Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सावधान इस बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय…
    समाचार

    सावधान इस बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय…

    By Tv36 HindustanJune 24, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बरसात शुरू होते ही जहरीले जीव-जंतु खासकर सांप बिल से बाहर आने लगते हैं। पानी से बचने के लिए ये इंसान के घरों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

    खासकर, उन लोगों को जान का जोखिम अधिक होता है, जो जंगल, पहाड़ी इलाकों और ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। ऐसे में आप या आपके बच्चे की जिंदगी जोखिम में न पड़ जाए, इसके लिए आपको कुछ उपायों को जरूर आजमाना चाहिए।

    सांप जैसे जहरीले जीव से बचने के उपाय
    बारिश के मौसम में सांप, बिच्छू या अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के काटने, उनके घरों में घुसने के कई मामले सामने आते हैं। दरअसल, जब सांप के बिल में पानी भरता है, तो सांप, बिच्छू बाहर निकलने लगते हैं और खुद को सुरक्षित रखने के लिए ये कहीं भी अपना आशियाना बनाने लगते हैं। ऐसे में ग्राउंड फ्लोर उनकी आसान पहुंच होती है।
    आप अपने दरवाजे, खिड़कियों को बारिश होने के समय बंद करके रखें। रात में खिड़कियों को खुला ना छोड़ें। घर के बंद और अधिक सामान से भरे हुए जगहों को हमेशा चेक करते रहें। सांप रेंगते हुए इन जगहों, सामानों में घुसकर बैठ जाते हैं।
    बिच्छु से बचने लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में नीम ऑयल मिक्स करके पूरे घर में डेली छिड़काव करने से बिच्छू इसकी गंध से दूर भागते हैं। घर के गार्डन में भी इस पानी का छिड़काव करते रहें।
    सांप को घर से दूर रखने के लिए ब्लीच पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में इसे मिक्स करके घर के बाहर, गार्डन में जमे पानी पर भी इसे स्प्रे कर दें। घर में इस पानी से पोंछा लगा सकते हैं।
    लौंग, दालचीनी के तेल का इस्तेमाल करने से सांप घर में घुसने की सोचेंगे भी नहीं, क्योंकि इसकी महक स्ट्रॉन्ग होती है, जो इन्हें बर्दाश्त नहीं होती है। यदि सांप घर में घुस गया है, तो बिना उसे छेड़े दूर से लौंग, दालचीनी के तेल को मिक्स करके स्प्रे बॉटल से उस जगह पर छिड़काव करें। घर के दरवाजे खुला रखें, शांत माहौल होने पर सांप धीरे-धीरे निकल सकता है।
    कई ऐसे पौधे होते हैं, जिनसे सांप दूर भागते हैं। ऐसे में आप बारिश के मौसम में कैक्टस, स्नेक प्लांट, तुलसी का पौधा, लेमन ग्रास आदि जरूर लगाएं। इन्हें घर के मुख्य द्वार, खिड़कियों के पास ही गमले में लगा कर रखें। इन पौधों की महक से भी सांप घर से दूर रहते हैं।
    सांपों को घर से दूर रखने के लिए आप खिड़की-दरवाजे पर प्याज-लहसुन का पेस्ट रख दें। इसकी गंध से भी कई सांप दूर भागते हैं।
    तुलसी का पौधा आपके घर में है, तो इससे बेहतर कुछ नहीं। तुलसी की गंध की ही तरह पुदीने की महक भी इन जीवों को नागवार गुजरती है।
    वाइट सिरका या फिर नींबू का रस मिलाकर भी घर के बाहर स्प्रे कर सकते हैं। जिस जगह पर सांप-बिच्छू के आने की संभावना अधिक हो, वहां इस स्प्रे का रेगुलर छिड़काव करें।
    मिट्टी का तेल, सिरका या फिर फिनाइल का छिड़काव करने से भी सांप घर से दूर रहते हैं।
    इसके अलावा आप अमोनिया गैस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी गंध से भी सांप दूर भागते हैं।
    सांप घुस जाए, तो क्या करें
    यदि आपको कहीं अचानक आपके घर के आसपास या घर के किसी रूम, टॉयलेट में सांप दिख भी जाए तो वहां शोर-शराबा ना करें। शांति बनाएं रखें। दबे पैर जाकर उसके ऊपर कोई टोकरी, चादर रख दें ताकि वो एक ही जगह रहें। इस बीच आप स्नेक हेल्पलाइन पर कॉल भी कर सकते हैं। जिस कमरे में आपने सांप को जाते देखा है वहां चूना पाउडर डाल दें। पाउडर डालने की वजह से जब सांप बाहर आने की कोशिश करेगा, तो उसके निशान मिल जाएंगे या वह किस तरफ गया है यह भी पता चल जाएगा। इसकी वजह से स्नेक कैचर को पकड़ने में मदद मिलेगी।

    Post Views: 550

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में रोजगार के लिए नवाचारों पर जोर पर्यटन और इन कुटीर उद्योगों से युवाओं को जोड़कर बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर…
    Next Article कल निर्जला एकादशी पर बनेगा दुर्लभ नवपंचम राजयोग, इन 4 राशियों पर होगी धन और सफलता की बरसात…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश कई इलाकों में दहशत; 10 हजार से अधिक मौतों की…

    June 25, 2026

    इस राज्य में जल्द शुरू होगा ये पोर्टल, नए हितग्राहियों को मिलेगा आवेदन का मौका…

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगो के लिए सहारा, एक शिकायत पर मिली ये की सुविधा…

    June 25, 2026

    इतने महीने से बच्चों का पोषण आहार बंद ; करोड़ों की योजनाओं पर सवाल, विदिशा समेत इन जिलों में कुपोषण का संकट…

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश कई इलाकों में दहशत; 10 हजार से अधिक मौतों की…
    • इस राज्य में जल्द शुरू होगा ये पोर्टल, नए हितग्राहियों को मिलेगा आवेदन का मौका…
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगो के लिए सहारा, एक शिकायत पर मिली ये की सुविधा…
    • इतने महीने से बच्चों का पोषण आहार बंद ; करोड़ों की योजनाओं पर सवाल, विदिशा समेत इन जिलों में कुपोषण का संकट…
    • सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?