Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..
    समाचार

    दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..

    By Tv36 HindustanFebruary 1, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी (रविवार) को संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। पिछले बजट में सरकार ने 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को टैक्स-फ्री कर मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी थी, जिससे आम लोगों को सीधा फायदा मिला। इस बार भी बजट को लेकर देशभर में उम्मीदें काफी बढ़ी हुई हैं। कारोबारी वर्ग, युवा, टैक्सपेयर्स और किसान, हर तबके की नजर सरकार के ऐलानों पर टिकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट जनता को राहत देता है या उनकी चुनौतियां बढ़ाता है।

    देश की निगाहें अब वित्त मंत्री पर टिकी हुई हैं। सरकार की आर्थिक नीतियां, टैक्स ढांचा, वेतनभोगी वर्ग को मिलने वाली राहत, इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश और आयात शुल्क से जुड़े फैसले बाजार की दिशा तय करेंगे। खासतौर पर गोल्ड और सिल्वर में हालिया उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की सतर्कता बढ़ा दी है, क्योंकि बजट में ड्यूटी में किसी भी बदलाव का सीधा असर इन कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है। कुल मिलाकर, बजट से पहले बाजार में तेजी-मंदी, उम्मीद और अनिश्चितता का मिला-जुला माहौल बना हुआ है, और देश वित्त मंत्री के ऐलानों का इंतजार कर रहा है।

    कैबिनेट ने 2026-27 के बजट को मंजूरी दी
    कैबिनेट बैठक में यूनियन बजट 2026 को औपचारिक मंजूरी दे दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना बजट भाषण देना शुरू कर दिया है। इस मौके पर वित्त मंत्री हाथ से बनी कांचीवरम सिल्क साड़ी में नजर आईं। वित्त मंत्रालय से रवाना होने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और बजट से जुड़ी सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कीं। निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में केंद्र सरकार के वित्त वर्ष 2026-27 के अनुमानित आय और व्यय का ब्योरा पेश करेंगी। साथ ही वे FRBM Act, 2003 की धारा 3(1) के तहत दो अहम दस्तावेज भी सदन के पटल पर रखेंगी।

    बजट के बाद होगी वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट प्रस्तुत करने के बाद एक पोस्ट-बजट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री, वित्त मंत्रालय के सचिव तथा भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी उपस्थित रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय दोपहर 2:30 बजे है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस नेशनल मीडिया सेंटर, 7-ई, रायसीना रोड, नई दिल्ली में आयोजित होगी।

    बजट 2026 की बड़ी घोषणाएं

    डानकुनी (पश्चिम बंगाल) के लिए नया फ्रेट कॉरिडोर
    2026-27 में 12.2 लाख करोड़ रुपये का कैपेक्स
    4 राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर
    देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनेंगे
    ₹10,000 करोड़ की बायो-फार्मा शक्ति योजना
    बायो-फार्मा के लिए 3 नए संस्थान
    शुगर और कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती
    सेमीकंडक्टर मिशन ISM 2.0 लॉन्च
    इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को ₹40,000 करोड़
    7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
    सी-प्लेन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा
    विकसित भारत के लिए हाई-लेवल बैंकिंग कमेटी
    शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर ₹5,000 करोड़ सालाना
    20 नए जल मार्ग विकसित होंगे
    3 नए केमिकल पार्क बनाए जाएंगे
    SME सेक्टर को ₹10,000 करोड़
    महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना का ऐलान
    चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 5 राज्यों का चयन किया
    चिकित्सा पर्यटन के लिए पांच केंद्रों की स्थापना में राज्यों को मदद
    पूर्वी भारत में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) की स्थापना का प्रस्ताव
    खगोल विज्ञान को प्रोत्साहन देने के लिए 4 टेलिस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी बनाई जाएंगी
    पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास के लिए 10 हजार गाइड्स तैयार किए जाएंगे
    इसके लिए 20 पर्यटन स्थलों का चयन
    गाइड्स को 12 सप्ताह की हाइब्रिड मोड ट्रेनिंग दी जाएगी
    योजना के तहत सरकार ने प्रबंधन संस्थानों के साथ साझेदारी का प्रस्ताव रखा
    हर जिले में लड़कियों के लिए छात्रावास खोले जाएंगे।
    देशभर में 5 नए यूनिवर्सिटी टाउनशिप स्थापित किए जाएंगे।
    इनकम टैक्स फॉर्म को और आसान बनाया जाएगा।
    1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स फॉर्म लागू होगा।
    विदेश यात्रा पर टीडीएस घटाकर 2% किया जाएगा।
    जिला अस्पतालों का अपग्रेडेशन किया जाएगा।
    ट्रॉमा सेंटर में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी और संख्या में विस्तार होगा।
    वाराणसी और पटना में शिप रिपेयर इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा।
    रेयर अर्थ मटेरियल के लिए ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड फैसिलिटी बनेगी।
    इन राज्यों में डेडिकेटेड मिनरल पार्क स्थापित किए जाएंगे।
    फ्यूचर एंड ऑप्शन पर STT बढ़ी
    फ्यूचर्स पर STT बढ़ाकर 0.05% किया गया
    ऑप्शंस प्रीमियम पर STT 0.1% से बढ़ाकर 0.15%
    नॉन-कॉरपोरेट प्रमोटर्स पर 22% टैक्स लगेगा
    बजट 2026 का कुल आकार (बजट का साइज 53.5 लाख करोड़ रुपये)
    पिछले बजट की तुलना में इसमें बढ़ोतरी हुई है
    डेट-टू-जीडीपी रेशियो में सुधार का लक्ष्य
    FY26 में डेट-टू-GDP: 56.1%
    FY27 के लिए लक्ष्य: 55.6%
    केमिकल सेक्टर को बढ़ावा
    देश में 3 समर्पित केमिकल क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे
    आयुर्वेद को नई पहचान
    देश में 3 आयुर्वेद AIIMS बनाए जाएंगे

    Post Views: 280

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…
    Next Article मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…

    February 1, 2026

    मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…

    February 1, 2026

    चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा जानिए बजट को लेकर और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री…

    February 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…
    • मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…
    • दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..
    • केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…
    • चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा जानिए बजट को लेकर और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?