Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » LPG की भी होती है एक्सपायरी डेट? आइए जानते हैं कैसे?
    जीवन शैली

    LPG की भी होती है एक्सपायरी डेट? आइए जानते हैं कैसे?

    By Tv 36 HindustanOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    प्रतीकात्मक तस्वीर

     
    भारत में बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आप अपने घर की रसोई में रखे सिलेंडर की एक्सपायरी डेट बड़ी ही आसानी से चेक कर सकते हैं। देश में मौजूद हर एक गैस सिलेंडर पर उसकी एक्सपायरी डेट लिखी होती है। एक्सपायरी डेट के बाद सिलेंडर का उपयोग करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। एक्सपायर हुए सिलेंडर को उपयोग में लाने से एक बड़ी अनहोनी भी हो सकती है। इससे सिलेंडर के फटने की गुंजाइश काफी बढ़ जाती है। ऐसे में हमेशा बिना एक्सपायरी वाला सिलेंडर ही उपयोग में लाना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को चेक कर सकते हैं? 
    गैस सिलेंडर के ऊपर तीन लाईनों में उसकी जानकारी लिखी होती है। इसमें आप सिलेंडर के वजन के बारे में देख सकते हैं। उसी के ठीक बगल में पट्टी के ऊपर गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में भी लिखा होता है। 

    आपने कभी ना कभी इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि सिलेंडर की पट्टी पर A-23, B-23, C-24 या D-25 लिखा होता है। यही सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है। आइए जानते हैं कैसे? नंबर्स के पहले लिखे गए अल्फाबेट जैसे कि ABCD ये महीनों को दर्शाते हैं। 
    A – जनवरी से मार्च के महीने को दर्शाता है।
    B – अप्रैल से जून के महीने को दर्शाता है।
    C – जुलाई से सितंबर के महीने को दर्शाता है।
    D – अक्तूबर से दिसंबर के महीने को दर्शाता है। 
    वहीं अल्फाबेट के आगे लिखे नंबर उस साल को दर्शाते हैं, जिसमें कि आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर होने वाला है। मान लीजिए आपके गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट D-22 है, तो इससे अभिप्राय ये है कि आपका सिलेंडर साल 2022 में अक्तूबर से दिसंबर महीने के बीच एक्सपायर हो जाएगा। इस तरह से आप बड़ी ही आसानी से अपने गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को चेक कर सकते हैं। 

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएडिडास की ब्रांड एम्बेसेडर बनीं ग्लोबल सुपरस्टार और यूथ आइकन दीपिका पादुकोण
    Next Article करवा चौथ 2021: इन चार मिठाइयों से करें मुंह मीठा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर सुबह उठते ही क्या दिखना मानते हैं बड़ा शुभ या अशुभ इससे कैसे बचें जानिए उपाय…

    January 17, 2026

    तानों और सवालों के बीच जन्मी ऐसी मोहब्बत जिसने सबको चुप करा दिया उम्र की दीवार टूटी 40 के युवक ने 60 की तलाकशुदा महिला से…

    December 30, 2025

    2026 से पहले बिना पार्लर चमकाएगी ये देसी स्किन केयर, सिर्फ 7 दिन में मिलेगा नेचुरल ग्लो…

    December 27, 2025

    रत्न शास्त्र बेहद शक्तिशाली है ये 2 रत्न, पहनने से जाग जाती है किस्मत, जानें किसे पहनना चाहिए…

    December 25, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड,थाने में दर्ज हुई FIR…
    • प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में 525 पदों पर नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू…
    • स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत…
    • बांग्लादेश को ICC का अल्टीमेटम, देश में नहीं खेले तो वर्ल्ड कप से बाहर…
    • इस साल 2026 के पहले महीने में ही चांदी ने बनाया रिकॉर्ड, 3 लाख के पार हुआ भाव, सोने में भी उछाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?