Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 40 के बाद हड्डिया दे रहीं हैं संकेत इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हड्डियां मजबूत बनाने के ये टिप्स…
    समाचार

    40 के बाद हड्डिया दे रहीं हैं संकेत इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हड्डियां मजबूत बनाने के ये टिप्स…

    By Tv36 HindustanApril 25, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– 40 की उम्र के बाद हड्डियों की सेहत धीरे-धीरे गिरने लगती है और यही इसे एक ‘साइलेंट’ समस्या बनाता है। शुरुआत में कोई खास लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन अंदर ही अंदर हड्डियां कमजोर होती रहती हैं। अक्सर लोगों को इसका पता तब चलता है, जब अचानक दर्द बढ़ जाता है या मामूली चोट में भी फ्रैक्चर हो जाता है।

    दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कैल्शियम का सही तरीके से अवशोषण कम होने लगता है, जिससे बोन डेंसिटी घटने लगती है। महिलाओं में यह समस्या और तेजी से बढ़ती है, खासकर मेनोपॉज के बाद। आज की लाइफस्टाइल भी इसमें बड़ा रोल निभाती है। धूप की कमी से विटामिन D कम हो जाना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, अनहेल्दी खानपान और लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत हड्डियों को और कमजोर बना देती है।
    सबसे बड़ी चिंता यह है कि शुरुआत में इसके संकेत साफ नहीं होते, इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो इस प्रक्रिया को काफी हद तक धीमा किया जा सकता है और हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत रखा जा सकता है। आज ‘जरूरत की खबर’ में हम बात करेंगे हड्डियों की सेहत से जुड़े जरूरी पहलुओं की साथ ही जानेंगे इसके शुरुआती संकेत और बचाव के आसान तरीके।
    सवाल- हड्डियों की कमजोरी के क्या संकेत हैं?

    TIPS: हड्डियां कमजोर होने के शुरुआती लक्षण अक्सर धीरे-धीरे दिखाई देते हैं, इसलिए लोग इन्हें सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ध्यान देने वाले प्रमुख संकेत ये हैं—

    बार-बार दर्द रहना
    खासकर पीठ, कमर, घुटनों या जोड़ों में लगातार हल्का दर्द रहना।

    आसानी से फ्रैक्चर होना
    हल्की चोट या गिरने पर भी हड्डी टूट जाना।

    ऊंचाई कम होना (Height loss)
    समय के साथ कद थोड़ा कम होना, जो रीढ़ की हड्डी के कमजोर होने का संकेत हो सकता है।

    झुककर चलना (Stooped posture)
    पीठ का धीरे-धीरे झुकना या कूबड़ जैसा दिखना।

    कमजोरी और थकान
    शरीर में कमजोरी महसूस होना, जल्दी थक जाना।

    दांत और नाखून कमजोर होना
    दांतों का कमजोर होना या नाखून जल्दी टूटना भी कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।

    मसल्स में दर्द या ऐंठन
    खासकर पैरों में ऐंठन या मांसपेशियों में दर्द।सवाल- बोन हेल्थ का पता कैसे लगाया जाता है?

    TIPS: सिर्फ लक्षणों से हड्डियों की सेहत का सही आकलन नहीं हो सकता। इसके लिए कुछ जरूरी टेस्ट और मेडिकल एसेसमेंट किए जाते हैं—

    1. BMD (बोन मिनरल डेंसिटी) टेस्ट

    इसमें हड्डियों की मजबूती (डेंसिटी) मापी जाती है।
    इसके लिए DEXA स्कैन किया जाता है।
    इससे पता चलता है कि हड्डियां नॉर्मल, कमजोर या ऑस्टियोपोरोसिस की स्थिति में हैं।

    1. एक्स-रे (X-ray)

    हड्डियों के स्ट्रक्चर और फ्रैक्चर का पता चलता है।
    लेकिन शुरुआती बोन लॉस इसमें नजर नहीं आता।

    1. ब्लड टेस्ट

    शरीर में कैल्शियम और विटामिन D का स्तर चेक किया जाता है।
    साथ ही थायरॉइड जैसी समस्याओं की भी जांच होती है।
    इससे कमजोरी की असली वजह समझ में आती है।

    1. FRAX स्कोर (Fracture Risk Assessment Tool)

    यह एक कैलकुलेशन टूल है।
    उम्र, वजन, लाइफस्टाइल और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर
    फ्रैक्चर का खतरा कितना है, यह बताता है।

    1. डॉक्टर का क्लिनिकल एसेसमेंट
      डॉक्टर कुछ संकेतों के आधार पर भी स्थिति समझते हैं, जैसे—

    बार-बार फ्रैक्चर होना
    लगातार हड्डियों में दर्द
    डाइट और फिजिकल एक्टिविटी
    पुरानी बीमारियों की हिस्ट्री

    TIPS: हड्डियों को स्ट्रांग कैसे रखे

    1. रोज एक्ससाइज करे
    2. रोज सुबह 15-20 मिंट धुप ले
    3. सही बॉडी वेट बनाये रखे
    4. लम्बे समय तक बैठे न रहे
    5. 40 के बाद BMD टेस्ट कराए
    6. जंक फ़ूड न खाये
    Post Views: 1,325

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…
    Next Article अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी से ‘न्यूड फोटो’ की मांग, आरोपी हुआ गिरफ्तार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…

    July 25, 2026

    राजधानी मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, DMRC ने सभी मेट्रो स्टेशन के खोले गेट…

    July 25, 2026

    लोकसभा में इस दिन पेश होगा सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026, डॉ. जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव…

    July 25, 2026

    CJP ने आंदोलन समाप्त करने का किया ऐलान, मांगों पर सहमति के बाद लिया ये फैसला…

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…
    • राजधानी मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, DMRC ने सभी मेट्रो स्टेशन के खोले गेट…
    • लोकसभा में इस दिन पेश होगा सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026, डॉ. जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव…
    • CJP ने आंदोलन समाप्त करने का किया ऐलान, मांगों पर सहमति के बाद लिया ये फैसला…
    • आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?