Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार, सांसद ने कहा- UP में बांट दिए साढ़े चार करोड़, यहां की जनता को 10 लाख भी नहीं
    छत्तीसगढ

    मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार, सांसद ने कहा- UP में बांट दिए साढ़े चार करोड़, यहां की जनता को 10 लाख भी नहीं

    By Tv 36 HindustanOctober 26, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा करने के बाद मात्र एक लाख रुपए देने का मामला अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार दुर्ग सांसद विजय बघेल के पास गया। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में जाकर 50-50 लाख रुपए का मुआवजा देकर वहां साढ़े चार करोड़ रुपए बांट कर आ गए और अपने क्षेत्र की पीड़ित जनता को 10 लाख रुपए तक नहीं दे पा रहे हैं।

    वहीं, सांसद बघेल ने दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नंदौरी में सेवा सहकारी समिति की सोसायटी में गत 16 जून को वहां के चौकीदार हरिशंकर वर्मा की निर्मम हत्या कर दी गई। फिर जवाहर वर्मा ने मृतक की पत्नी को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की बात की थी।

    पाटन के सैलूद गांव में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य सरकार और जिला सहकारी बैंक की ओर से विज्ञापन जारी कर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की बात जनता तक पहुंचाई गई और इसके बाद कार्यक्रम में केवल एक लाख का चेक पकड़ा दिया गया।

    जब मृतक हरिशंकर का बेटा प्रहलाद वर्मा अध्यक्ष जवाहर वर्मा के पास गया तो उससे कहा गया कि एक लाख देकर उसके ऊपर उन्होंने अहसान किया है। जवाहर वर्मा की पत्नी ने भी पीड़ित परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया। कांग्रेसी इतने घमंड में हैं कि वह पीड़ित परिवार के साथ इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। आपके मन में मानवता है कि नहीं। सांसद ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से मांग है कि पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने इस मामले राज्यपाल, कलेक्टर, सीईओ जिला सहकारी बैंक को भी पत्र लिखने की बात कही।

    जानिए क्या है पूरा मामला

    16 जून को नंदौरी के सेवा सहकारी समिति की सोसायटी में चौकीदार हरि शंकर वर्मा की हत्या कर दी गई थी। आरोपी समिति के लॉकर में रखे 8 लाख रुपए लूटकर ले गए थे। हरिशंकर की मौत के बाद उनका पूरा घर बिखर गया। उनका एक बेटा है। पत्नी बीमारी से ग्रसित रहती है। सरकार से परिवार ने मदद की गुहार लगाई थी। इस पर पीड़ित परिवार की पत्नी को मुआवजा दिलाने का आश्वासन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने दिया था।

    फिर इसके कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन अंतर्गत 20 सितंबर 2021 को सहकारिता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसे लेकर पंपलेट्स पोस्टर बैनर के साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की सीईओ अपेक्षा व्यास की ओर से समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी किए गए। इस विज्ञापन में भी बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गईं थी। इन्हीं घोषणाओं में से एक चौकीदार हरिशंकर पटेल की पत्नी रेखा वर्मा को 10 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा शामिल थी। लेकिन कार्यक्रम के दौरान पीड़ित परिवार को मात्र एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से शिकायत की है।

    प्रशासन ने जारी किया चेक

    जिला प्रशासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा इस मामले पर बयान जारी किया गया है। उसमें कहा गया है कि नंदोरी धान केंद्र में कार्यरत हरिशंकर वर्मा की ड्यूटी के दौरान हत्या हुई थी। इस मुश्किल घड़ी में परिवार को मदद करने के लिए जिला केंद्रीय सहकारी बैंक संचालक मंडल की बैठक में 1 लाख रुपए स्वीकृत किए थे। इस सहायता राशि की घोषणा मंच से, सहकारी बैंक के कार्यक्रम में हुई थी। एक लाख रुपए की सहायता राशि का चेक स्वर्गीय वर्मा की पत्नी रेखा वर्मा को दिया गया है। इस संबंध में वर्मा के परिजनों को राशि को लेकर कुछ परेशानी हुई है।

    सारे फसाद की जड़ गलत विज्ञापन

    सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा के मुताबिक, कलेक्टर दुर्ग के द्वारा सीएसआर मदद से शासन को एक लाख रुपए की मदद की स्वीकृति भेजी गई थी। सभी जगह एक लाख रुपए देने घोषणा भी हुई है। हमने समाचार पत्रों में जो विज्ञापन जारी किया उसमें भी एक लाख का जिक्र किया गया था। एक विज्ञापन में गलती से एक की जगह 10 लाख छप जाने से इतना बड़ा प्रोपोगंडा हुआ है।

    वहीं, बात अगर पीड़ित से गलत व्यवहार की करें तो वह सुबह-सुबह मेरे घर शराब के नशे में आया था। मेरी पत्नी ने उसे कार्यालय समय में आकर मिलने के लिए बोला। लेकिन इसके बाद भी वह इसी मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप कर रहा था। इसमें उसे केवल वहां से जाने के लिए कहा गया। उसके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के इस जिले में पानी सप्लाई होगा प्रभावित, कल से दो दिन नहीं आयेगा जल, निगम प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जानिए
    Next Article BREAKING: आर्यन को आज भी नहीं मिल पाई बेल, कल फिर जमानत अर्जी पर होगी सुनवाई
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…

    April 30, 2026

    Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…

    April 30, 2026

    आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…

    April 30, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण; ‘सेवा सेतु’ का किया है शुभारंभ…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…
    • Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…
    • आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…
    • इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण; ‘सेवा सेतु’ का किया है शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?