नमनश्री वर्मा
आरंग। भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण के द्वारा 12 नवंबर को आरंग के हाईस्कूल मैदान में भव्य दीपावली मिलन समारोह होने जा रहा है । जिसको लेकर भव्य तैयारी चल रही है इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर, नंदकुमार साय ,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ,रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी ,भाजपा के प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, विधायक नारायण चंदेल, रायपुर ग्रामीण के प्रभारी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ,सहप्रभारी प्रहलाद रजक, जिला अध्यक्ष अभिनेष बॉबी कश्यप, श्याम नारंग, नवीन मार्कण्डेय , वेदराम मनहरे , संजय ढ़ीढ़ी, किरण बघेल , सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे | रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष अभिनेश बॉबी कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 3000 नए कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चाए चरम हैं । आरंग भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली ने जानकारी दी है कि प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व अतिथियो का धर्म नगरी आरंग में प्रथम आगमन होने जा रहा है जिसमे सभी अतिथि राम वन गमन पथ मार्ग श्री बागेश्वर नाथ बाबा मंदिर में दर्शन के पश्चात आम सभा को संबोधित करेंगे साथ ही साथ हजारों कार्यकर्ताओं के साथ में दीपावली मिलन का कार्यक्रम मनाएंगे यह पहला अवसर है कि प्रदेश के सभी बड़े नेता एक जगह एकत्र होकर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन करने जा रहा है ।

यह कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा | उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष राजा तंबोली लखन साहू कृष्णा वर्मा ने नगर एवं विधानसभा एवं जिला से सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिक बंधुओं भी अपील की है कि इस दीपावली मिलन समारोह में शामिल हो । इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह नजर आ रहा।