Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आंजनेय यूनिवर्सिटी में सतत विकास और ग्लोबल कन्वर्जेंस पर दो दिवसीयवैचारिक मंथन…
    RAIPUR

    आंजनेय यूनिवर्सिटी में सतत विकास और ग्लोबल कन्वर्जेंस पर दो दिवसीयवैचारिक मंथन…

    By Tv36 HindustanMarch 3, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    छत्तीसगढ़:–• INCON 26 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन
    • युवा केवल ‘नॉलेज कंज्यूमर’ बनकर न रहे, बल्कि ‘नॉलेज क्रिएटर’ बने: चांसलर अभिषेक अग्रवाल


    • जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच ऐसे मॉडल तैयार करना जो पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दें : प्रो. पारिन सोमानीशैक्षणिक वातावरण में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, आंजनेय यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘INCON 26’ का सफल समापन हुआ। इस सम्मेलन में “ग्लोबल कन्वर्जेंस: बिजनेस, टेक्नोलॉजी एंड ह्यूमैनिटीज फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट” विषय पर मंथन हुआ, जिसने विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान किया। यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया, जिसमें 500 से अधिक विद्वानों, शोधकर्ताओं, कॉर्पोरेट लीडर्स और विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने अपने विचार रखें जिनमें आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स, सस्टेनेबल बिजनेस मॉडल, डिजिटल अर्थव्यवस्था और सुरक्षा जैसे विषयों पर वैचारिक मंथन किया गया।

    विशेषज्ञों का मानना था कि सतत विकास केवल एक नीतिगत लक्ष्य नहीं है, बल्कि यह वर्तमान समय की अनिवार्य जीवनशैली होनी चाहिए। समापन सत्र में चांसलर श्री अभिषेक अग्रवाल ने अपने संबोधन में युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, ज्ञान प्राप्त करना शिक्षा का केवल एक पहलू है लेकिन उस ज्ञान का उपयोग समाज की समस्याओं को हल करने के लिए करना ही वास्तविक अनुसंधान है।

    आज का युवा केवल ‘नॉलेज कंज्यूमर’ बनकर न रहे, बल्कि ‘नॉलेज क्रिएटर’ बने। छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में, जहाँ अपार संसाधन और विविधता है, वहां सतत विकास के नए मॉडल विकसित करने की असीम संभावनाएं हैं। अतिथि शिक्षा प्रकोष्ठ सह संयोजक श्री शरद चंद ने अनुसंधान की गुणवत्ता पर जोर दिया। उन्होंने ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों और स्मार्ट सिटी तकनीक पर प्रकाश डाला। दो दिवसीय सम्मेलन का संयोजन डॉ जय कुमार देवांगन, डॉ राजेश कुमार और डॉ विनीत मेश्राम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक साक्षी गुप्ता और उदिता कुजूर ने मिलकर किया। सम्मेलन को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC), छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इट्सा हॉस्पिटल, यूनिवर्सल फाइन केमिकल्स एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक सहित विभिन्न संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर डायरेक्टर जनरल डॉ. बी. सी. जैन, कुलपति डॉ. टी. रामाराव, निदेशक डॉ. जयेंद्र नारंग, निदेशक (अकादमिक) डॉ. संध्या वर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. रुपाली चौधरी सहित विश्वविद्यालय के सभी डीन, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    Post Views: 220

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…
    Next Article 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टलीं, जल्द जारी होंगी ये नई तारीखें…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    हमलों के बीच भूकंप से हिली ईरान की धरती, 4.3 रही तीव्रता, परमाणु परीक्षण की आशंका से दुनिया में हड़कंप…

    March 3, 2026

    आखिर कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले क्या इंग्लैंड से लगान वसूलेगी भारत…

    March 3, 2026

    80W चार्जिंग वाला प्रीमियम फोन हुआ 10,000 रुपये सस्ता, यहाँ जानें नई रेट…

    March 3, 2026

    10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टलीं, जल्द जारी होंगी ये नई तारीखें…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमलों के बीच भूकंप से हिली ईरान की धरती, 4.3 रही तीव्रता, परमाणु परीक्षण की आशंका से दुनिया में हड़कंप…
    • आखिर कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले क्या इंग्लैंड से लगान वसूलेगी भारत…
    • 80W चार्जिंग वाला प्रीमियम फोन हुआ 10,000 रुपये सस्ता, यहाँ जानें नई रेट…
    • 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टलीं, जल्द जारी होंगी ये नई तारीखें…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में सतत विकास और ग्लोबल कन्वर्जेंस पर दो दिवसीयवैचारिक मंथन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?