Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » असली या नकली गुड़ की पहचान कैसे करें, बाजार से खरीदने से पहले इस तरह पता करें शुद्धता…
    News

    असली या नकली गुड़ की पहचान कैसे करें, बाजार से खरीदने से पहले इस तरह पता करें शुद्धता…

    By Tv 36 HindustanDecember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- गुड़ भारतीय रसोई का एक अभिन्न हिस्सा है. इसे मिठास और पोषण का प्रतीक माना जाता है. मकर संक्रांति के तिलगुड़ लड्डू से लेकर दिवाली के लड्डू और चक्की तक, गुड़ हर मिठाई में अपनी जगह बनाए हुए है. लेकिन क्या बाजार से खरीदा गया गुड़ शुद्ध है? यह सवाल हर ग्राहक के मन में आता है, क्योंकि आजकल बाजार में गुड़ में मिलावट आम हो गई है.

    मिलावट के कारण गुड़ में उसकी नेचुरल क्वालिटी खत्म हो जाती है और यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसे में शुद्ध गुड़ की पहचान करना बेहद जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जिनसे आप असली और नकली गुड़ की पहचान कर सकते हैं.

    1. रंग पर दें ध्यान
      शुद्ध गुड़ का रंग हल्का भूरा या सुनहरा पीला होता है. अगर गुड़ का रंग ज्यादा चमकीला और आकर्षक लगे, तो उसमें आर्टिफिशियल रंग मिलाए जाने की संभावना हो सकती है. इसके टेस्ट के लिए एक छोटे टुकड़े को पानी में घोलें. अगर पानी का रंग बदलता है, तो उसमें रंग मिलाया गया है. शुद्ध गुड़ बिना रंग छोड़े पानी में घुल जाता है.
    2. चाक पाउडर और सोडा की मिलावट की पहचान
      गुड़ में वजन बढ़ाने के लिए कभी-कभी चाक पाउडर या वॉशिंग सोडा मिलाया जाता है. इसे पहचानने के लिए गुड़ का एक टुकड़ा पानी में घोलें. अगर पानी के नीचे सफेद अवशेष दिखाई दें, तो उसमें मिलावट हो सकती है. शुद्ध गुड़ पूरी तरह घुल जाता है और कोई अवशेष नहीं छोड़ता.
    3. बनावट और कठोरता की जांच करें
      गुड़ की बनावट भी उसकी शुद्धता का संकेत देती है. शुद्ध गुड़ हल्का मुलायम, आसानी से टूटने वाला और थोड़ा चिपचिपा होता है. वहीं, नकली गुड़ ज्यादा कठोर और दानेदार महसूस हो सकता है, क्योंकि इसमें चीनी क्रिस्टल या अन्य रसायन मिलाए जाते हैं.
    4. सल्फर कंपाउंड की पहचान
      गुड़ को आकर्षक दिखाने और शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए सल्फर कंपाउंड का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी जांच के लिए गुड़ को पानी में घोलें और उसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कुछ बूंदें डालें. अगर झाग या बुलबुले बनते हैं, तो यह सल्फर की मिलावट का संकेत हो सकता है.
    5. स्वाद और खुशबू पर ध्यान दें
      शुद्ध गुड़ का स्वाद मिठास और मिट्टी की हल्की महक लिए होता है. अगर गुड़ का स्वाद अत्यधिक मीठा, रासायनिक या तीखा लगे, तो वह मिलावटी हो सकता है.
    6. पिघलने के गुण की जांच करें
      शुद्ध गुड़ गर्म करने पर समान रूप से पिघलता है और एक गाढ़ा तरल बनाता है. नकली गुड़ पिघलने पर चीनी क्रिस्टल या अवशेष छोड़ सकता है.

    FSSAI की सलाह

    खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकर के अनुसार, शुद्ध गुड़ हमेशा गहरे रंग का होता है. बाजार में बिकने वाले सुनहरे पीले गुड़ से बचने की सलाह दी जाती है. एफएसएसएआई के अनुसार, मिलावट से न केवल गुड़ की पोषण गुणवत्ता खत्म हो जाती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी खतरनाक है.

    Post Views: 2,675

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकौन बनेगा मध्य प्रदेश का BJP अध्यक्ष,विधानसभा चुनाव हारने वाले ये नेता दौड़ में है शामिल…
    Next Article सरकार ने बनाई लिस्ट आपके मोबाइल सिम पर अब इन लोगों को नहीं मिलेगा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…

    April 16, 2026

    दुश्मन की हर चाल पर ‘अजीत’ की नजर, सेना को मिले इतने हाई-टेक स्वदेशी ड्रोन…

    April 16, 2026

    मोबाइल ने मचाया घरों में बवाल सिर्फ इतने माह में 300 पति-पत्नी के रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंचे…

    April 16, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय; प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा अब महिलाओं का सपना, श्री साय…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू, पारा 44 डिग्री के करीब, हीटवेव का अलर्ट जारी…
    • दुश्मन की हर चाल पर ‘अजीत’ की नजर, सेना को मिले इतने हाई-टेक स्वदेशी ड्रोन…
    • मोबाइल ने मचाया घरों में बवाल सिर्फ इतने माह में 300 पति-पत्नी के रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंचे…
    • नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय; प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा अब महिलाओं का सपना, श्री साय…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिहार के नये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को फोन पर दी बधाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?