Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम मोहन यादव के सामने शिवराज सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, 3 हजार होगी लाड़ली बहना योजना की राशि
    मध्य प्रदेश

    सीएम मोहन यादव के सामने शिवराज सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, 3 हजार होगी लाड़ली बहना योजना की राशि

    By Tv 36 HindustanAugust 11, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीएम मोहन यादव के सामने शिवराज सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, 3 हजार होगी लाड़ली बहना योजना की राशि

    मध्य प्रदेश:- लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 1.26 करोड़ से ज्यादा बहनों के लिए योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। लाड़ली बहना योजना शुरू करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। शिवराज सिंह ने वादा किया कि प्रदेश की बहनों से जो कहा था, वो जरूर पूरा किया जाएगा। लाड़ली बहनों की राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर 3 हजार होगी। उन्होंने यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने की है।

    मुख्यमंत्री के सामने शिवराज का बड़ा ऐलान

    दरअसल, रायसेन के उमरिया में रविवार को 1800 करोड़ की लागत से बनने वाली ग्रीनफील्ड रेल कोच फैक्ट्री का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, बहनों को राखी का शगुन मिल गया है। योजना की राशि जल्द ही 1250 से 1500 रूपए होने जा रही है। बहनों चिंता करने की जरूरत नहीं है। पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि, जो वादा किया वो जरूर पूरा करेंगे, जो कहा वो मुख्यमंत्री करेंगे

    रक्षाबंधन पर बहनों को मिला है शगुन

    बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले 7 अगस्त को योजना की 27वीं किस्त जारी करते हुए 1 हजार 859 करोड़ रुपए की राशि लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए थे। रक्षाबंधन से पहले मासिक किस्त के 1250 रुपए और राखी के शगुन के 250 रुपए भी बहनों को दिए गए है। योजना की किस्त के अलावा 28 लाख महिलाओं के खाते में गैस सब्सिडी के 43 करोड़ रुपए भेजे गए। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने योजना की लाभार्थी महिलाओं को राखी का तोहफा देने का ऐलान किया था।

    भाईदूज से बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए

    बता दें कि जल्द ही योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपए होने वाली है। दरअसल, सीएम मोहन यादव ऐलान कर चुके हैं कि इस भाईदूज से लाड़ली बहना योजना की किस्त 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 की जाएगी, अब लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपए ज्यादा मिलेंगे। हर महीने 1500 मिलेंगे और 5 साल में यह राशि बढ़ाकर 3 हजार कर की जाएगी।

    शिवराज सरकार ने शुरू की थी योजना

    दरअसल, साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही लाड़ली बहना योजना लॉन्च की थी, इस योजना को लेकर उस वक्त उन्होंने ये भी कहा था कि, धीरे-धीरे योजना की राशि को 3 हजार रूपए किया जाएगा।

    आपको बता दें कि, बीजेपी सरकार की लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है, कांग्रेस कई बार सरकार से ये सवाल पूछती आई है कि, आखिर योजना की राशि 3 हजार कब की जाएगी?, अब शिवराज ने इशारों में ये साफ कर दिया है कि, लाड़ली बहनों से किया वादा जरूर पूरा किया जाएगा।

    Post Views: 2,235

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए मसूर की दाल, जानें किस तरह की हो सकती हैं परेशानियां
    Next Article स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल क्रांति, मरीजों का रखा जा रहा हेल्थ रिकॉर्ड, देश के किसी भी कोने में इलाज संभव
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…

    February 19, 2026

    कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

    February 19, 2026

    कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

    February 19, 2026

    गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…
    • कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
    • कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
    • गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…
    • खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?