Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » HC ने पेंशनरों को दी बड़ी राहत, छठे-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर देने का दिया आदेश…
    छत्तीसगढ

    HC ने पेंशनरों को दी बड़ी राहत, छठे-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर देने का दिया आदेश…

    By Tv36 HindustanMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– हाईकोर्ट ने राज्य के पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए सरकार को उनके बकाया एरियर का भुगतान 120 दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम-2000 की धारा 49 के तहत दिया गया है।
    यह मामला छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती द्वारा 12 अगस्त 2021 को दायर याचिका से जुड़ा है। उन्होंने लंबे समय तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर पेंशनरों की समस्याओं से अवगत कराया था। शासन स्तर पर समाधान नहीं मिलने के बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
    अदालत ने स्पष्ट की धारा 49 की व्याख्या
    न्यायालय ने मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम-2000 की धारा 49(6) की व्याख्या करते हुए कहा कि वित्तीय भुगतान को लेकर राज्यों के बीच सहमति की अनिवार्यता पेंशनरों के अधिकारों में बाधा नहीं बन सकती। अदालत ने डॉ. सुरेंद्र नारायण गुप्ता के मामले का हवाला देते हुए छठे और सातवें वेतनमान (7th Pay commission) के एरियर भुगतान का मार्ग प्रशस्त किया।

    इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
    न्यायालय के फैसले के अनुसार, एक जनवरी 2006 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 32 माह का एरियर दिया जाएगा। यह एरियर 01 जनवरी 2006 से 31 अगस्त 2008 तक की अवधि का होगा।

    वहीं, एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 27 माह का एरियर मिलेगा, जो 01 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक की अवधि के लिए निर्धारित किया गया है।

    चार माह में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश
    हाई कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49(8) के तहत यह पूरा भुगतान चार माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इस फैसले के बाद राज्य के हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    Post Views: 135

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराशन व्यवस्था फिर सवालों में अप्रैल में लाखों APL कार्डधारकों को नहीं मिली शक्कर-नमक, अब मई में बांटा जा रहा..
    Next Article सुशासन तिहार 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सुशासन तिहार 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर…

    May 9, 2026

    राशन व्यवस्था फिर सवालों में अप्रैल में लाखों APL कार्डधारकों को नहीं मिली शक्कर-नमक, अब मई में बांटा जा रहा..

    May 9, 2026

    आखिर क्यों 36 गुण मिलने के बाद भी टूट जाते हैं रिश्ते कुंडली मिलान से पहले जरूर देखें ये 2 दोष…

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार औरदा में साकार हुए सपनों के आशियाने, हितग्राहियों को मिलीं पक्के मकानों की…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुशासन तिहार 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर…
    • HC ने पेंशनरों को दी बड़ी राहत, छठे-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर देने का दिया आदेश…
    • राशन व्यवस्था फिर सवालों में अप्रैल में लाखों APL कार्डधारकों को नहीं मिली शक्कर-नमक, अब मई में बांटा जा रहा..
    • आखिर क्यों 36 गुण मिलने के बाद भी टूट जाते हैं रिश्ते कुंडली मिलान से पहले जरूर देखें ये 2 दोष…
    • सुशासन तिहार औरदा में साकार हुए सपनों के आशियाने, हितग्राहियों को मिलीं पक्के मकानों की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?