Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 4 जी डाउनलोड स्पीड में जियो अव्वल, वीआई दूसरे और एयरटेल तीसरे पायदान पर
    गैजेट

    4 जी डाउनलोड स्पीड में जियो अव्वल, वीआई दूसरे और एयरटेल तीसरे पायदान पर

    By Tv 36 HindustanOctober 19, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    4 जी डाउनलोड स्पीड में जियो अव्वल, वीआई दूसरे और एयरटेल तीसरे पायदान पर

    दूरसंचार सेवायें देने वाली देश की तीन प्रमुख निजी दूरसंचार कंपनियों की इस वर्ष सितंबर महीने में 4 जी की स्पीड में बढोतरी तो हुयी है लेकिन डाउनलोड के मामले में जहां रिलायंस जियो सबसे आगे हैं वहीं अपलोड स्पीड में वीआई इंडिया ने अव्वल स्थान हासिल किया है।

    दूरसंचार नियामक भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रमुख तीन कंपनियों की 4जी स्पीड में उछाल देखने को मिला है। ट्राई द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

    ट्राई के आंकड़ों के अनुसार हर बार की तरह इस बार भी रिलायंस जियो ने औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) को एक बार फिर भारी अंतर से मात दी है। सितंबर में रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 20.9 एमबीपीएस मापी गई जबकि वीआई इंडिया की स्पीड 14.4 एमबीपीएस तो एयरटेल की स्पीड 11.9 एमबीपीएस मापी गयी है। अगस्त के मुकाबले जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में उछाल देखने को मिला है पिछले माह स्पीड 18.2 एमबीपीएस नापी गई थी। रिलायंस जियो औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में लगातार नंबर वन की पोजीशन पर काबिज है।

    रिलायंस जियो ने प्रतिद्वंदियों से बड़ा अंतर बनाए रखा, सितंबर माह में एयरटेल, रिलायंस जियो से 9एमबीपीएस पिछड़ गया। एयरटेल ने 11.9 एमबीपीएस 4जी डाउनलोड स्पीड दर्ज की। अगस्त के मुकाबले उसकी स्पीड 5.5एमबीपीएस बढ़ गई है पर इस बढ़ोत्तरी के बावजूद एयरटेल लगातार पिछले कई महीनों से तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

    वोडाफोन और आइडिया के विलय के बाद मई माह से ट्राई ने दोनों कंपनियों के आंकड़े वीआई इंडिया के नाम से प्रकाशित करने शुरू कर दिए हैं। वीआई इंडिया के आंकड़ें बताते हैं कि सितंबर माह में कंपनी की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में 5.4 एमबीपीएस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सितंबर में वी-आई इंडिया की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 14.4 एमबीपीएस नापी गई। वीआई इंडिया ने भारती एयरटेल को तीसरे नंबर पर ढकेल कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

    सितंबर में 7.2 एमबीपीएस के साथ वीआई इंडिया औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो ने बाजी मारी उसकी अपलोड स्पीड 6.2 एमबीपीएस रही। एयरटेल औसत 4जी अपलोड स्पीड के मामले में भी तीसरे नंबर पर रहा। कंपनी की सितंबर माह की औसत अपलोड स्पीड 4.5 एमबीपीएस नापी गई।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतीन दिवसीय आधार हैकाथॉन 28 अक्टूबर से
    Next Article ओप्पो ने उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए लॉन्च किया एलिवेट प्रोग्राम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    Apple ने फिर मचाया टेक्नोलॉजी का धमाका iPhone 18 Pro और Pro Max के साथ पहली बार आया Apple का फोल्डेबल iPhone Duo…

    September 10, 2026

    सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सा सिंगल चार्ज में 265 KM तक का दावा, जानें कीमत और फीचर्स…

    September 5, 2026

    ये हैं दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन, करोड़ों की कीमत वाला ये स्मार्टफोन आखिर क्यों है इतना खास कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान…

    September 4, 2026

    ISRO ने रचा इतिहास, GSLV-F17 से लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, जियो-ऑर्बिट से रखेगा भारतीय सीमाओं पर 24 घंटे नजर…

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • डॉ. वर्णिका शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश के स्कूलों एवं बालिका छात्रावासों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर…
    • कोरबा पुलिस महकमें में बड़ा फेर बदल प्रमोद डनसेना को पुलिस अधीक्षक कार्यालय तो वही प्रेमचंद साहू को नगर कोतवाल की जिम्मेवारी…
    • सरकार श्रमिकों के बच्चों को देगी 7500 रुपये, नई स्कॉलरशिप योजना का जानें कैसे मिलेगा लाभ…
    • 15 साल से अधूरा ये हाईवे, गडकरी बोले- ‘मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है,उद्घाटन में नहीं आऊंगा…
    • शशिकांत की मदद को आगे आए मुख्यमंत्री साय, AIIMS में भर्ती कराया, इतने लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?