Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » IPL से चमका रायपुर स्टेडियम सरकार और क्रिकेट संघ दोनों को हुआ बड़ा ये फायदा…
    खेल

    IPL से चमका रायपुर स्टेडियम सरकार और क्रिकेट संघ दोनों को हुआ बड़ा ये फायदा…

    By Tv36 HindustanMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित IPL मुकाबलों ने राज्य सरकार और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) दोनों को बड़ा आर्थिक फायदा पहुंचाया है। BCCI के अधीन आने के बाद इस स्टेडियम में आयोजित हुए पहले IPL मैचों से सरकार के खजाने में सीधे 60 लाख रुपए जमा हुए हैं।जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार और क्रिकेट संघ के बीच हुए अनुबंध के तहत प्रत्येक IPL मैच के आयोजन पर सरकार को 30 लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान है। रायपुर में दो मुकाबले आयोजित होने के कारण सरकार को कुल 60 लाख रुपए की आय हुई। वहीं, इस आयोजन से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को भी लाखों रुपए का लाभ मिला है।

    लीज राशि से ज्यादा हुई कमाई
    छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को इस स्टेडियम के संचालन के लिए राज्य सरकार को हर साल लगभग 1.5 करोड़ रुपए की लीज राशि चुकानी होती है। लेकिन जनवरी 2026 में हुए टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले और अब IPL के सफल आयोजन से संघ लीज राशि से कहीं अधिक कमाई करने में सफल रहा है। क्रिकेट संघ ने अब इस आय को स्टेडियम के आधुनिकीकरण और रेनोवेशन में लगाने की योजना बनाई है। जून में प्रस्तावित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के बाद स्टेडियम में बड़े स्तर पर रेनोवेशन कार्य शुरू किया जाएगा।

    स्थानीय खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच
    IPL मैचों के आयोजन का फायदा केवल आर्थिक स्तर तक सीमित नहीं रहा। छत्तीसगढ़ के स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को भी इससे बड़ा अनुभव मिला। अभ्यास सत्र के दौरान कई युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के सामने गेंदबाजी करने का मौका मिला। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस अनुभव का लाभ खिलाड़ियों को आगामी CCPL और अन्य घरेलू टूर्नामेंटों में मिलेगा।

    RCB ने स्टेडियम को दिया नया लुक
    Royal Challengers Bengaluru ने रायपुर को अपना होम ग्राउंड बनाते हुए स्टेडियम को आकर्षक बनाने के लिए एक करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए। इसमें आधुनिक लाइटिंग, टावर, रंग-रोगन और हाई-क्वालिटी साउंड सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं शामिल थीं। मैच खत्म होने के बाद RCB प्रबंधन ने अपनी अस्थाई लाइट और साउंड सिस्टम को हटाना शुरू कर दिया है। वहीं, प्लेटिनम स्टैंड से हटाए गए 36 कांच के पैनल अब दोबारा लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्टेडियम में बदली गई कुर्सियां और कराए गए पेंटिंग कार्य का स्थायी लाभ अब छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को मिलेगा।

    Post Views: 350

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजधानी के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे प्रदेश के इन शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार…
    Next Article कुर्ता-पायजामा पहनकर पूजा में शामिल हुए कलेक्टर और SP, भोजशाला में दूसरे दिन भी भव्य अनुष्ठान देखे ये सुंदर नजारा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सुशासन तिहार में रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज को किया सम्मानित…

    May 17, 2026

    सिंहस्थ में गुम होने का डर खत्म RPF और NGO का डिजिटल कदम श्रद्धालुओं को मिलेंगे ये स्पेशल बैंड…

    May 17, 2026

    दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं इतनी सारी बोतलें…

    May 17, 2026

    शिक्षा मंत्री अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल…

    May 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुशासन तिहार में रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज को किया सम्मानित…
    • सिंहस्थ में गुम होने का डर खत्म RPF और NGO का डिजिटल कदम श्रद्धालुओं को मिलेंगे ये स्पेशल बैंड…
    • दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं इतनी सारी बोतलें…
    • शिक्षा मंत्री अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल…
    • स्वीडन पहुंचे PM मोदीआसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जाने आखिर क्यों खास है यह दौरा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?