Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » युवाओं के प्रेरणास्रोत ने ‘MY Bharat Budget Quest’ के समापन समारोह में फूँका राष्ट्र निर्माण का मंत्र…
    समाचार

    युवाओं के प्रेरणास्रोत ने ‘MY Bharat Budget Quest’ के समापन समारोह में फूँका राष्ट्र निर्माण का मंत्र…

    By Tv36 HindustanApril 14, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में, ‘MY Bharat छत्तीसगढ़’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय-स्तरीय ‘MY Bharat Budget Quest’ का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया अपने संबोधन में, उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया, और प्रतिभागियों को समावेशी विकास तथा सतत विकास की दिशा में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

    नवा रायपुर स्थित IIIT में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने ओजस्वी संबोधन से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

    देश भर के 12 लाख और छत्तीसगढ़ के 30 हजार युवाओं में से चयनित होकर आए 471 प्रतिभागियों को श्री अग्रवाल ने भविष्य का ‘आर्थिक दूत’ बताते हुए बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि आप जैसे शिक्षित बच्चे ही आम आदमी को सरकार की योजनाओं और टैक्स के सदुपयोग के बारे में समझा सकते हैं।

    बजट को समझना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी”

    श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में सवाल किया कि, इसके पहले कभी आप लोगों ने बजट को समझने की कोशिश की थी? सही बताइएगा। बजट क्या होता है, बजट कैसे बनता है, बजट खर्च कैसे होता है, बजट में पैसे कहाँ से आते हैं—यह कभी इस देश का नागरिक और पढ़ा-लिखा नौजवान भी कभी समझने की कोशिश नहीं करता है।
    हमें तो लगता है कि हमारे जेब में ₹100 हैं, उस ₹100 में से क्या चीज़ आएगी, हम उसको खरीद लेते हैं। इतना पैसा बचेगा, उसका क्या उपयोग करेंगे, इसके बारे में हम सोचते हैं। परन्तु जब कोई भारत की सरकार या राज्य की सरकार बजट बनाती है, तो उसके सामने बहुत सारे पहलू (aspects) होते हैं।
    आर्थिक समझ और युवाओं की भूमिका

    नौजवान जो है, वह सिर्फ अपनी परीक्षा को पास करने में या प्रतियोगी परीक्षाओं (competitive exams) को पास करने में, या फिर अपनी मौज-मस्ती के लिए पैसों की व्यवस्था करने को समझता है। और जब उसे कहीं पर ऐसी समस्या आती है—सड़क खराब मिलती है, बिजली नहीं मिलती है, कहीं सरकार काम नहीं कर रही होती है—तो वह सरकार को गाली देने लगता है।
    परन्तु सरकार ऐसा क्यों कर रही है, किस कारण से हो रहा है? युवाओं को देश की समस्याओं, उपलब्धियों और बजट के बारे में जानना चाहिए। आज भारत की जनसंख्या 140 करोड़ है। इतने बड़े देश को चलाने के लिए बजट को मैनेज करना एक बड़ी चुनौती है।

    आज भारत विश्व के समृद्ध देशों से भी ज़्यादा सुखी देश है। हमारी अर्थव्यवस्था स्थिर (stable) है। इसका एक बड़ा कारण हमारे बुजुर्गों की बचत करने की आदत है। जहाँ आज का नौजवान ₹100 आने पर ₹120 खर्च कर देता है, वहीं हमारी माताएं, बहनें और दादियाँ उस पैसे में से कुछ बचाकर रखती थीं, जो मुश्किल समय में काम आता था।

    विकास और अधोसंरचना

    आज देश में तेज़ी से विकास हो रहा है:
    फ्लाईओवर और एक्सप्रेस-वे का निर्माण।
    वंदे भारत ट्रेनों का संचालन।
    बुलेट ट्रेन का सपना, जो अगले एक साल में हकीकत बनने वाला है।
    इंफ्रास्ट्रक्चर का तेज़ी से विकास।
    यह सब पैसा कहाँ से आता है? सरकार हमसे टैक्स लेती है ताकि हमें अच्छी सड़कें, एयरपोर्ट, और रेल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएँ दे सके। यह बात आम आदमी को कौन समझाएगा? आप जैसे पढ़े-लिखे बच्चे ही समझाएंगे।
    छत्तीसगढ़ में प्रगति
    छत्तीसगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है:
    IIM, IIT, HNLU और AIIMS जैसे संस्थानों की स्थापना।
    राज्य गठन के समय केवल 1 मेडिकल कॉलेज था, आज 15 मेडिकल कॉलेज हैं।
    अगले एक-दो वर्षों में 5 और मेडिकल कॉलेज खुलने वाले हैं।
    प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है कि हर जिले और संसदीय क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज हो।
    अंत में, मैं यही कहूँगा कि नई पीढ़ी को यह समझना चाहिए कि सरकार कैसे काम करती है और बजट कैसे बनता है।

    कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब IIIT निदेशक डॉ ओपी व्यास , जिला पंचायत सीईओ श्री विश्रंजन, श्री नितिन शर्मा, श्री अर्पित तिवारी समेत प्रदेशभर से आए विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

    Post Views: 140

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस दिन को होगा राज्यसभा उपसभापति का चुनाव, सुबह 11 बजे से प्रक्रिया शुरू…
    Next Article यहां पर जनगणना का काउंटडाउन शुरू, गलत जानकारी देने पर होगी कार्यवाही; इन 33 सवालों के देने होंगे…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश के लिए काल बना ये डेब्यू खिलाड़ी, एक ही ओवर में ढेर किया टॉप आर्डर, 57 रन से जीता हैदराबाद…

    April 14, 2026

    सामाजिक न्याय और समानता के महान शिल्पी रहे डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया…

    April 14, 2026

    अक्षय तृतिया से पहले इतना सस्ता हुआ सोना और चांदी देखें भारी गिरावट, जानिए आज 14 अप्रैल के ताजा भाव…

    April 14, 2026

    अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आज इसमें में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव जी; तेज गर्मी का दौर शुरू…

    April 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के लिए काल बना ये डेब्यू खिलाड़ी, एक ही ओवर में ढेर किया टॉप आर्डर, 57 रन से जीता हैदराबाद…
    • सामाजिक न्याय और समानता के महान शिल्पी रहे डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया…
    • अक्षय तृतिया से पहले इतना सस्ता हुआ सोना और चांदी देखें भारी गिरावट, जानिए आज 14 अप्रैल के ताजा भाव…
    • अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आज इसमें में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव जी; तेज गर्मी का दौर शुरू…
    • यहां पर जनगणना का काउंटडाउन शुरू, गलत जानकारी देने पर होगी कार्यवाही; इन 33 सवालों के देने होंगे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?