Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मानसून सत्र का एजेंडा तय, BAC बैठक में लोकसभा स्पीकर ने लिया फैसला इन 6 बड़े विधेयक पर चर्चा के लिए समय तय…
    समाचार

    मानसून सत्र का एजेंडा तय, BAC बैठक में लोकसभा स्पीकर ने लिया फैसला इन 6 बड़े विधेयक पर चर्चा के लिए समय तय…

    By Tv36 HindustanJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले रविवार को लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाई। इसकी अध्यक्षता स्पीकर ओम बिरला ने किया। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संसद सत्र के विधायी कामकाज और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा लोकसभा में सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले विधेयकों पर चर्चा के लिए समय का आवंटन किया गया।

    बैठक में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सदस्यों से सदन में रचनात्मक बहस, सार्थक भागीदारी और सदन के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही सत्र को उत्पादक और गरिमापूर्ण बनाने के लिए सहयोग पर भी जोर दिया। जानकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदो के एनसीपीआई में विलय को लेकर स्पीकर ओम बिरला मानसून सत्र के शुरू होने से पहले ही फैसला ले लेंगे।
    किरेन रिजिजू ने विपक्ष को दी चेतावनी
    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अभी मीटिंग खत्म हुई है। यह लोकसभा स्पीकर की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग थी। इसमें महत्वपूर्ण बिल सरकार की ओर से पेश किए गए हैं। विपक्ष के कुछ लोगों ने भी सुझाव दिए हैं। हमने अपील की है कि सुबह जब संसद शुरू होगी तब विपक्ष हंगामा न करे। अगर उन्होंने हंगामा किया तो नुकसान होगा।
    बैठक में विधेयकों पर चर्चा के लिए समय निर्धारित
    उच्चतम न्यायालय मे न्यायाधीशों की संख्या से संबंधित विधेयक

    इस विधेयक के लिए चर्चा का समय चार घंटे निर्धारित किया गया है। इस प्रस्तावित संशोधन में सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश को छोड़कर 33 से बढ़ाकर न्यायाधीशों की संख्या 37 करने का प्रावधान है, जिससे कि लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाई जाए।

    जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित विधेयक

    मानसून सत्र में इस विधेयक पर बहस के लिए चार घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इस विधेयक का उद्देश्य जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रक्रिया में और अधिक सख्ती लाना है।

    राष्ट्रीय सम्मान के अपमान के रोकथाम संबंधी विधेयक

    सदन में इस विधेयक पर चर्चा के लिए चार घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इस विधेयक के जरिए देश के राष्ट्रीय सम्मान और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करने वालों के खिलाफ और सख्त दंडात्मक प्रावधान करने का प्रस्ताव है।

    विदेशी अंशदान संबंधित विधेयक

    मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में इन प्रमुख विधेयकों पर 4 घंटे चर्चा होगी। 25 मार्च, 2026 को ही इन विधेयकों को सदन में पेश कर दिया गया था। सरकार ने कहा है कि इन विधेयकों का उद्देश्य देश में मिलने वाले ग्रांट और विदेशी चंदों की पारदर्शिता को बढ़ाना है।

    आयकर संबंधी विधेयक

    सदन में यह विधेयक अध्यादेश के रूप में पेश होगा। इसके लिए चर्चा का समय 4 घंटे तय किया गया है। इस विधेयक का उद्देश्य भारत के सॉवरेन डेट मार्केट (Sovereign Debt Market) को मजबूती देना, बाजार में तरलता बढ़ाना और विदेशी निवेश आकर्षित करना है।
    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास से संबंधित विधेयक

    सदन में MSME क्षेत्र से संबंधित इस विधेयक पर पांच घंटे चर्चा का समय निर्धारित किया गया है। सरकार के अनुसार, इस विधेयक का उद्देश्य देरी से भुगतान वाली व्यवस्था को मजबूत बनाना, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को प्रोत्साहन देना और राज्यों को और अधिक अधिकार देना है।

    Post Views: 325

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमानसून फिर हुआ एक्टिव दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, जानिए कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल…
    Next Article खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और न्यायिक अनुशासन की कार्यशैली को मिली नई ऊंचाई…

    September 8, 2026

    पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी…

    September 8, 2026

    प्रदेश में सरकारी विभागों पर बड़ा एक्शन, 441 कनेक्शनों को नोटिस; बकाया 3500 करोड़ पार…

    September 8, 2026

    44 रन बनाकर आउट हुए वैभव, फिर मिली ईशान किशन से सीखने की सलाह पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात…

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • न्याय की मिसाल बने संतोष शर्मा, अब हाईकोर्ट में नई जिम्मेदारी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और न्यायिक अनुशासन की कार्यशैली को मिली नई ऊंचाई…
    • पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी…
    • प्रदेश में सरकारी विभागों पर बड़ा एक्शन, 441 कनेक्शनों को नोटिस; बकाया 3500 करोड़ पार…
    • 44 रन बनाकर आउट हुए वैभव, फिर मिली ईशान किशन से सीखने की सलाह पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात…
    • प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी बुधवार से फिर सक्रिय हो सकता है मौसम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?