Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब बालों को मिलेगा केले का पोषण और बर्गंडी शेड, 4 चीजों से बना लें ये पेस्ट…
    समाचार

    अब बालों को मिलेगा केले का पोषण और बर्गंडी शेड, 4 चीजों से बना लें ये पेस्ट…

    By Tv36 HindustanJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– हर बार बालों को रंगने के लिए पार्लर जाना या केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल करना हर किसी को पसंद नहीं होता। कई लोग ऐसे ऑप्शन की तलाश में रहते हैं, जो बालों को खूबसूरत रंग देने के साथ उनकी सेहत का भी ध्यान रखे। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो यह घरेलू हेयर मास्क आपके काम आ सकता है। सबसे खास बात है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आपकी रसोई में आसानी से मिल जाएंगी।
    केला, चुकंदर, मेहंदी और चाय-कॉफी का यह मिश्रण बालों को बर्गंडी रंग देने के साथ उन्हें मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद कर सकता है। यानी बालों को पोषण भी मिलेगा और खूबसूरत रंग भी। आइए जानते हैं इस आसान और दिलचस्प नुस्खे के बारे में।

    हेयर मास्क के लिए क्या चाहिए?
    दो पके केले

    एक चुकंदर का रस

    बालों की लंबाई के अनुसार मेहंदी
    चाय और कॉफी का पानी (चाय और कॉफी का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच चाय की पत्ती और एक चम्मच कॉफी डालकर अच्छी तरह उबाल लें।)
    मास्क तैयार करने का तरीका
    सबसे पहले केले को अच्छी तरह मसलकर चिकना पेस्ट बना लें।
    अब इसमें ताजा निकाला हुआ चुकंदर का रस मिलाएं।
    इसके बाद मेहंदी पाउडर डालें।
    आखिर में चाय और कॉफी का तैयार पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
    ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत पतला ना हो, वरना इसे बालों पर लगाना मुश्किल हो जाएगा। अब इस मिश्रण को पूरी रात ढककर रख दें।
    बालों में कैसे लगाएं?
    अगले दिन इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं।
    करीब दो घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें, उसी दिन शैंपू करने से बचें।
    केला क्यों है खास
    केला सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बालों के पोषण के लिए भी फायदेमंद है। यह बालों को नमी देने और उन्हें मुलायम बनाने में मदद करता है।
    अगर आपके बाल अक्सर रूखे और उलझे हुए रहते हैं, तो केला उन्हें बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
    चुकंदर का जादुई रंग
    ज्यादातर लोग बालों में हल्का मरून या बर्गंडी रंग लाने के लिए चुकंदर इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा यह बालों में नेचुरल शाइन भी लाता है।
    मेहंदी का कमाल
    अगर नेचुरल तरीके से बालों को रंगने की बात हो, तो मेहंदी का नाम सबसे पहले आता है। यह बालों को रंग देने के साथ उन्हें घना और चमकदार बनाने में भी मदद करती है।

    चाय और कॉफी का पानी
    चाय और कॉफी का मिश्रण बालों के रंग को थोड़ा और गहरा बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही यह बालों में एक कमाल की शाइन भी एड करता है।

    Post Views: 530

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले…
    Next Article अगर सांप की केंचुली घर के आसपास दिखे तो क्या है इसका मतलब डरने की बजाय तुरंत करें ये काम…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है ये त्यौहार…

    August 29, 2026

    Mahindra ने बदला EV खरीदने का तरीका 11.45 लाख से शुरू SUV, बैटरी की EMI सिर्फ 6,975 रुपये…

    August 29, 2026

    यश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में मचाया तहलका, 4 दिन में 100 करोड़ पार RRR का रिकॉर्ड भी टूटा…

    August 29, 2026

    Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़…

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर्व पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है ये त्यौहार…
    • Mahindra ने बदला EV खरीदने का तरीका 11.45 लाख से शुरू SUV, बैटरी की EMI सिर्फ 6,975 रुपये…
    • यश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में मचाया तहलका, 4 दिन में 100 करोड़ पार RRR का रिकॉर्ड भी टूटा…
    • Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़…
    • माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने किया व्यवहार न्यायालय, कटघोरा जिला कोरबा का निरीक्षण व न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना का लिया जायजा, अधिवक्ता संघ की समस्याओं के संबंध में की चर्चा….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?