रांची:- अक्सर घर में मुखिया का एक अलग कमरा होता है, जो थोड़ा बड़ा होता है और खास भी होता है. लेकिन कई बार घर के मुखिया ऐसे होते हैं जिनकी बातें घर के दूसरे लोग नहीं सुनते और वह इस चीज को लेकर परेशान रहते हैं. ऐसे में अगर घर के वास्तु दोष को ठीक कर लिया जाए तो घर के मुखिया का कंट्रोल फिर से पूरी तरह उनके हाथों में होगा.
झारखंड की राजधानी रांची के ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे ने बताया कि दरअसल घर की जो साउथवेस्ट दिशा होता है, वह राहु की होती है और राहु वहां पर काफी शुभ फल देते हैं. इस डायरेक्शन की खास बात यह है कि यह खास तौर पर घर के मुखिया के लिए ही बनी है.
घर पर रहेगा कंट्रोल, सब सुनेंगे आपकी बात
ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि घर के मुखिया को हमेशा साउथवेस्ट डायरेक्शन में ही अपना कमरा रखना चाहिए. इससे यह जगह कमांडिंग और कंट्रोलिंग की होती है. ऐसे में मुखिया की बात घर के बच्चे से लेकर बूढ़े हर कोई सुनेंगे और पूरे घर को एक सूत्र में बांध के रख पाएंगे, लेकिन अगर मुखिया के अलावा आप किसी और को कमरा यहां देते हैं तो वह व्यक्ति कभी भी किसी की बात नहीं सुनेगा और वह सब को कंट्रोल करने लगेगा.
उन्होंने आगे बताया कि खासतौर पर घर के मुखिया के लिए ही यह जगह सुनिश्चित की जाती है. जिससे वह कमांड व कंट्रोल पूरे परिवार का व एक साथ बांध करके रखना व लीड करना जैसी चीजों के लिए होता है. यहां पर बैठा हुआ व्यक्ति कभी किसी की बात नहीं सुनता. बल्कि, वह सबको आदेश देता है और अच्छी बात यह है कि सारे लोग उस आदेश का पालन भी करते हैं. अगर आप ज्योतिष आचार्य से परामर्श लेना चाहते हैं तो इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
