नई दिल्ली:– गर्मियों में तेज धूप और बढ़ता तापमान त्वचा के लिए कई समस्याएं लेकर आता है। लंबे समय तक धूप में रहने से स्किन पर सनबर्न, जलन, लालपन और टैनिंग जैसी परेशानियां होने लगती हैं।खासकर दोपहर की तेज UV किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे चेहरा बेजान और रूखा दिखाई देने लगता है।
ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल के अलावा दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे अपना ज्यादा बेहतर हो सकता हैं।
सनबर्न और टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए क्या उपाय करें ?
एलोवेरा और गुलाबजल करें फेस पैक का इस्तेमाल
एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने और जलन कम करने में मदद करता है।
गुलाबजल स्किन को फ्रेश और हाइड्रेट रखता है।
दोनों को मिलाकर 15 मिनट चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें।
खीरा और दही करें फेस पैक का इस्तेमाल
खीरे में मौजूद पानी त्वचा को तुरंत कूलिंग इफेक्ट देता है।
दही सनटैन कम करने और स्किन को मुलायम बनाने में मदद करती है।
यह फेस पैक गर्मियों में इंस्टेंट राहत देता है।
चंदन और गुलाबजल पैक
चंदन की तासीर ठंडी होती है जो सनबर्न की जलन कम करती है।
यह चेहरे की रेडनेस और दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है।
सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करने से स्किन ग्लो करने लगती है।
टमाटर और शहद फेस पैक
टमाटर स्किन टैनिंग कम करने में असरदार माना जाता है।
शहद त्वचा को मॉइस्चराइज और नरम बनाए रखता है।
यह फेस पैक स्किन को नेचुरल चमक देता है।
मुल्तानी मिट्टी और पुदीना फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी चेहरे की अतिरिक्त गर्मी और ऑयल हटाती है।
पुदीना त्वचा को ठंडक देकर फ्रेशनेस महसूस कराता है।
ऑयली स्किन वालों के लिए यह फेस पैक बेहद फायदेमंद माना जाता है।
