Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्री-मानसून लेगा करवट; 19, 20 और 21 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी,इन राज्यों में जमकर होगी बारिश…
    समाचार

    प्री-मानसून लेगा करवट; 19, 20 और 21 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी,इन राज्यों में जमकर होगी बारिश…

    By Tv36 HindustanApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश में प्री-मानसून करवट लेने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में 19, 20 और 21 अप्रैल को भारी बारिश होगी।

    -मानसून (Pre-Monsoon) के सीज़न ने जब से देश में दस्तक दी है, तब से मौसम बदल गया है। मौसम के बदलने से कई राज्यों में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। बारिश की वजह से लोगों को तपती गर्मी से आराम मिल रहा है। बारिश के लिए 2025 अच्छा साल रहा था और 2026 शुरू होने पर एक्सपर्ट्स ने पूर्वानुमान लगाया था कि इस साल भी अच्छी बारिश होगी। हालांकि कुछ दिन पहले ही रिपोर्ट आई थी कि इस साल मानसून (Monsoon) पर अल-नीनो का प्रभाव पड़ेगा। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून करवट लेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 19, 20 और 21 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

    ◙ उत्तरपश्चिम भारत
    उत्तरपश्चिम भारत में प्री-मानसून करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 19, 20 और 21 अप्रैल को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश तो कई जगह हल्की बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कई जगह 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

    दक्षिण भारत
    दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग ने 19, 20 और 21 अप्रैल को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, यनम, माहे, कराईकल और रायलसीमा में जमकर बादल बरसने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ जगह ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

    पूर्वी और मध्य भारत
    पूर्वी और मध्य भारत में मौसम बदलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 19, 20 और 21 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कई जगह भारी बारिश तो कई जगह हल्की बारिश होगी। इस दौरान कुछ जिलों में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है।

    ◙ पश्चिम भारत
    पश्चिम भारत में भी मौसम में करवट देखने को मिलेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 19, 20 और 21 अप्रैल को महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुछ जगहों पर तेज़ बारिश होगी। इस दौरान इन इलाकों में तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

    ◙ उत्तरीपूर्व भारत
    उत्तरीपूर्व भारत में भी प्री-मानसून का असर दिखेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिज़ोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में 19, 20 और 21 अप्रैल को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

    Post Views: 330

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपहले चरण में बाहुबलियों और धनकुबेरों का बोलबाला, 23% दागी और 21% करोड़पति, सामने आई ये ADR रिपोर्ट…
    Next Article छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड में क्यों बंटे बादाम; एक वीडियो और खोई हुई फाइल ने मचाया इतना बवाल? अब पुलिस तक पहुंचा गया मामला…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    वेदांता ब्लास्ट में बढ़ा मरने वालों का आंकड़ा,मौतों से परिजन बेहाल अस्पतालों में घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग…

    April 19, 2026

    केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इतने प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी…

    April 19, 2026

    चारधाम यात्रा शुरू आज खुले गंगोत्री धाम-यमुनोत्री धाम के कपाट, इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम…

    April 19, 2026

    IPL 2026 का रोमांच RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत जानिए कितने में मिल रहा टिकट…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वेदांता ब्लास्ट में बढ़ा मरने वालों का आंकड़ा,मौतों से परिजन बेहाल अस्पतालों में घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग…
    • केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इतने प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी…
    • चारधाम यात्रा शुरू आज खुले गंगोत्री धाम-यमुनोत्री धाम के कपाट, इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम…
    • IPL 2026 का रोमांच RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत जानिए कितने में मिल रहा टिकट…
    • आज CM विष्णुदेव साय की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला तेज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?