Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आखिर क्या है फतेह-1 मिसाइल पाकिस्तान ने भारत की तरफ दागी, एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही किया तबाह…
    समाचार

    आखिर क्या है फतेह-1 मिसाइल पाकिस्तान ने भारत की तरफ दागी, एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही किया तबाह…

    By Tv 36 HindustanMay 10, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: – ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान राेज सीमा पर फायरिंग कर रहा है। वहीं ड्रोन और मिसाइल से भी हमले कर रहा है। शनिवार को पाकिस्तान ने फतेह-1 मिसाइल से भारत पर हमला किया जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया है। फतेह-1 एक बैलिस्टिक मिसाइल है और इसे काफी खतरनाक माना जाता है। यह मिसाइल भारत के पश्चिमी क्षेत्र में कहीं रणनीतिक लक्ष्य को निशाना बना रही थी।

    पाकिस्तान की फतेह-1 मिसाइल एक गाइडेड मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम है, जो उन्नत तकनीक से लैस है। इस मिसाइल की रेंज करीब 140 किलोमीटर है। फ़तेह-1 कई तरह के वॉरहेड ले जा सकती है। इस मिसाइल को ट्रक-बेस्ड लॉन्चर से दागा जा सकता है।

    पाकिस्तान ने 26 शहरों पर किए ड्रोन हमले
    शुक्रवार देर शाम से पाकिस्तान ने लगातार भारत के 26 शहरों में आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं, जिन्हें भारतीय रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारत ने छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। पाकिस्तान ने इसे भारत की गैरजिम्मेदाराना हरकत करार दिया है।

    इस हमले के बाद पाकिस्तान ने एयरबेस को बंद कर दिया है और NOTAM जारी किया है। हालांकि हमले को लेकर भारत सरकार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के चार एयरबेस रावलपिंडी, मुरीद चक्रवाल, सोरकोट और नूरखान को निशाना बनाया है।

    एयरबेस पर हमले के बाद पाकिस्तान ने एयरस्पेस बंद किया
    पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान ने अपने एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिए है। सभी उड़ानों पर दोपहर 12 बजे तक रोक लगा दी गई है। यह फैसला रावलपिंडी और रफीकी एयरबेस पर हमले के बाद लिया गया है।

    भारत ने 32 एयरपोर्ट बंद किए
    पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमलों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान द्वारा भारत के 4 राज्यों के 26 शहरों में आबादी वाले इलाकों पर सैकड़ों ड्रोन हमले किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों से देश के 32 हवाई अड्डों का संचालन 14 मई तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।

    मौजूदा हालात पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ अहम बैठक करने वाले हैं।

    Post Views: 775

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम भारत पाक जंग के हालात के बीच देश के ये 32 एयरपोर्ट्स को किया बंद…
    Next Article पाक के हमलों का भारत ने दिया करारा जवाब, सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी सेना…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?