Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब बच्चों में नींद की गड़बड़ी से बढ़ता हैं सुसाइड का खतरा, स्टडी में आया चौंकाने वाला फैक्ट सामने…
    समाचार

    अब बच्चों में नींद की गड़बड़ी से बढ़ता हैं सुसाइड का खतरा, स्टडी में आया चौंकाने वाला फैक्ट सामने…

    By Tv 36 HindustanOctober 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आत्महत्या का नाम सुनते ही हर कोई सिहर सा उठता हैं आजकल इसके मामले हर वर्ग में देखने के लिए मिल रहे हैं 10 साल के बच्चे से बुढ़े व्यक्ति में आत्महत्या के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में बच्चों से जुड़ा बड़ा खुलासा सामने आया है जिसके अनुसार अगर बच्चे की नींद गड़बड़ होती हैं तो उन्हें सुसाइड का रिस्क बढ़ जाता है। इसके लिए पैरेंट्स को ध्यान देने की जरुरत है नहीं तो बच्चे किसी अनहोनी का शिकार ना हो जाएं।

    जानिए क्या कहती हैं स्टडी
    यहां पर कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड सुसाइड प्रिवेंशन रिसर्च लेबोरेटरी में हुई स्टडी के अनुसार, 10 साल की उम्र में बच्चों में नींद की गड़बड़ी से सुसाइड के ख्याल और दो साल के बाद आत्महत्या के कोशिश का जोखिम बढ़ सकते हैं। कहते हैं कि, अगर नींद बराबर ना हो तो, आत्महत्या का रिस्क, 2.7 गुना ज्यादा बढ़ सकता है। इसे लेकर रिसर्च लेबोरेटरी की फाउंडर और सुसाइड एक्सपर्ट डॉ. रेबेका बर्नर्ट ने बताया कि नींद युवाओं की सुसाइड का कारण बन सकती है। इसके लिए नींद बराबर टाइम पर होना जरूरी है। आंकड़े कहते हैं कि, आत्महत्या के इस प्रकार के मामले लगभग बच्चों में 10-14 साल की उम्र में देखे जा रहे हैं नींद की कमी से इस प्रकार की बड़ी बीमारियां हो जाती है।

    बच्चों पर की गई थी रिसर्च
    कहा जाता हैं कि, इस स्टडी में इस फैक्ट को लेकर परिणाम पता करने के लिए अमेरिका के 21 जगहों पर 8,800 बच्चों पर रिसर्च किया गया था। जिसमें बच्चों के पैरेंट्स से गिरने या सोते रहने में समस्या, जागने, ज्यादा नींद, नींद में सांस की परेशानी, नींद में ज्यादा पसीना आना, आधी नींद में व्यवहार पैटर्न जैसे कारण शामिल किए गए। इसमें 91 प्रतिशत के करीब बच्चों में सुसाइडल बिहैवियर देखा गया है। इसमें जिन बच्चों में आत्महत्या के ख्याल बढ़ रहे थे वे स्टडी में आगे देखा गया कि डिप्रेशन, चिंता और फैमिली स्ट्रगल की हिस्ट्री जैसे फैक्टर्स ने भी सुसाइड के ख्याल को बढ़ावा दिया है। इसके चलते सुसाइड का खतरा सबसे ज्यादा देखा गया है।

    इन समस्या से निपटने के उपाय
    यहां पर इस नींद की कमी से जूझने वाले बच्चों का ख्याल रखने के लिए इन टिप्स को अपनाना जरुरी है, जो इस प्रकार है…

    1- जब भी बच्चे को सुला रहे हैं तो ख्याल रखें कि, आपका बच्चा आरामदायक कपड़े में हो।
    2-इसके अलावा रात में सोने से पहले ब्रश करने का नियम बनाना चाहिए।
    3- कई बार डर की वजह से बच्चे कपड़े में ही पेशाब कर देते हैं आप ख्याल रखें कि, बच्चा सोने से पहले वॉशरूम जाएं।
    4- सोने से पहले बच्चें को कविताएं और कहानी सुनाना चाहिए।
    5- अगर आपका बच्चा गुमसुम नजर आता हैं तो कोशिश करें कि, उससे थोड़ी बहुत बातें जरूर करें।

    Post Views: 790

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस नवरात्रि के नौ दिन न पीतल न तांबा बस जलाएं ये खास दीपक, घर में कभी नहीं होगी सुख-समृद्धि की कमी…
    Next Article माता कुंड में से भक्तों से करती हैं बात, इस राज्य में स्थित है माता का अनोखा मंदिर….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चिकित्सा पेशा नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वास्थ्य विभाग एवं सेवांकुर भारत प्रकल्प के बीच समझौता ज्ञापन…

    May 18, 2026

    स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर हैहैं ये सब्जी, आज ही करें डाइट में शामिल…

    May 18, 2026

    अब चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का ये सही तरीका…

    May 18, 2026

    TET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार SC के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन…

    May 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चिकित्सा पेशा नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वास्थ्य विभाग एवं सेवांकुर भारत प्रकल्प के बीच समझौता ज्ञापन…
    • स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर हैहैं ये सब्जी, आज ही करें डाइट में शामिल…
    • अब चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का ये सही तरीका…
    • TET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार SC के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन…
    • भीषण सड़क हादसा बारातियों से भरं ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर ब‍िछ गई लाशें, मची चीख-पुकार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?