Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण; धरती पर छा जाएगा, 6:23 मिनट के लिए अंधेरा, जानें कब होगी ये घटना…
    समाचार

    सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण; धरती पर छा जाएगा, 6:23 मिनट के लिए अंधेरा, जानें कब होगी ये घटना…

    By Tv36 HindustanMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- नासा ने बताया है कि जल्द ही एक ऐसा सूर्यग्रहण होने वाला है, जो इस सदी का सबसे लंबा होगा। इस दौरान 6 मिनट 23 सेकंड तक धरती पर अंधेरा छा जाएगा। इसकी अवधि इसे बहुत असामान्य बनाती है।

    दुनिया भर के खगोल वैज्ञानिक उस घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसे सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण कहा जा रहा है। अंतरिक्ष में होने वाले इस दुर्लभ नजारे को 2 अगस्त 2027 को यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। हालांकि, अभी इसके होने में एक साल से ज्यादा का समय है, लेकिन सदी में एक बार होने वाली घटना के लिए ये बहुत ज्यादा इंतजार नहीं है।

    इस असाधारण खगोलीय घटना की सबसे खास बात इसकी अवधि है, जो असामान्य रूप से बहुत लंबी है। जहां सामान्य पूर्ण सूर्यग्रहण की अवधि 3 मिनट तक होती है, वहीं यह ग्रहण 6 मिनट 23 सेकंड तक चलेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह 1991 से लेकर 2114 के बीच में दिखाई देने वाले पूर्ण सूर्यग्रहणों में सबसे लंबा ग्रहण होगा, जो इसे इस सदी की एक महत्वपूर्ण खगोलीय बनाता है।

    सूर्यग्रहण क्या है?
    सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो उस समय दिखाई देती है जब पृथ्वी, चांद और सूर्य एक सीध में होते है। चांद के बीच में होने के चलते यह सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूरी तरह से रोक देता है। इसके चलते आसमान में दिन के समय अंधेरा जैसा होने लगता है। सूर्यग्रहण केवल अमावस्या के दिन होते हैं, जब चांद पृथ्वी और सूरज के बीच में होता है। सूर्यग्रहण तीन तरह के होते हैं- पूर्ण सूर्यग्रहण, वलयाकार सूर्यग्रहण (रिंग ऑफ फायर) और आंशिक सूर्यग्रहण।

    नासा के अनुसार, 2 अगस्त 2027 को होने वाला सूर्यग्रहण मोरक्को और दक्षिणी स्पेन में शुरू होगा। यह अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र और सऊदी अरब से होते हुए आगे बढ़ेगा। अंत में यह यमन और सोमालिया के तट पर समाप्त होगा। इसके सबसे लंबी अवधि मिस्र में देखी जाएगी, जो लक्सर और असवान में दर्ज होगी। यह जगह अपने प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध हैं।

    मंगल और चांद पर भी होता है सूर्यग्रहण
    सूर्यग्रहण एक प्राकृतिक और पहले से अनुमान लगाई जा सकने वाला खगोलीय घटनाक्रम है। यह सूरज, चांद और धरती के बीच की आपकी क्रिया का नतीजा है। सूर्यग्रहण सिर्फ हमारी धरती पर नहीं ही नहीं होते। ये मंगल और चांद पर भी होते हैं, जिन्हें पिछले साल देखा गया था। सूर्यग्रहण देखने के लिए हमेशा दूरबीन या विशेष तरह से चश्मे का उपयोग करना चाहिए। नंगी आंखों से देखने पर ये नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    सदी में आने वाले 6 बड़े सूर्यग्रहण
    12 अगस्त 2025- इसकी अवधि 6 मिनट 6 सेकेंड होगी
    30 अप्रैल 2060- 5 मिनट 12 सेकंड
    24 अगस्त 2063- 5 मिनट 49 सेकंड
    11 मई 2078- 5 मिनट 40 सेकंड
    3 सितम्बर 2081- 5 मिनट 33 सेकंड
    22 मई 2096- 6 मिनट 6 सेकंड

    Post Views: 250

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में; सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट: और बच्चों का बढ़ाया हौसला…
    Next Article धार में 17 मौतों के बाद भी लापरवाही बड़ी लापरवाही जारी; एक बार फिर पिकअप में भेड़- बकरियों की तरह ठूंस-ठूंस कर भरे मिले इतने मासूम…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू 3150 रुपये सबसे कम, अब ऐसे कर सकते हैं बुक…

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी…

    May 3, 2026

    राजनांदगांव को मिली खेल विकास की बड़ी सौगात: आधुनिक खेल मैदान व क्रिकेट अकादमी के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित, राजनांदगांववासियों के साथ विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री साय का आभार

    May 3, 2026

    सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर खाट में बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद: सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश…

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू 3150 रुपये सबसे कम, अब ऐसे कर सकते हैं बुक…
    • न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी…
    • राजनांदगांव को मिली खेल विकास की बड़ी सौगात: आधुनिक खेल मैदान व क्रिकेट अकादमी के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित, राजनांदगांववासियों के साथ विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री साय का आभार
    • सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर खाट में बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद: सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश…
    • करोड़पति हुए किसान, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- भाग्योदय का शंखनाद है यह इकोनॉमिक कॉरिडोर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?