छत्तीसगढ़:– स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान भारतीय रेलवे ने किया है. यह सभी ट्रेनें बिलासपुर जोन से चलने वाली है. जिसमें ज्यादातर ट्रेनें पश्चिम बंगाल की तरफ चलने वाली हैं. रेलवे ने इन ट्रेनों की टाइमिंग और तारीख भी तय कर दी हैं. कई ट्रेनों को बहाल भी कर दिया गया है. जिसमें गोंदिया-इतवारी ट्रेन, वलसाड़-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन भी बहाल हो चुकी है. गाड़ियां दुर्ग से होते हुए पश्चिम बंगाल की तरफ चलने वाली हैं. ऐसे में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा.
छत्तीसगढ़ में रेलवे ने 16 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेनें पश्चिम बंगाल रूट पर जाएगी. ऐसे में यात्रियों को फायदा होगा. पश्चिम बंगाल रूट पर ज्यादा ट्रेनें होने से इन्हें बंगाल चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है.
रेलवे ने सांतरागाछी और खड़गपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. यह ट्रेन महाराष्ट्र और गुजरात से होते हुए पश्चिम बंगाल तक जाएगी. ऐसे में यात्रियों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी. इसी तरह दुर्ग-गोंदिया-इतवारी के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेगी.
भारतीय रेलवे ने एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल 21 अप्रैल से 24 जुलाई, हटिया-एलटीटी स्पेशल 20 अप्रैल से 15 जून, पटना-चर्लपल्ली 8 अप्रैल से 27 मई तक चलेगी. इसी तरह तिरुपति-रक्सौल ट्रेन 13, 20 और 27 मई को चलेगी.
चर्लपल्ली-रक्सौल, पुणे-सांतरागाछी, वलसाड़-खड़गपुर, एलटीटी-सांतरागाछी, उधना-सांतरागाछी, एलटीटी-सांतरागाछी, दुर्ग-शालीमार ट्रेनें भी चलने वाली है. इन ट्रेनों से भी यात्रियों को फायदा होने वाला है.
रेलवे ने सभी ट्रेनों को राइट टाइम से चलाने की बात कही है. क्योंकि स्पेशल ट्रेनों में अक्सर समय की समस्या आती है. लेकिन हावड़ा रूट पर नियमित ट्रेनें चलाने की बात कही है. ताकि यात्रियों को समय से उनके स्थानों पर पहुंचाया जा सकेगा.
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को फायदा होने वाला है. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी संख्या पश्चिम बंगाल, असम के लोग रहते हैं. ऐसे में इन ट्रेनों का फायदा यहां से जाने वाले यात्रियों को मिलने वाला है.
गर्मियों के सीजन में स्पेशल ट्रेनों का लगातार संचालन किया जा रहा है. ताकि यात्रियों को फायदा हो सके. क्योंकि गर्मियों के सीजन में यात्रियों की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में ट्रेनों में दवाब कम करने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है
