Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यहां पर जनगणना का काउंटडाउन शुरू, गलत जानकारी देने पर होगी कार्यवाही; इन 33 सवालों के देने होंगे…
    मध्य प्रदेश

    यहां पर जनगणना का काउंटडाउन शुरू, गलत जानकारी देने पर होगी कार्यवाही; इन 33 सवालों के देने होंगे…

    By Tv36 HindustanApril 14, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:– आगामी जनगणना की तैयारियां आखिरी चरण में पहुंच गई हैं. राज्य सरकार ने गृह विभाग को स्टेट नोडल एजेंसी नियुक्त किया है, जो जनगणना की इस पूरी प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करेगा. गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, जनगणना का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं. इस बार की जनगणना में मकान की बनावट से लेकर डिजिटल सुविधाओं तक कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे. इसके साथ ही कुछ नए नियम भी हैं.

    जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह सटीक बनाने के लिए सरकार ने कड़े नियम बनाए हैं. नई गाइडलाइन के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति जनगणना अधिकारी को जानबूझकर गलत जानकारी देता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. दोषी पाए जाने पर व्यक्ति को 3 साल तक की जेल की सजा हो सकती है. इसके साथ ही जु्र्माने का भी प्रावधान रखा गया है ताकि डेटा में गड़बड़ी न हो.

    गाइडलाइन में निजता और परंपराओं का भी ध्यान रखा गया है. नियमों के अनुसार, अगर परिवार का कोई सदस्य घर की किसी महिला का नाम बताने से मना करता है, तो जनगणनाकर्मी इसके लिए जबरदस्ती नहीं कर सकेंगे. हालांकि, गृह विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए अन्य सामान्य सवालों के जबाव देना हर नागरिक की जिम्मेदारी. इससे कोई इनकार नहीं कर सकता.

    इस बार की जनगणना विस्तृत होने वाली है. जमगणनाकर्मी आपके घर आकर 33 सवाल पूछेंगे. इनमें भवन नंबर या जनगणना नंबर, मकान नंबर, मकान के फर्श में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री (जैसे-सीमेंट, ग्रेनाइट, मार्बल), मकान की दीवार में इस्तेमाल सामग्री, मकान की छत में इस्तेमाल सामग्री, मकान का उपयोग, मकान की स्थिति, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, जाति (सामान्य, अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी), मकान के स्वामित्व की स्थिति, मकान में कमरों की संख्या, विवाहित दंपतियों की संख्या, पेयजल का स्रोत, पेयजल की उपलब्धता, बिजली का स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था, स्नानघर की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, खाना पकाने का मुख्य ईंधन, रेडियो या ट्रांजिस्टर की उपलब्धता, टीवी, इंटरनेट की सुविधा, लैपटॉप या कंप्यूटर, टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्टफोन, साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल, कार/जीप/दैन, मुख्य अनाज, मोबाइल नंबर जैसे सवाल शामिल होंगे

    जनगणना में बुनियादी जानकारी के अलावा आधुनिक जीवनशैली को समझने के लिए इस बार डिजिटल संसाधनों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. लोगों से पूछा जाएगा कि उनके पास रेडियो, टीवी, लैपटॉप या कम्प्यूटर है या नहीं. इसके साथ ही अन्य आधुनिक चीजों की जानकारी जुटाई जाएगी.

    गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह साफ कर दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति जनगणना अधिकारियों को अपने घर या परिसर में प्रवेश करने से नहीं रोक सकता. बशर्ते वह स्थान धार्मिक या पारंपरिक रूप से प्रतिबंधित न हो. अधिकारियों को यह अधिकार दिया गया है कि वे जरूरी आंकड़े दर्ज करने के लिए दस्तावेजों की जांच कर सकें और संबंधित रिकॉर्ड्स का निरीक्षण कर सकें. जनगणना में बाधा डालना अपराध माना जाएगा.

    इस काम को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कई विभागों की टीम बनाई है. इसमें राजस्व, पुलिस, नगर निगम, पंचायत और शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है. इन सभी नियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में डाटा इकट्ठा करने और सत्यापन करने के अधिकार दिए गए हैं, ताकि जनगणना का काम समय से पूरा हो सके.

    Post Views: 255

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयुवाओं के प्रेरणास्रोत ने ‘MY Bharat Budget Quest’ के समापन समारोह में फूँका राष्ट्र निर्माण का मंत्र…
    Next Article अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आज इसमें में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव जी; तेज गर्मी का दौर शुरू…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आपकी स्किन के लिए नींबू और कॉफी कब बन जाते हैं खतरनाक जानिए इस्तेमाल से जुड़ी ये सावधानियां…

    April 14, 2026

    उद्योगों में कोरोना जैसे हालात 28,000 फैक्ट्रियां प्रभावित, लाखों मजदूरों के रोजगार पर मंडराया संकट…

    April 14, 2026

    इतने लीटर पानी फिल्टर करने में RO इतना पानी बर्बाद करता है…

    April 14, 2026

    आज ऐसा रहेगा मौसम कहीं भारी बारिश और बिजली का अलर्ट, तो कहीं सताएगी हीट वेव, जानिए अपने इलाके का हाल…

    April 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आपकी स्किन के लिए नींबू और कॉफी कब बन जाते हैं खतरनाक जानिए इस्तेमाल से जुड़ी ये सावधानियां…
    • उद्योगों में कोरोना जैसे हालात 28,000 फैक्ट्रियां प्रभावित, लाखों मजदूरों के रोजगार पर मंडराया संकट…
    • इतने लीटर पानी फिल्टर करने में RO इतना पानी बर्बाद करता है…
    • आज ऐसा रहेगा मौसम कहीं भारी बारिश और बिजली का अलर्ट, तो कहीं सताएगी हीट वेव, जानिए अपने इलाके का हाल…
    • सावधान आगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?