Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत का नया आईटी हब बनेगा नवा रायपुर, साय सरकार की बड़ी पहल…
    RAIPUR

    भारत का नया आईटी हब बनेगा नवा रायपुर, साय सरकार की बड़ी पहल…

    By Tv 36 HindustanApril 20, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ में बीजेपी की नई सरकार की कमान संभालने के बाद विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश की औद्योगिक नीति में बदलाव किए. उसके बाद इसे नई औद्योगिक नीति का रूप दिया. अब सरकार का फोकस नवा रायपुर के विकास को तेज रफ्तार देना है. नया रायपुर यानि की नवा रायपुर को साय सरकार अब भारत का नया और अगला आईटी हब बनाने के प्लान पर काम कर रही है. सरकार का मकसद आईटी कंपनियों के लिए एक नया गंतव्य बनने और यहां के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर प्रदान करना है.

    नवा रायपुर में बीपीओ स्थापित: नवा रायपुर में एक बीपीओ स्थापित किया गया है. स्क्वायर बिजनेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के तहत यह बीपीओ स्थापित किया गया है. इस बीपीओ में 350 युवाओं को नौकरी मिली है. जिसमें नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा, गरियाबंद और धमतरी जिले के उम्मीदवार शामिल हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में नया रायपुर के सीबीडी भवन में स्थित स्क्वायर के बीपीओ का उद्घाटन किया है.

    छत्तीसगढ़ सरकार के पास एक विजन है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षित युवाओं के लिए एम्प्लॉयमेंट क्रिएट करने के निर्देश दिए हैं. इसे ध्यान में रखते हुए नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) कंपनियों को प्लग-एंड-प्ले स्पेस सुनिश्चित कर रहा है. अब तक चार कंपनियों को 1800 सीटें आवंटित की जा चुकी हैं. सीएम साय ने हाल ही में स्क्वायर के बीपीओ का उद्घाटन किया है.- सौरभ कुमार, CEO, एनआरडीए

    नवा रायपुर को आईटी हब बनाने की कोशिश”: नवा रायपुर विकास प्राधिकरम के सीईओ सौरभ कुमार ने कहा कि टेलीपरफॉर्मेंस समेत कई कंपनियों को सीटें आवंटित की गई हैं और हम यहां उपलब्ध जगह में एक अलग आईटी टॉवर भी विकसित कर रहे हैं. कंपनियों और युवाओं से लगातार पूछताछ मिलने के बाद जल्द से जल्द 5000-6000 नौकरियां पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है.

    “आईटी की नौकरी के लिए फैलाई जा रही जागरुकता”: एनआरडीए के सीईओ ने बताया कि नया रायपुर में नौकरियों के बारे में जागरूकता पैदा करने की कोशिश है. इसके लिए कलेक्टरों को विशेष निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही हम सभी जिलों के रोजगार अधिकारियों के साथ यहां आने वाली कंपनियों का समन्वय भी सुनिश्चित कर रहे हैं. जिससे यहां रोजगार के अवसर पैदा हो सके. वर्तमान में छत्तीसगढ़ के उत्तर से दक्षिण तक के 13 जिलों के उम्मीदवार यहां काम करना शुरू करने वाली कंपनी में काम कर रही है.

    नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, जो तेजी से सिकुड़ रहे हैं, चाहे वह दंतेवाड़ा हो, कांकेर हो, धमतरी हो या कोई और, के बच्चों को बीपीओ में रोजगार मिल रहा है. यह एक बहुत ही सकारात्मक पहल है और इसका दीर्घकालिक प्रभाव भविष्य में दिखाई देगा.- सौरभ कुमार, CEO, एनआरडीए

    “नवा रायपुर आईटी हब के रूप में होगा तब्दील”:रायपुर में स्क्वायर के सेंटर हेड प्रशांत कुमार सामल ने कहा कि यहां 2000 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है, क्योंकि राज्य सरकार और यहां के मुख्यमंत्री का नया रायपुर को एक उभरती हुई आईटी सिटी में बदलने का विजन है. हम स्क्वायर को विकसित करने के इस प्रयास में पूरा सहयोग देंगे.

    जिस तरह से एनआरडीए काम कर रहा है और सहयोग दे रहा है, उससे सिर्फ ‘स्क्वायर’ ही नहीं, बल्कि अन्य कंपनियां भी यहां आएंगी और नया रायपुर भविष्य में अन्य आईटी सिटी की तरह उभरेगा. अब तक हमने 350 रोजगार सृजित किए हैं और अगले 4-6 महीनों में इसे 600 से 650 तक ले जाने वाले हैं. कंपनी का लक्ष्य डेढ़ साल में 1000-1200 रोजगार सृजित करना है.-प्रशांत कुमार सामल, स्क्वायर के सेंटर हेड

    “आईटी की नौकरी के लिए नवा रायपुर बनेगा पसंद”: स्क्वायर के सेंटर हेड प्रशांत कुमार ने कहा कि हमारा मुख्यालय हैदराबाद में भी है और रोजगार के मौकों की अनुपलब्धता के कारण रायपुर, ओडिशा और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को नौकरी की तलाश में दूसरे राज्य में जाना पड़ता है. अब हमने यहां काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही अन्य कंपनियों के भी यहां आने की संभावना है, इसलिए नौकरी के मामले में नया रायपुर युवाओं की पहली पसंद हो सकता है.

    स्क्वायर के सेंटर हेड प्रशांत कुमार ने आगे कहा कि यहां 350 उम्मीदवारों में से 92 प्रतिशत कर्मचारी छत्तीसगढ़ से हैं, जबकि शेष आठ प्रतिशत तेलंगाना, ओडिशा, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे अन्य राज्यों से हैं. यहां लगभग 700-800 रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं और हमें तत्काल लगभग 150 उम्मीदवारों की आवश्यकता है.

    छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से आईटी कंपनियां यहां आ रही हैं. इसमें बस्तर क्षेत्र के साथ-साथ राज्य के अन्य हिस्सों के युवा आईटी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाश सकते हैं. पहले लोग मानते थे कि आईटी कंपनी का मतलब बैंगलोर, मुंबई या गुड़गांव है और कौन सी आईटी कंपनी छत्तीसगढ़ आएगी. मेरी भी सोच थी कि केवल बड़े शहरों में ही आईटी नौकरियों के अवसर मिलते हैं. अब यह सोच बदल रही है- किशन मंडावी, आईटी कर्मचारी, स्क्वायर बीपीओ

    दंतेवाड़ा के युवक किशन मंडावी जो आईटी सेक्टर में काम करते हैं. उन्होंने कहा कि नया रायपुर में आईटी कंपनी में नौकरी पाना मेरे लिए आसान काम नहीं था, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की पहल ने मेरी यात्रा को थोड़ा आसान बना दिया. मैं यहां आईटी कंपनी में काम कर रहा हूं और बस्तर में कई लोगों को प्रेरित करूंगा और उन्हें उम्मीद की नई किरण दिखाऊंगा.

    Post Views: 605

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबेटी की विदाई के बाद मिली पिता की लाश, हाथ पर लिखा मिला मोबाइल नंबर…
    Next Article All You Need to Learn About Lesbian Dating – Hookup Guide
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पद्मश्री जे. एस. नेल्सन का आंजनेय यूनिवर्सिटी में सम्मान, भरतनाट्यम् की शास्त्रीय गरिमा से सजी सांस्कृतिक संध्या…

    February 1, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सिंधी भाषा का समावेश…

    January 29, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

    January 20, 2026

    प्रेस क्लब चुनाव के लिए इस दिन को होगा मतदान, 37 प्रत्याशी मैदान में…

    January 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…
    • 2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…
    • अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…
    • विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …
    • सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?