
कोरबाः छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के एचटीपीएस, कोरबा पश्चिम में पदस्थ अतिरिक्त मुख्य अभियंता एचआर एवं ओ एंड एम के विरुद्ध सीएसईबी में पदस्थ महिला सुरक्षाकर्मी ने आज दर्री थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें सीएसईबी कोरबा में पदस्थ एडिशनल सीई संदीप श्रीवास्तव पर बार बार फोन कर ऑफिस बुलाने दुराग्रह के के आरोप लगाए है.
महिला का आरोप है कि, एडिशनल सीई संदीप श्रीवास्तव महिला को बार-बार फोन करके अकेले में ऑफिस बुलाते थे. जिस पर पुलिस ने महिला से प्राप्त शिकायत के आधार पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता को दर्री थाने तलब किया गया. और उनसे पूछताछ की गई है.
पीड़ित महिला पर सीएसईबी प्रबंधन का दबाव
जैसे ही इस मामले की भनक सीएसईबी प्रबंधन को मिली श्रमिक संगठन और कर्मचारी यूनियन के लोग मामले का हिला हवाला करने में लग गए. विभागीय मामला बताकर दबाव पूर्वक महिला सुरक्षाकर्मी से दर्ज शिकायत वापस करवाने के प्रयास किए जाने जाने की खबर सामने आ रही है, जिस पर पीड़ित महिला एवं बीच- बचाओ गैंग ने विभागीय मामला बताकर पुलिस प्रकरण वापस लेने का दबाव फलीभूत होता नजर आ रहा है.
अतिरिक्त मुख्य अभियंता के खिलाफ पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज :
मामले की पुष्टि दर्री थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने की है. उन्होंने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है जिस पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता संदीप श्रीवास्तव को थाने बुलाकर पूछताछ की है. सीएसईबी प्रबंधन इसे विभागीय मामला बता रहा है एवं विभागीय जांच की बात कही जा रही है. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर हसदेव ताप विद्युत स्क्रीन के अतिरिक्त मुख्य अभियंता संदीप श्रीवास्तव के विरुद्ध 107/ 16 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है एवं जांच किए जाने की बात कही जा रही है.