मध्यप्रदेश:– सोने की कीमतें त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग की वजह से लगातार ऊंचाई पर पहुंचती जा रही है और 24 कैरेट सोने की कीमत अब तक से सबसे ऊंचे स्तर 1,15840 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर चुकी थी। हालांकि, आज गुरुवार को सोने की तेजी पर ब्रेक लगा और इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
आज 25 सितंबर को सोने के भाव में बड़ी गिरावट
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 25 सितंबर को देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 930 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई , जो एक दिन पहले 1,15,520 रुपये थी। इस तरह एक दिन में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 930 की गिरावट दर्ज की गई।
सोने के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती के संकेतों की वजह से निवेशकों का झुकाव सोने की ओर बढ़ा है। केडिया एडवाइजरी के वरिष्ठ विश्लेषक के मुताबिक, अमेरिका में जॉब मार्केट को लेकर दी गई चेतावनी और वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव भी इस तेजी के पीछे बड़ी वजह है। इसके अलावा आर्थिक अनिश्चितताएं और महंगाई से बचने का विकल्प होने के कारण भी लोग सोने में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं।
मुख्य शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत
आज दिल्ली में सोने की कीमत 1,14,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है।
मुंबई में आज सोने की कीमत 1,14,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है।
बेंगलुरु में भी सोने की कीमत 1,14,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया है।
कोलकाता में भी सोने की कीमत 1,14,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है।
आज चेन्नई में सोने की कीमत सबसे ज्यादा 1,14,660 रुपये प्रति 10 की कीमत पर बिक रहा है।
सोने के भाव प्रति 1 ग्राम 24K और 22K – 18 से 25 सितंबर 2025 तक
तारीख 24 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट में बदलाव 22 कैरेट में बदलाव
25 सितंबर 2025 ₹11,459 ₹10,505 -₹93 -₹85
24 सितंबर 2025 ₹11,552 ₹10,590 -₹32 -₹30
23 सितंबर 2025 ₹11,584 ₹10,620 +₹262 +₹240
22 सितंबर 2025 ₹11,322 ₹10,380 +₹92 +₹85
21 सितंबर 2025 ₹11,230 ₹10,295 0 0
20 सितंबर 2025 ₹11,230 ₹10,295 +₹82 +₹75
19 सितंबर 2025 ₹11,148 ₹10,220 +₹16 +₹15
18 सितंबर 2025 ₹11,132 ₹10,205 -₹54 -₹50
चांदी के भाव में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। आज चांदी 1,33,950 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है, जबकि बुधवार को यह 1,34,990 रुपये प्रति किलोग्राम थी। यानी एक दिन में 1,040 रुपये की गिरावट आई है।
कैरेट का मतलब और उपयोग
24 कैरेट सोना: शुद्ध सोना होता है, जिसका उपयोग मुख्य रुप से निवेश के लिए किया जाता है।
22 कैरेट और 18 कैरेट सोना: ज्वेलरी और आभूषण बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमतें?
सोना और चांदी के दाम हर दिन बदलते हैं और इन पर कई अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू फैक्टर प्रभाव डालते हैं, जैसे:
डॉलर की चाल
ग्लोबल मार्केट की मांग
ब्याज दरों की पॉलिसी
सीमा शुल्क, GST और टैक्स
महंगाई दर और शेयर बाजार की स्थिति।
