Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रायपुर में 1000 किलो नकली पनीर जब्त, मप्र से लाकर छोटे पैकेट में सप्लाई…
    समाचार

    रायपुर में 1000 किलो नकली पनीर जब्त, मप्र से लाकर छोटे पैकेट में सप्लाई…

    By Tv 36 HindustanApril 18, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– कड़ाही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में छापा मारकर 1000 किलो नकली पनीर जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है। पनीर मध्य प्रदेश के मुरैना और भोपाल से लाकर रायपुर में गोकुल नगर के मकान में पाव, आधा किलो के पैकेट में पैक किया जा रहा था। इसे

    शुद्ध पनीर बताकर दुकानों और होटलों में सप्लाई किया जाना था। छापेमारी के दौरान मौके पर सौरभशर्मा मिला, जिसने मकान को फैक्ट्री के रूप में तब्दील कर टीम ने पनीर का सैंपल लेने के साथ ही पूरा स्टॉक जब्त कर लिया है। साथ ही रिपोर्ट आने तक मकान नुमा फैक्ट्री सील कर दी।

    ऐसी पैकिंग में नकली पनीर आ रहा है।

    6 माह में 6 हजार किलो पनीर नष्ट कर 4 फैक्ट्रियां सील, पर फिर शुरू हुआ धंधा

    खाद्य एवं औषधि विभाग ने पिछले छह महीने के दौरान बिरगांव, धनेली, निमोरा और भाठागांव में नकली पनीर की फैक्ट्रियों में छापेमारी कर करीब 6000 किलो से ज्यादा का स्टॉक जब्त किया था। इन फैक्ट्रियों में दूध पाउडर में नारियल तेल मिलाकर नकली पनीर बनाया जा रहा था।

    छापेमारी के बाद फैक्ट्रियों को सील कर पूरा स्टॉक जब्त किया गया। बाद में उसे नष्ट कर उनका प्रकरण कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में केस चल रहा है, लेकिन इस बीच जहां जहां छापेमारी की गई थी, वहां धीरे-धीरे नकली पनीर की फैक्ट्री फिर खुलने लगी। गोकुल नगर में जिस सौरभ शर्मा की फैक्ट्री में छापेमारी की गई है वहां नकली पनीर और नकली खोवा जब्त किया गया। सौरभ पर नकली पनीर और खोवा बेचने का केस चल रहा है। शेष| पेज 13

    सौरभ मुरैना में नकली पनीर बनाता था, कार्रवाई हुई तो छत्तीसगढ़ आ गया

    वाला है। उसके बारे में जानकारी मिली है कि वह मुरैना में भी नकली पनीर का धंधा करता था। लोगों की सेहत से खिलवाड़ को रोकने के लिए मध्य प्रदेश में सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ रासुका लगाने की कार्रवाई शुरू की, तो वह छत्तीसगढ़ में आ गया। यहां उसने

    मिलावट का कारोबार शुरू कर

    दिया। सौरभ ने ट्रेन के माध्यम से 5100 किलो पनीर मंगवाया था। स्टेशन पर जांच में उसका स्टॉक पकड़ा गया। उसका पनीर नकली यानी दूध पाउडर से बना निकला था। उसका पूरा स्टॉक खाद्य विभाग के कालीबाड़ी स्थित कार्यालय में रखा गया था। वहां से आधी रात 2400 किलो

    ऐसे बनता है नकली या अमानक पनीर

    दूध के पनीर में प्राकृतिक तौर पर फैट होता है, लेकिन दूध पाउडर से बने पनीर में प्राकृतिक फैट नहीं होता। इसमें फैट के लिए वेजिटेबल ऑयल जिसमें खासतौर पर नारियल तेल होता है, उसे मिलाया जाता है। नारियल तेल और पानी मिलाने के बाद उसे पकाकर उसमें नींबू डालकर फाड़ा जाता है, उसके बाद पनीर बनाया जाता है। खाद्य विभाग के अफसरों ने बताया कि दूध पाउडर से बना पनीर बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन मिलावटखोर इसे लोगों को धोखा शुद्ध दूध का पनीर बताकर बेचते हैं। गोकुल नगर से जो पनीर जब्त किया गया है, उसे जिस पैकेट में पैक किया जा रहा था, उसमें भी शुद्ध पनीर लिखा है, है, व कहीं भी ये उल्लेख नहीं है कि ये दूध पाउडर से बना है।

    पनीर गायब हो गया था। मीडिया

    में खबर वायरल होने के बाद रातोंरात पनीर वापस रख दिया गया। इस मामले में खाद्य विभाग के एक अधिकारी को निलंबित भी किया गया था। उसके बाद सौरभने नकली खोवा मंगवाना शुरू कर दिया। खाद्य विभाग ने उस दौरान भी छापेमारी कर नकली खोवा जब्त किया था।

    पेट व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

    नकली और अमानक पनीर निश्चित तौर पर पेट के लिए हानिकारक होता है। ये सिंथेटिक होता है इसे बनाने के लिए मापदंडों का सही पालन नहीं होता। इससे डाइजेशन यानी पेट का सिस्टम गड़बड़ाता है। ऐसा होने से पेट से संबंधित बीमारी होने का खतरा रहता है। हालांकि अभी जो पनीर पकड़ा गया है, उसमें कौन-कौन सा अमानक कंटेंट है, उसकी जानकारी नहीं है। सेंपल के कंटेंट सामने आने के बाद ही पता लगेगा कि नकली पनीर कितना खतरनाक है। वैसे आर्टिफिशियल होने से नुकसानदायक है।

    Post Views: 846

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमेलोनी से मुलाकात के बाद बोले ट्रंप दुनिया में उनके जैसा कोई नहीं, 100 फीसद होगा…
    Next Article A comprehensive guide to locating the right website for you
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?