Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गर्मी में दुधारू पशुओं को भूसा खिलाना क्यों घातक हो सकता है आप भी तो नहीं कर रहे ये है ये गलतियां…
    समाचार

    गर्मी में दुधारू पशुओं को भूसा खिलाना क्यों घातक हो सकता है आप भी तो नहीं कर रहे ये है ये गलतियां…

    By Tv36 HindustanMay 7, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- गर्मियां शुरू होते ही पशुपालकों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं. तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान पशुओं पर बुरा असर डालता है. इससे वे जल्दी थक जाते हैं, कम पानी पीते हैं और दूध उत्पादन भी घटने लगता है. लोकल 18 से गोंडा के पशु चिकित्सक डॉ. राकेश तिवारी बताते हैं कि जिस खेत से हरा चारा काटें, उस खेत में नमी बरकरार रहनी चाहिए. नमी नहीं रहेगी तो चारे में जहर बन सकता है.

    गर्मी का मौसम आते ही पशुपालकों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है, वह है जानवरों की सही देखभाल. तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान पशुओं पर बुरा असर डालता है. इससे वे जल्दी थक जाते हैं, कम पानी पीते हैं और दूध उत्पादन भी घटने लगता है, लेकिन अगर समय रहते सही कदम उठाए जाएं, तो इस नुकसान से बचा जा सकता है. लोकल 18 से बातचीत में गोंडा के पशु चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार तिवारी बताते हैं कि गर्मी में पशुओं को खास देखभाल और संतुलित आहार देना बहुत जरूरी है. सबसे पहले, पशुओं को हरा चारा जरूर खिलाना चाहिए. ज्वार, मक्का और नेपियर घास जैसे चारे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे पशु के शरीर को ठंडक मिलती है और वे स्वस्थ रहते हैं.

    डॉ. राकेश बताते हैं कि सूखा चारा जैसे भूसा ज्यादा मात्रा में नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है. हरे और सूखे चारे का संतुलन बनाकर खिलाना ही सबसे अच्छा तरीका है. इससे पशु को जरूरी पोषण भी मिलता है.

    पानी कैसा और कितना

    डॉ. राकेश बताते हैं कि पशुपालक भाई अपने पशुओं को साफ और ठंडा पानी ही दें. गर्मी में पशु ज्यादा पानी पीते हैं, इसलिए दिन में कई बार पानी बदलना चाहिए ताकि वह ताजा रहे. अगर संभव हो, तो पशुओं को छांव में रखें और उनके रहने की जगह पर पंखा या कूलर जैसी व्यवस्था करें. पशुओं को दोपहर के समय बाहर न निकालें. सुबह और शाम के समय ही चराने ले जाएं. समय-समय पर पशुओं को नहलाना भी फायदेमंद होता है, इससे उनके शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है.

    हरा चारा न हो तो…

    डॉ. राकेश बताते हैं कि इस समय हरे चारे में चरी, नेपियर और मक्का हरे चारे के रूप में दिया जा सकता है. जिस खेत से हरा चारा काटें, उस खेत में नमी बरकरार रहनी चाहिए. नमी नहीं रहेगी तो चारे में पॉइजन बन सकता है, जो पशुओं के लिए घातक है. यदि आपके पास पर्याप्त हरा चार नहीं है तो अनाज का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि अनाज को भिगोकर ही अपने पशुओं को दें.

    Post Views: 190

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद ऐक्टिव हुआ ये देश; गृह मंत्री मोहसिन नकवी को भेज रहा बांग्लादेश…
    Next Article छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला; अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर इतने प्रतिशत शुल्क छूट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में आ सकता है बवंडर 50 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें आज के मौसम का ये हाल…

    May 7, 2026

    CM मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान का प्रस्तावित दौरा, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा…

    May 7, 2026

    रेलवे स्टेशन की बंद लिफ्ट में दो घंटे तक फंसे रहे नौ यात्री, नहीं लगाए थे…

    May 7, 2026

    सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट…

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में आ सकता है बवंडर 50 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें आज के मौसम का ये हाल…
    • CM मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान का प्रस्तावित दौरा, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा…
    • रेलवे स्टेशन की बंद लिफ्ट में दो घंटे तक फंसे रहे नौ यात्री, नहीं लगाए थे…
    • सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट…
    • ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर PM ने चेंज की अपनी डीपी, पाक को दिया सख्त संदेश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?