Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राशन व्यवस्था फिर सवालों में अप्रैल में लाखों APL कार्डधारकों को नहीं मिली शक्कर-नमक, अब मई में बांटा जा रहा..
    छत्तीसगढ

    राशन व्यवस्था फिर सवालों में अप्रैल में लाखों APL कार्डधारकों को नहीं मिली शक्कर-नमक, अब मई में बांटा जा रहा..

    By Tv36 HindustanMay 9, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एक बार फिर अव्यवस्था को लेकर चर्चा में है। अप्रैल महीने में दो से तीन लाख के करीब एपीएल कार्डधारकों को चावल के साथ मिलने वाली शक्कर और नमक नहीं मिल पाया। वजह यह रही कि प्रदेश की सैकड़ों उचित मूल्य दुकानों तक समय पर खाद्यान्न और जरूरी सामग्री पहुंच ही नहीं सकी। अब विभाग ने मई महीने में छूटे हितग्राहियों को पिछला राशन देने की प्रक्रिया शुरू की है।

    365 राशन दुकानों में नहीं हो पाया भंडारण
    जानकारी के अनुसार प्रदेशभर की करीब 365 उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न और आवश्यक सामग्री का भंडारण नहीं हो सका। इसके चलते लाखों कार्डधारक अप्रैल महीने में अपने हिस्से का राशन लेने से वंचित रह गए।

    अब खाद्य विभाग ने ई-पॉस मशीन के सॉफ्टवेयर में पिछले महीने का विकल्प फिर से शुरू किया है, ताकि जिन हितग्राहियों को अप्रैल में राशन नहीं मिला था, उन्हें मई में वितरण किया जा सके।

    रायपुर जिले की 80 दुकानों में नहीं पहुंचा राशन
    राजधानी रायपुर जिले में स्थिति ज्यादा खराब रही। यहां 80 उचित मूल्य दुकानों में एपीएल चावल, शक्कर और नमक की सप्लाई ही नहीं पहुंच सकी। इसके कारण हजारों हितग्राही राशन से वंचित रह गए।

    जिले में रायपुर शहर की 28 दुकानें, धरसींवा की 25, गोबरा-नेवरा की 6, आरंग की 4 और तिल्दा व अभनपुर की 1-1 दुकान ऐसी रही जहां समय पर भंडारण नहीं हो पाया।

    अब विभाग इन दुकानों में मई महीने के दौरान अप्रैल का बचा हुआ राशन बांट रहा है।

    अप्रैल खत्म, लेकिन शक्कर नहीं पहुंची
    सबसे ज्यादा परेशानी शक्कर की सप्लाई को लेकर सामने आई। पूरा अप्रैल महीना बीत गया, लेकिन कई दुकानों तक शक्कर पहुंच ही नहीं पाई।

    विभागीय सूत्रों के मुताबिक, सहकारी कारखानों से समय पर शक्कर की सप्लाई नहीं मिलने के कारण यह स्थिति बनी। हाल ही में नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में शक्कर पहुंचनी शुरू हुई है, जिसके बाद अब दुकानों तक इसकी सप्लाई की जा रही है।

    लाखों हितग्राहियों को अब भी इंतजार
    प्रदेश में “चावल उत्सव” के तहत एपीएल कार्डधारकों को छोड़कर अन्य वर्गों के हितग्राहियों को तीन महीने का चावल एक साथ वितरित किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में लगभग 90 प्रतिशत हितग्राहियों को चावल मिल चुका है, जबकि बाकी लोगों को अब मई में वितरण किया जा रहा है।

    हालांकि बड़ी संख्या में ऐसे हितग्राही भी हैं जिन्हें अब तक शक्कर नहीं मिल पाई है। इससे राशन व्यवस्था की तैयारियों और वितरण प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

    खाद्य विभाग ने क्या कहा
    रायपुर के खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा का कहना है कि अप्रैल महीने में जो हितग्राही राशन लेने से छूट गए थे, उन्हें अब मई में वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित हितग्राही उचित मूल्य दुकानों में जाकर अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

    व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
    हर महीने समय पर राशन वितरण के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्थिति कुछ और ही नजर आ रही है। अप्रैल खत्म होने के बाद शक्कर की सप्लाई शुरू होना और सैकड़ों दुकानों में राशन का भंडारण नहीं हो पाना विभागीय तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है।

    हितग्राहियों का कहना है कि जब राशन योजना गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सबसे जरूरी व्यवस्था मानी जाती है, तब ऐसी लापरवाही लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है।

    Post Views: 255

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआखिर क्यों 36 गुण मिलने के बाद भी टूट जाते हैं रिश्ते कुंडली मिलान से पहले जरूर देखें ये 2 दोष…
    Next Article HC ने पेंशनरों को दी बड़ी राहत, छठे-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर देने का दिया आदेश…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सुशासन तिहार 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर…

    May 9, 2026

    HC ने पेंशनरों को दी बड़ी राहत, छठे-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर देने का दिया आदेश…

    May 9, 2026

    आखिर क्यों 36 गुण मिलने के बाद भी टूट जाते हैं रिश्ते कुंडली मिलान से पहले जरूर देखें ये 2 दोष…

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार औरदा में साकार हुए सपनों के आशियाने, हितग्राहियों को मिलीं पक्के मकानों की…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुशासन तिहार 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर…
    • HC ने पेंशनरों को दी बड़ी राहत, छठे-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर देने का दिया आदेश…
    • राशन व्यवस्था फिर सवालों में अप्रैल में लाखों APL कार्डधारकों को नहीं मिली शक्कर-नमक, अब मई में बांटा जा रहा..
    • आखिर क्यों 36 गुण मिलने के बाद भी टूट जाते हैं रिश्ते कुंडली मिलान से पहले जरूर देखें ये 2 दोष…
    • सुशासन तिहार औरदा में साकार हुए सपनों के आशियाने, हितग्राहियों को मिलीं पक्के मकानों की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?