Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज शाम PM आवास पर BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों और इतने साल के रिपोर्ट कार्ड पर लगेगी मुहर…
    राष्ट्रीय

    आज शाम PM आवास पर BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों और इतने साल के रिपोर्ट कार्ड पर लगेगी मुहर…

    By Tv36 HindustanMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शाम को प्रधानमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

    शाम 5:30 बजे होने वाली इस बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही, सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर सरकार की कल्याणकारी और जन-हितैषी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की समीक्षा की जा सकती है।
    निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल
    निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव को लेकर ऐलान कर दिया है। 10 राज्यों से राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को द्विवार्षिक चुनाव होने हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटें, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन सीटें, झारखंड में दो सीटें, और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है। ऐसे में 22 मई को आयोग ने राज्यसभा चुनावों का शेड्यूल घोषित किया था।
    पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह उन सदस्यों में शामिल हैं, जिनका कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है। आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, राज्यसभा चुनावों के लिए नोटिफिकेशन 1 जून को जारी किया जाएगा, 8 जून को नॉमिनेशन की लास्ट डेट है और वोटिंग 18 जून को होगी। वोटों की गिनती उसी दिन होगी।

    दो सीटों पर होगा उपचुनाव
    आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक सीट के लिए राज्यसभा उपचुनाव की भी घोषणा की। ये सीटें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार और AIADMK सांसद सीवी शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं, जो हाल ही में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। उपचुनाव भी 18 जून को ही होगा।
    इन राज्यों में होगा विधान परिषद चुनाव
    राज्यसभा चुनावों के अलावा कई राज्यों में विधान परिषद के भी चुनाव होने हैं। इनमें बिहार, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों विधान परिषद के चुनाव शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन चुनावों को देखते हुए भाजपा सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों पर अधिक ध्यान दे सकती है।

    Post Views: 175

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति , जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हुई जारी…
    Next Article वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी आपके पेट की चर्बी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी आपके पेट की चर्बी…

    May 31, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति , जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हुई जारी…

    May 31, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इतने दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…

    May 31, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला, अब इन कर्मचारियों को मिलेगा ₹6 लाख तक का मुफ्त बीमा कवर, इन्हें मिलेगा इसका लाभ…

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी आपके पेट की चर्बी…
    • आज शाम PM आवास पर BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों और इतने साल के रिपोर्ट कार्ड पर लगेगी मुहर…
    • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति , जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हुई जारी…
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इतने दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…
    • सरकार का बड़ा फैसला, अब इन कर्मचारियों को मिलेगा ₹6 लाख तक का मुफ्त बीमा कवर, इन्हें मिलेगा इसका लाभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?