्या है पैंडोरा पेपर लीक?
    पैंडोरा पेपर्स लीक (Pandora Papers Leak) दुनियार के करीब 12 मिलियन (1.20 करोड़) दस्तावेजों को दिन रात खंगालने के बाद दुनिया भर में चल रही पैसों की लेन-देन और हेराफेरी को लेकर बहुत बड़ा खुलासा करता है. ये एक ऐसा लीक है, जो छिपी हुई संपत्ति, टैक्स से बचने के तरीकों, दुनिया के कुछ अमीर और शक्तिशाली लोगों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा करता है. 117 देशों के 600 से ज्यादा पत्रकारों और 140 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन ने कई महीनों तक लगातार काम किया और 14 अलग अलग स्रोतों से दस्तावेजों को खंगालते हुए तमाम खुलासे किए हैं. पैंडोरा पेपर्स लीक में दुनियाभर के कई देशों की बड़ी हस्तियों का नाम है, जिसमें टीम इंडिसा के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भी नाम आया है.

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीमेंट ने लगाई छलांग, निर्माण कार्यों में लगा ब्रेक
    Next Article लखीमपुर खीरी कांड को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने जबरदस्त रोष व्यक्त किया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भरपेट खाने के बाद भी लगती है भूख ट्राई करें ये 5 हेल्दी और लो-कैलोरी स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण…

    November 26, 2026

    iPhone 17 से लेकर Samsung TV तक पर मिल रहे ऑफर्स, जानें कब तक मिलेगा छूट का फायदा…

    November 26, 2026

    अब ऑनलाइन ई-चालान भुगतान हुआ आसान, यातायात पुलिस ने जारी किया ये कोड…

    November 26, 2026

    अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र, 5 लाख लोगों के रोजगार पर असर का दावा…

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भरपेट खाने के बाद भी लगती है भूख ट्राई करें ये 5 हेल्दी और लो-कैलोरी स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण…
    • iPhone 17 से लेकर Samsung TV तक पर मिल रहे ऑफर्स, जानें कब तक मिलेगा छूट का फायदा…
    • अब ऑनलाइन ई-चालान भुगतान हुआ आसान, यातायात पुलिस ने जारी किया ये कोड…
    • अमेरिकी टैरिफ पर भड़के भारतीय व्यापारी, PM मोदी को लिखा पत्र, 5 लाख लोगों के रोजगार पर असर का दावा…
    • प्रदेश में कहां बढ़ी ठंड और कहां अभी राहत? रायपुर से बस्तर तक देखिए अपने क्षेत्र का मौसम हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?