Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » राशन दुकान से इस माह भर जाएगी झोली, अतिरिक्त गेहूं,चावल के साथ मिलेंगी ये चीजें मुफ्त…
    News

    राशन दुकान से इस माह भर जाएगी झोली, अतिरिक्त गेहूं,चावल के साथ मिलेंगी ये चीजें मुफ्त…

    By Tv 36 HindustanOctober 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:- केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले का लाभ मध्य प्रदेश के डेढ़ करोड़ परिवारों को इस माह से मिलने जा रहा है. प्रदेश की उचित मूल्य की राशन की दुकानों से जहां इस माह से अतिरिक्त गेहूं मिलेगा. वहीं गेहूं और चावल के अलावा शक्कर, नमक, दाल भी मिल सकेगी. गरीब कल्याण को लेकर चलाई जा रही योजना के तहत प्रदेश के डेढ़ करोड़ परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे.

    गेहूं, चावल के साथ नमक और शक्कर भी

    आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा योजनाएं संचालित की जाती हैं. प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत हर माह मुफ्त खाद्यान्न का वितरण किया जाता है. प्रदेश में करीबन 1 करोड़ 26 लाख 73 हजार राशन कार्डधारी हैं.

    सरकार द्वारा अनाज के रूप में गेहूं और चावल ही उपलब्ध नहीं कराया जाता बल्कि चीनी, नमक, दाल भी उपलब्ध कराई जाती है. प्रदेश में अंत्योदय परिवारों को हर माह एक किलो शक्कर दी जाती है. साथ ही बाकी सभी परिवारों को गेहूं और चावल के अलावा नमक भी दिया जाता है. प्रभारी अपर संचालक एचएस परमार कहते हैं कि “पात्र हितग्राही को गेहूं, चावल के अलावा शक्कर और नमक भी दिया जाता है. इसकी मात्रा अलग-अलग होती है.

    ऐसे बनवाएं अपना राशन कार्ड

    प्रभारी अपर संचालक एचएस परमार बताते हैं कि “पात्र हितग्राही को सरकार की योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए सरकार द्वारा अभियान चलाया जाता है. इसके बाद भी कई पात्र हितग्राही अपना राशन कार्ड नहीं बना पाते. ऐसे हितग्राही कुछ कदम उठाकर अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं. राशन कार्ड बनवाने के लिए हितग्राही को अपने जिले के स्थानीय खाद्य और आपूर्ति विभाग में जाकर इसके लिए आवेदन पत्र लेना होगा. इसके बाद इसमें अपनी तमाम जानकारी जैसे अपना नाम, पता, आय आदि भरना होगा. इसके बाद इस आवेदन को अपने संबंधित तहसील कार्यालय में जमा करना होगा. इसके बाद संबंधित क्षेत्र का अधिकारी अपनी जानकारी वैरीफाई करेगा और इसके कुछ समय बाद राशन कार्ड जारी हो जाएगा. यदि इसके बाद भी इसमें कोई समस्या आती है तो कलेक्टर कार्यालय में भी इसके संबंध में आवेदन दिया जा सकता है.

    कितना मिलेगा राशन

    राशन कार्ड बनने के बाद राशन कार्ड सूची में हितग्राही का नाम शामिल हो जाता है. इसके बाद संबंधित राशन की दुकान पर जाकर हितग्राही को अपना बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन कराना होता है. इसके बाद राशन मिलना शुरू हो जाता है. सरकार की तमाम सख्ती के बाद भी राशन दुकान संचालकों द्वारा कई बार गड़बड़ी की जाती है. दुकान संचालकों द्वारा हितग्राहियों को गेहूं, चावल की पूरी मात्रा नहीं दी जाती तो कई बार शक्कर, नमक या मसालों को लेकर टाल दिया जाता है. ऐसे में उपभोक्ता खुद पता लगा सकते हैं कि इस माह सरकार द्वारा उन्हें कितना गेहूं चावल आदि सामान दिया जाएगा. इसके लिए हितग्राही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर जाकर इसकी जानकारी ले सकते हैं.

    Views: 1,850
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपितृ पक्ष के आखिरी दिन क्या खरीद सकते हैं नवरात्रि पूजा का सामान,जाने…
    Next Article मध्य प्रदेश में नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, चलाना है काम तो फटाफट आजमाएं ये ट्रिक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विजयादशमी पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू गोदकर हत्या,रातभर चला सर्च आपरेशन सभी आरोपी गिरफ्तार

    October 21, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र, 200 स्कूल शिक्षा और 200 जनजातीय कार्य विभाग के तहत होगा सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण…

    October 21, 2026

    12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची दावा-आपत्ति 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक

    October 21, 2026

    “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी” : श्री देवांगन

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विजयादशमी पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू गोदकर हत्या,रातभर चला सर्च आपरेशन सभी आरोपी गिरफ्तार
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र, 200 स्कूल शिक्षा और 200 जनजातीय कार्य विभाग के तहत होगा सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण…
    • 12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची दावा-आपत्ति 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक
    • “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी” : श्री देवांगन
    • आज स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 950 से अधिक अनुकंपा नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?