Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…
    राष्ट्रीय

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…

    By Tv36 HindustanMarch 9, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद से पश्चिम एशिया में अफरा-तफरी है. अब ईरान न केवल इजरायली शहरों बल्कि खाड़ी देशों में अमेरिकी मिलिट्री बेसों पर भी मिसाइलें दाग रहा है. ईरान ने हवाई अड्डों और रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया है.

    इस बीच जंग के 10वें दिन ईरान ने मोजतबा खामेनेई को अगला सुप्रीम लीडर बनाया है. मोजतबा मारे गए नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे हैं. अमेरिका और इजराइल ने नए ईरानी लीडर को भी खत्म करने की कसम खाई है.

    संगठन के अनुसार अब तक 9,669 नागरिक इकाइयां पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं. संस्था की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 7,943 रेसिडेंशियल और 1,617 कमर्शियल बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है.

    ईरान में अब तक 1,200 से ज्यादा नागरिकों की मौत

    ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन करमानपुर के मुताबिक, इजरायल-अमेरिका के हमलों में ईरान में अब तक 1,200 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं. 10,000 से ज्यादा घायल हुए हैं. मारे गए लोगों में 12 साल से कम उम्र के करीब 200 बच्चे और 200 महिलाएं शामिल हैं. 1,400 महिलाएं घायल भी हुई हैं.

    इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर हमला किया है. हमले से पहले चेतानी जारी की गई थी जिसमें कहा गया था कि इजरायल हिज़्बुल्लाह से जुड़ी एक फाइनेंशियल फर्म की ब्रांच को निशाना बनाएगा.

    भारत की एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा है कि मौजूदा संकट के बीच आज वेस्ट एशिया से भारत के लिए करीब 50 उड़ानों की योजना है. बयान में कहा गया है कि एयरलाइंस यात्रियों की सुरक्षा और फ्लाइट ऑपरेशन को सही तरीके से चलाने के लिए मौजूदा हालात को देखते हुए ज़रूरी ऑपरेशनल बदलाव कर रही हैं.

    ईरान विदेश में रहने वाले अपने उन नागरिकों पर जुर्माना लगाएगा और उनकी संपत्ति ज़ब्त करेगा जो अमेरिका और इजरायल का सहयोग करते हैं.

    लोकसभा में ईरान युद्ध पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “हमारी एनर्जी सिक्योरिटी पर इस संघर्ष के असर को देखते हुए सरकार यह पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है कि वह एनर्जी मार्केट की उपलब्धता, कीमत और जोखिम को ध्यान में रखे. हमारे लिए भारतीय ग्राहक का हित ही हमेशा सबसे ऊपर रहेगा.”

    इजरायल की सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उसने सेंट्रल ईरान में इंटरनल सिक्योरिटी कमांड सेंटर और मिसाइल लॉन्च साइट्स समेत कई ठिकानों पर हमला किया है. न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, एक पुलिस हेडक्वार्टर, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और पैरामिलिट्री बासिज फोर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं.

    अमेरिका ने सऊदी अरब में अपने दूतावास के कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है. ईरान के बढ़ते हमलों को देखते हुए ये फैसला किया गया है.

    बहरीन की राजधानी मनामा के दक्षिण में सित्रा इलाके में ईरानी ड्रोन हमले में बच्चों समेत कम से कम 32 नागरिक घायल हो गए हैं.

    इराक के बगदाद एयरपोर्ट के पास ईरान ने ड्रोन हमला किया है. इराकी एयर डिफेंस ने आज सुबह एक ड्रोन को मार गिराया. ड्रोन बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर US द्वारा चलाया जाने वाले मिलिट्री कंपाउंड विक्टोरिया बेस के पास पहुंचा था.

    ईरान के हमलों में घायल होकर एक और अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है. इस तरह युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या सात हो गई है. यह जानकारी अमेरिकी सेना ने दी है. अमेरिकी केंद्रीय कमान ने बताया कि सऊदी अरब में 1 मार्च को अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी बाद में मृत्यु हो गई. मृतक के परिजनों को सूचित किए जाने तक सैनिक की पहचान गुप्त रखी गई है.

    यूएई ने एक ईरानी मिसाइल को हवा में ही नष्ट करने का दावा किया है. लेकिन, इसका मलबा दुबई मरीना में टावर पर जाकर गिरा जिससे बिल्डिंग के सामने के हिस्से से धुआं उठने लगा. संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ईरान से आने वाली मिसाइल और ड्रोन खतरों का सक्रिय रूप से जवाब दे रहे हैं. मंत्रालय के अनुसार, देश की ओर आ रहे 121 ड्रोन को भी ट्रैक किया गया और टारगेट तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया गया.

    इजरायल और अमेरिका के साथ चल रही जंग के 10वें दिन ईरान ने मोजतबा खामेनेई को अगला सुप्रीम लीडर बनाया है. मोजतबा मारे गए नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं. अमेरिका और इजराइल ने नए ईरानी लीडर को भी खत्म करने की कसम खाई है.उधर, ईरान ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वह युद्धविराम नहीं चाहता है. इससे यह तय हो गया है कि नए सुप्रीम लीडर मोजतबा के नेतृत्व में भी युद्ध रुकने वाला नहीं है.

    Post Views: 235

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकाले धुएं में घुट रही रायपुर की सांसें, कुंभकरण की नींद में पर्यावरण विभाग — किसके संरक्षण में चल रहा ‘धुआं खेल’?”
    Next Article अब लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी और 200 MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…

    March 9, 2026

    301 रैंक वाली कौन आखिरकार UPSC ने बता दी असलियत, जानिए किसका दावा निकला फर्जी…

    March 9, 2026

    अब लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी और 200 MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स…

    March 9, 2026

    काले धुएं में घुट रही रायपुर की सांसें, कुंभकरण की नींद में पर्यावरण विभाग — किसके संरक्षण में चल रहा ‘धुआं खेल’?”

    March 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…
    • 301 रैंक वाली कौन आखिरकार UPSC ने बता दी असलियत, जानिए किसका दावा निकला फर्जी…
    • अब लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी और 200 MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स…
    • ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल, अमेरिका और इजराइल ने खाई थी मारने की कसम, अब तक इतनेलोगों की मौत…
    • काले धुएं में घुट रही रायपुर की सांसें, कुंभकरण की नींद में पर्यावरण विभाग — किसके संरक्षण में चल रहा ‘धुआं खेल’?”
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?