Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो इस दिग्गज ने कसा तंज…
    राष्ट्रीय

    ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो इस दिग्गज ने कसा तंज…

    By Tv36 HindustanAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की सियासत में एक बार फिर गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के दोबारा साथ आने की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं।

    हालांकि, अभी तक दोनों दलों की ओर से किसी नए गठबंधन का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। सुखबीर बादल और पीएम मोदी की मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तंज कसा। उन्होंने ‘ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे’ लिखते हुए बीजेपी और अकाली दल के संभावित गठबंधन पर सवाल उठाया।
    संसद भवन में PM मोदी से मिले सुखबीर बादल
    दरअसल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक संसद भवन में हुई और करीब 20 मिनट तक चली। मुलाकात के बाद पंजाब में दोनों दलों के बीच संभावित राजनीतिक तालमेल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, बैठक के एजेंडे या गठबंधन को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
    केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कसा तंज
    सुखबीर बादल और पीएम नरेंद्र मोदी दोनो की मुलाकात पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ‘ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे’ और इसके साथ ही बीजेपी-अकाली दल के संभावित गठबंधन पर सवाल उठाया। केजरीवाल ने दोनों दलों पर राजनीतिक आरोप लगाते हुए इसे लेकर निशाना साधा।
    2020 में कृषि कानूनों पर टूटा था गठबंधन
    अकाली दल और बीजेपी लंबे समय तक पंजाब की राजनीति में सहयोगी रहे हैं। दोनों दलों ने राज्य में कई चुनाव साथ लड़े और सरकार भी चलाई। हालांकि, वर्ष 2020 में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध के बीच अकाली दल ने बीजेपी से अपना पुराना गठबंधन खत्म कर दिया था। बाद में किसान आंदोलन के दबाव के बीच केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए थे।

    चुनाव से पहले सक्रिय हुई बीजेपी
    पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी हैं और बीजेपी ने राज्य में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हाल में पंजाब का दौरा कर चुके हैं। जालंधर में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था। बीजेपी राज्य में अपने संगठन को मजबूत करने और चुनावी आधार बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है।
    अभी गठबंधन पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं
    बता दें कि फिलहाल SAD और BJP के बीच गठबंधन को लेकर सिर्फ राजनीतिक अटकलें हैं। प्रधानमंत्री मोदी और सुखबीर बादल की मुलाकात के बाद चर्चाएं जरूर तेज हुई हैं, लेकिन दोनों दलों की ओर से गठबंधन की पुष्टि नहीं की गई है। आने वाले दिनों में दोनों पार्टियों के नेताओं के बयान और बैठकों से तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

    Post Views: 165

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस 15 अगस्त घर पर बनाएं तिरंगे वाले ये 5 नाश्ते, जानिए आसान रेसिपी…
    Next Article त्योहार से पहले ऐसे करें स्किन को तैयार, बिना मेकअप ही चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ढाई साल की उपलब्धियाँ-प्रदेश का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान…

    August 7, 2026

    कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

    August 7, 2026

    इस सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर…

    August 7, 2026

    देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन…

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ढाई साल की उपलब्धियाँ-प्रदेश का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान…
    • कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’
    • इस सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर…
    • देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन…
    • प्रदेश में 5 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, सरकार ने जारी किए आदेश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?