Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 5 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा स्नान कॉरिडोर; उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां और भी हुई तेज…
    मध्य प्रदेश

    5 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा स्नान कॉरिडोर; उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां और भी हुई तेज…

    By Tv36 HindustanMay 9, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- उज्जैन जिले में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं. वहीं प्रशासन की तरफ से 37 किमी स्नान कॉरिडोर डेवलप किया जा रहा है. वहीं लगभग 5 करोड़ श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया गया.

    धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां अब तेजी से जमीन पर की जा रही हैं. करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक अमला लगातार सुबह घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है. आज सुबह 6 बजे से आशीष सिंह और रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में 30 से अधिक अधिकारियों की टीम ने शनि मंदिर से वाकणकर ब्रिज तक करीब 6 किलोमीटर क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया. इस दौरान क्षिप्रा नदी के नवनिर्मित घाटों, एंट्री-एग्जिट सिस्टम, पार्किंग प्लान और श्रद्धालुओं के मूवमेंट रूट का बारीकी से अध्ययन किया गया.

    मेला अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि सिंहस्थ 2028 के लिए करीब 29 किलोमीटर लंबे नए घाट विकसित किए जा रहे हैं. पुराने 9 किलोमीटर घाटों को जोड़कर कुल 37 किलोमीटर का विशाल स्नान क्षेत्र तैयार होगा. प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि श्रद्धालु किस पॉइंट से प्रवेश करेंगे, घाटों तक कैसे पहुंचेंगे और किस मार्ग से सुरक्षित बाहर निकलेंगे. उन्होंने बताया कि हर 200 मीटर पर व्यवस्थाओं की मैपिंग की जा रही है. घाटों की लंबाई-चौड़ाई, ऊंचाई-निचाई, ड्रेनेज सिस्टम और पहुंच मार्गों की स्थिति का मौके पर परीक्षण किया जा रहा है.

    श्रद्धालुओं के लिए होगी सुविधाएं
    कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. इसी के तहत प्रशासन वाहन पार्किंग से लेकर घाटों तक श्रद्धालुओं की आवाजाही का पूरा प्लान तैयार कर रहा है. पार्किंग स्थल, एंट्री-एग्जिट गेट और सर्कुलेशन एरिया का मॉडल मौके पर विकसित किया जा रहा है. अगले 5 से 6 दिनों तक रोज सुबह इसी तरह पैदल निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि पूरे 29 किलोमीटर क्षेत्र का विस्तृत आकलन किया जा सके.

    सबसे लंबा स्नान कॉरिडोर बनेगा
    प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में 9 किलोमीटर पुराने घाटों और 29 किलोमीटर नए घाटों को मिलाकर 37 किलोमीटर लंबा स्नान कॉरिडोर तैयार किया जाएगा. वहीं अनुमान है कि प्रमुख स्नान पर्वों पर 3 से 4 करोड़ श्रद्धालु पहुंचेंगे, जबकि एक दिन में करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की क्षमता विकसित की जा रही है. कलेक्टर ने कहा कि कोशिश यह है कि कहीं भी क्रॉसिंग या जाम की स्थिति न बने. श्रद्धालु पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद निर्धारित मार्ग से सीधे घाट तक पहुंचें, स्नान करें और 15 से 20 मिनट में व्यवस्थित रूप से बाहर निकल जाएं

    Post Views: 155

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुशासन तिहार 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर…
    Next Article मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    चिरमिरी को मिलेगी रोशनी की आज़ादी 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में…

    May 9, 2026

    अब खेती से डीजल पंपों की होगी विदाई; जल्द लांच की जाएगी पीएम-कुसुम 2.0 योजना…

    May 9, 2026

    प्रदेश में खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज: MBBS सीटें बढ़ेंगी, 175 पदों पर होगी भर्ती…

    May 9, 2026

    आज रायपुर में गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश; छत्तीसगढ़ में चलेगी तेज रफ्तार हवाएं…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चिरमिरी को मिलेगी रोशनी की आज़ादी 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में…
    • अब खेती से डीजल पंपों की होगी विदाई; जल्द लांच की जाएगी पीएम-कुसुम 2.0 योजना…
    • प्रदेश में खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज: MBBS सीटें बढ़ेंगी, 175 पदों पर होगी भर्ती…
    • आज रायपुर में गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश; छत्तीसगढ़ में चलेगी तेज रफ्तार हवाएं…
    • IRCTC की शानदार सौगात 12 दिनों में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, सस्ते पैकेज में रहना-खाना सब फ्री जाने यहां से…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?