छत्तीसगढ़:– गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 16 अप्रैल से लू यानि हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है. यहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो गया है. रायपुर से बिलासपुर तक अगले 72 घंटे तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में यहां लोगों को सावधानी रखने की सलाह दी गई है. दोपहर के वक्त जरुरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने के लिए कहा गया है. क्योंकि तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. जिससे गर्मी का असर अब छत्तीसगढ़ में और ज्यादा बढ़ने की संभावना है. रायपुर समेत कई जिलों में गुरुवार सुबह से ही मौसम के तेवर तीखे दिख रहे हैं. यहां लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दी गई है.
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में 16 अप्रैल से लू चलने की संभावना है. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. जबकि तापमान में अगले कुछ दिनों में 3 से 4 डिग्री और बढ़ने की संभावना है.
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के ज्यादातर जिलों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है. इन तीनों संभागों के जिलों में अगले 72 घंटे हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिससे यहां तापमान और बढ़ने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिला सबसे ज्यादा गर्म बना हुआ है. यहां का तापमान 43 डिग्री तक चला गया है. जिससे यहां भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम की तरफ से आ रही गर्म हवाओं की वजह से तापमान बढ़ोत्तरी हो रही है.
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में फिलहाल गर्माहट दिख रही है. मध्य क्षेत्र में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक हो गया है. प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है.
बस्तर संभाग के जिलों में भी अब मौसम पूरी तरह साफ है और यहां भी भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी की वजह से यहां भी गर्मी का असर ज्यादा हो गया है. ऐसे में लोगों के घरों से बाहर निकलते वक्त सावधानी रखने के लिए कहा गया है.
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लोगों से गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है. क्योंकि अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है. ऐसे में दोपहर के वक्त लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियां हो सकती हैं.
अप्रैल की शुरुआत में बारिश और आंधी तूफान का असर देखने को मिला था. लेकिन छत्तीसगढ़ में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से मौसम पूरी तरह से बदल गया और तेज गर्मी की शुरुआत तापमान बढ़ने की वजह से शुरू हो गई है. गर्मी की वजह से लोगों को सावधानी रखने की सलाह दी गई है.
