Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अदरक वाली नहीं बल्कि Gen-z को भा रही है नई ट्रेड की ये फ्लेवर वाली चाय…
    समाचार

    अदरक वाली नहीं बल्कि Gen-z को भा रही है नई ट्रेड की ये फ्लेवर वाली चाय…

    By Tv36 HindustanMay 21, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बारिश, खिड़की और चाय…इससे खूबसूरत क्या ही होगा। घर की रसोई से लेकर ऑफिस की कैंटीन तक, रेलवे स्टेशन से लेकर पहाड़ों पर, चाय के शौकीन हर जगह चाय को ढुंढ ही लेते हैं। कहीं अदरक वाली तो कहीं इलायची वाली चाय पसंद की जाती है, तो कहीं कुल्हड़ वाली। कहीं मसाला चाय तो कहीं लेमन, तो कहीं आइस टी के भी फैन हैं।

    आज की नई पीढ़ी ने पुरानी चाय को नया ट्विस्ट दिया है। ये ट्विस्ट इंस्टाग्राम के रील, ट्रेंड्स, पिंटरेस्टी वाइब और एस्थेटिक के साथ बदलते रहते हैं। उनके लिए चाय का लुक मायने रखता है। जेन जी को करीने से क्राफ्टेड टी और ब्लू बटरफ्लाई पी टी (Blue Butterfly Pea Tea) ज्यादा अच्छी लग रही हैं। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर सफेद, हरी और हर्बल चाय जेन जी के साथ-साथ बुजुर्गों को भी लुभा रही है।
    शादियों में लाइव टी काउंटर बना नया ट्रेंड
    आजकल लग्जरी केटरिंग सर्विसेज में लाइव टी काउंटर का चलन है। इन जगहों पर चाय को कलरफुल और हाई एंड फिल्मी सेटअप के साथ परोसा जाता है और यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबके बीच हिट है। यहां चाय की अनगिनत वेराइटी परोसी जाती है।
    व्हिस्की से लेकर बबलगम फ्लेवर की चाय
    चाय के पारंपरिक स्वाद को दरकिनार कर अब व्हिस्की, बियर, रम, वाइन व वोडका शॉट वाली चाय ट्रेंडिंग है। इसे दूध वाली, ब्लैक टी या फिर आइस्ड टी के साथ सर्व किया जा रहा है।

    इनमें से कई ऐसे भी लोग हैं, जो थोड़ा ज्यादा ही एक्सपेरिमेंट पसंद करते हैं, तो उनके चाय का स्वाद कुछ ऐसा है-

    प्रीमियम और हर्बल चाय
    कैमामाइल, दार्जलिंग, उलॉन्ग, रूइबस, प्यूअर्ह और नीलगिरि।

    बोटेनिक्ल और मसाला चाय
    लेमनग्रास, केसर, तुलसी मसाला, कोंकण मसाला और गुलहड़ के फूल वाली चाय।

    स्वीटडिश इंस्पायर्ड चाय
    कुल्फी, कैरेमल, बटर स्कॉच, चॉकलेट, वनीला से लेकर सोनपापड़ी और बबलगम फ्लेवर की चाय

    इसके अलावा तंदूरी चाय, जिगर ठंडा चाय और अमृततुल्य मसाला चाय भी कइयों की पसंद बन गई हैं।

    ‘International Tea Day’ मनाने का उद्येश्य
    हालांकि इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में फैली गरीबी और कुपोषण में चाय के अमूल्य योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। चाय का उत्पादन और उसका व्यापार विकासशील देशों में लाखो करोड़ों परिवारों के लिए आजीविका का मुख्य स्रोत है।
    चाय पीने के फायदे (Health Benefits Of Tea)
    अदरक वाली चाय में एंटी वायरल कंपाउंड होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।
    इलायची में पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी6, विटामिन, फाइबर और कैल्शियम पाए जाते हैं, इसलिए इलायची वाली चाय भी फायदेमंद मानी जाती है।
    नींबू की चाय के सेवन से मुंह की दुर्गंध चली जाती है और साथ ही इससे एसिडिटी नहीं होती है।
    गुलाब में विटामिन ए, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई के गुण पाए जाते हैं, इसलिए गुलाब की चाय भी शरीर के लिए लाभकारी है।
    हर्बल टी से शरीर को एंटी ऑक्सीडेंट मिलता है।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइबोला वायरस को लेकर राजधानी एयरपोर्ट पर अलर्ट, इन देशों से आने वालों की होगी जांच…
    Next Article पीएम मोदी की विदेश यात्रा बनी आर्थिक कूटनीति का बड़ा दांव, भारत इसे लेकर दुनिया का बढ़ा भरोसा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    विकास कार्य ठप होने से 27 सरपंचों का इस्तीफा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप…

    May 21, 2026

    नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

    May 21, 2026

    मेलोनी की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे…

    May 21, 2026

    e-KYC की फर्जी खबरों पर सरकार का बड़ा बयान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की चेतावनी…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विकास कार्य ठप होने से 27 सरपंचों का इस्तीफा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप…
    • नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…
    • मेलोनी की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे…
    • e-KYC की फर्जी खबरों पर सरकार का बड़ा बयान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की चेतावनी…
    • अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?