Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सुशासन तिहार 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर…
    छत्तीसगढ

    सुशासन तिहार 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर…

    By Tv36 HindustanMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 मई 2026 को जशपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम जामटोली तथा नगर पंचायत कुनकुरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    जामटोली में आयोजित शिविर में जामटोली, बड़ाबनाई, जुरतेला, पुत्रीचौरा, पिलखी, साईटांगरटोली, पोड़ी, लोदाम, बाम्हनपुरा, चौलीटांगरटोली, पोरतेंगा, झोलंगा, जकबा और लोखण्डी सहित 14 गांवों के ग्रामीण अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
    इसी प्रकार नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के नागरिक भी शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि कुनकुरी नगरीय निकाय का यह शिविर पूर्व में 11 मई 2026 को प्रस्तावित था, जिसे संशोधित कर अब 16 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
    सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह अभियान प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
    जशपुर कलेक्टर ने शिविरों के सफल संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleHC ने पेंशनरों को दी बड़ी राहत, छठे-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर देने का दिया आदेश…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    HC ने पेंशनरों को दी बड़ी राहत, छठे-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर देने का दिया आदेश…

    May 9, 2026

    राशन व्यवस्था फिर सवालों में अप्रैल में लाखों APL कार्डधारकों को नहीं मिली शक्कर-नमक, अब मई में बांटा जा रहा..

    May 9, 2026

    आखिर क्यों 36 गुण मिलने के बाद भी टूट जाते हैं रिश्ते कुंडली मिलान से पहले जरूर देखें ये 2 दोष…

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार औरदा में साकार हुए सपनों के आशियाने, हितग्राहियों को मिलीं पक्के मकानों की…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुशासन तिहार 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर…
    • HC ने पेंशनरों को दी बड़ी राहत, छठे-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर देने का दिया आदेश…
    • राशन व्यवस्था फिर सवालों में अप्रैल में लाखों APL कार्डधारकों को नहीं मिली शक्कर-नमक, अब मई में बांटा जा रहा..
    • आखिर क्यों 36 गुण मिलने के बाद भी टूट जाते हैं रिश्ते कुंडली मिलान से पहले जरूर देखें ये 2 दोष…
    • सुशासन तिहार औरदा में साकार हुए सपनों के आशियाने, हितग्राहियों को मिलीं पक्के मकानों की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?